LokSabhaElection2019 : गौतम गंभीर थाम सकते हैं BJP का दामन, इस सीट से चुनाव लड़ने की है चर्चा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं. बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है. इसी सीट से मीनाक्षी लेखी मौजूदा सांसद हैं, जिनका टिकट काटकर गंभीर को चुनाव लड़ाया जा सकता है.
दिल्ली में 12 मई को आम चुनाव है. हालांकि, बीते दिनों पहले ही गंभीर ने खुद खंडन करते हुए कहा कि अभी उन्होंने इस बारे में सोचा नहीं है. हाल ही में पद्मश्री से नवाजे गए क्रिकेटर गंभीर ने कहा, ‘‘मैं पूरी जिंदगी क्रिकेट खेलता रहा. मैंने लोगों से सुना है कि पूर्णकालिक राजनीति इंसान को बदल देती है. मेरी दो छोटी बेटियां हैं और मुझे उनके साथ समय बिताना है. मैंने भी अटकलें सुनी हैं, लेकिन मैं फिलहाल आईपीएल के दौरान स्टार स्पोटर्स पर कमेंट्री कर रहा हूं.’’ इससे पहले, बीजेपी की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए बताया था कि पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर राजनीति में कदम रखने और दिल्ली से चुनाव लड़ सकने को लेकर ‘गंभीर’ हैं. उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनाव के लिए हो रही बैठकों में गंभीर ने भाग लेना शुरू कर दिया. इसी साल मार्च में डिफेंस कॉलोनी में रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस तरह की एक बैठक में गंभीर ने हिस्सा लिया था.’ संपर्क करने पर गंभीर ने बताया, ‘इसके बारे में मुझे कोई संकेत नहीं है. अभी तक, ये अफवाहें हैं.’ वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग ने भी निजी कारणों का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रस्ताव से इनकार कर दिया था. सहवाग का नाम पश्चिम दिल्ली सीट के लिए चल रहा था जिस पर इस समय बीजेपी के प्रवेश वर्मा सांसद हैं. हालांकि सहवाग ने निजी कारणों का हवाला देते हुए प्रस्ताव को ठुकरा दिया. उन्होंने कहा, ‘सहवाग ने कहा कि वह राजनीति या चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं.’फरवरी में ऐसी खबरें थी कि सहवाग बीजेपी के टिकट पर हरियाणा में रोहतक से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी ने ट्विटर पर कहा था,‘कुछ चीजें कभी नहीं बदलती, जैसे इस तरह की अफवाह. 2014 में भी ऐसा हुआ था और 2019 की अफवाह में भी कोई नयापन नहीं है. ना तो तब दिलचस्पी थी, ना अब है. बात खत्म’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने की मांग- मस्जिदों की हो निगरानी, जानिए क्या है वजहदिल्ली बीजेपी का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के अन्य नेता धार्मिक और जातिगत आधार पर मतदाताओं को बांटने का प्रयास करेंगे.
Read more »
लोकसभा चुनाव: पटना साहिब से शत्रुघ्न की जगह लड़ेंगे रविशंकर, देखिए बिहार BJP की लिस्टलोकसभाचुनाव2019: पटना साहिब से शत्रुघ्न की जगह लड़ेंगे रविशंकर, देखिए बिहार BJP की लिस्ट LokSabhaElections2019 PatnaSahib ShatrughanSinha RaviShankarPrasad
Read more »
AIADMK ने पनीरसेल्वम के बेटे, थंबीदुरई को मैदान में उताराउप मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेलवम के बेटे पी रविंद्रनाथ कुमार को थेनी संसदीय सीट से मैदान में उतारा गया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: 110 सीटों पर चुनाव आयोग की पैनी नजर, गुजरात में तैनात होगी स्पेशल टीमLok Sabha Election 2019: गुजरात की 28 विधानसभा सीटें और लोकसभा की 26 में 18 सीटें पर आयोग की नजर रहेगी। इसी तरह कर्नाटक की 28 सीटों में से 12 सीटों पर आयोग की नजर रहेगी।
Read more »
चुनाव 2019: कांग्रेस को बड़ा झटका, जम्मू-कश्मीर की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी NCएनसी के संसदीय बोर्ड की बैठक आज शाम हुई, जिसमें सभी छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया.
Read more »
कांग्रेस की लोकसभा चुनाव की 5वीं लिस्ट जारी, मेरठ से बदला कैंडिडेटकांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 56 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. अब तक कांग्रेस की ओर से 137 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा चुकी है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव आयोग ने दूसरे चरण की अधिसूचना की जारी, पार्टियों में बढ़ी हलचलचुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव (lok sabha elections 2019) के दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी.
Read more »
लोकसभा चुनाव को 'खाकी चुनाव' में बदलने की कोशिश कर रही बीजेपी: शशि थरूर-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव को खाकी चुनाव में बदलने की कोशिश कर रही है। थरूर ने यह भी कहा कि पुलवामा हमले के बाद बीजेपी को राजनीतिक फायदा हुआ है।
Read more »
ANALYSIS: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की राह आसान बना रही है 'घर की लड़ाई'– News18 हिंदीदेश की राजनीति में जितनी तेजी से परिवारवाद बढ़ रहा है, उससे ज्यादा इन परिवारों में झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है. दक्षिण में करुणानिधि के परिवार से लेकर महाराष्ट्र में पवार परिवार और ठाकरे परिवार उत्तर प्रदेश में यादव परिवार, बिहार में भी प्रसाद यादव हर परिवार में इन चुनावों में झगड़ा खुलकर सामने आ गया है. इन सबसे बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है. बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के ‘घर की लड़ाई’ को इस बार बड़ी आसानी से सुलझा लिया है.
Read more »
