चुनाव को 'खाकी चुनाव' बना रही BJP: थरूर
तिरुवनंतपुरम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है पुलवामा हमले के बाद भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को 'खाकी चुनाव' में बदलने के कीशिश कर रही है। थरूर ने पुलवामा हमले को मुद्दा बनाए जाने पर कहा कि चुनाव किसी एक क्षण की त्रासदी पर नहीं, बल्कि गरीबी और बीमारी जैसे सार्वकालिक मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए। कांग्रेस नेता थरूर ने कहा कि 14 फरवरी को 40 सीआरपीएफ जवानों की जान लेने वाले पुलवामा हमले के समय तक माहौल कांग्रेस के पक्ष में था और उसके बाद से सरकार लोकसभा चुनाव को राष्ट्रीय सुरक्षा आधारित चुनाव बनाने का प्रयास कर रही है। थरूर ने कहा, ‘जिस समय पुलवामा त्रासदी हुई उस समय तक के अनुमानों के अनुसार हम बहुत अच्छा कर रहे थे और सभी आकलन और माहौल हमारे अनुकूल था। इसके बाद, सरकार ने इसे खाकी चुनाव, राष्ट्रीय सुरक्षा आधारित चुनाव बनाने की कोशिश की है।’ 'भूख और गरीबी के मुद्दों पर हो चुनाव' बता दें कि थरूर इस बार तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से हैट-ट्रिक की उम्मीद लगाए हुए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने कहा, ‘वे अपने इस राष्ट्रवादी संदेश का प्रचार करने की कोशिश कर रहे हैं कि वे खतरे के समय देश को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जो मेरे और मेरी पार्टी के हिसाब से देश के समक्ष कोई प्रमुख चुनौती नहीं है।’ थरूर के अनुसार भूख, गरीबी और बीमारियों का दैनिक आतंकवाद भारत के लाखों लोगों के दिलों पर हमला करता है और सरकार को इससे भी निपटना चाहिए। उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि कुछ सर्वेक्षणों में कहा गया है कि आतंकी हमले के बाद बीजेपी की संभावनाओं में सुधार हुआ है और कहा कि यह उनकी पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को असल मुद्दों की याद दिलाए। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि बीजेपी के शासन के तहत भारत के चरित्र में नाटकीय बदलाव आया है। थरूर ने कहा कि पिछले चार साल में सभी हिंसक सांप्रदायिक घटनाओं में से लगभग 97 प्रतिशत घटनाएं गौरक्षा के नाम पर हुईं। उन्होंने कहा, ‘और ये आंकड़े गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जारी किए गए हैं। कांग्रेस या किसी एनजीओ द्वारा नहीं। ये सरकारी आंकड़े हैं। यह बहुत ही गंभीर संकट है।’ 'दूसरी बार सत्ता में आने की हकदार नहीं बीजेपी' थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘प्रफुल्लित बहुसंख्यकवाद हिंसा का जश्न मनाता है और प्रधानमंत्री चुप रहते हैं। इस तरह की चीजों को माफ करना हमारे लोकतंत्र की मूल अवधारणा पर गंभीर हमला है।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र इस संवैधानिक व्यवस्था को कमतर करने की कोशिश कर रहा है कि भारत सभी धर्मों का देश है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि लोग बीजेपी को उखाड़ फेंकेंगे क्योंकि पार्टी दूसरी बार सत्ता में आने की हकदार नहीं है।.
तिरुवनंतपुरम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है पुलवामा हमले के बाद भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को 'खाकी चुनाव' में बदलने के कीशिश कर रही है। थरूर ने पुलवामा हमले को मुद्दा बनाए जाने पर कहा कि चुनाव किसी एक क्षण की त्रासदी पर नहीं, बल्कि गरीबी और बीमारी जैसे सार्वकालिक मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए। कांग्रेस नेता थरूर ने कहा कि 14 फरवरी को 40 सीआरपीएफ जवानों की जान लेने वाले पुलवामा हमले के समय तक माहौल कांग्रेस के पक्ष में था और उसके बाद से सरकार लोकसभा चुनाव को राष्ट्रीय सुरक्षा आधारित चुनाव बनाने का प्रयास कर रही है। थरूर ने कहा, ‘जिस समय पुलवामा त्रासदी हुई उस समय तक के अनुमानों के अनुसार हम बहुत अच्छा कर रहे थे और सभी आकलन और माहौल हमारे अनुकूल था। इसके बाद, सरकार ने इसे खाकी चुनाव, राष्ट्रीय सुरक्षा आधारित चुनाव बनाने की कोशिश की है।’ 'भूख और गरीबी के मुद्दों पर हो चुनाव' बता दें कि थरूर इस बार तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से हैट-ट्रिक की उम्मीद लगाए हुए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने कहा, ‘वे अपने इस राष्ट्रवादी संदेश का प्रचार करने की कोशिश कर रहे हैं कि वे खतरे के समय देश को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जो मेरे और मेरी पार्टी के हिसाब से देश के समक्ष कोई प्रमुख चुनौती नहीं है।’ थरूर के अनुसार भूख, गरीबी और बीमारियों का दैनिक आतंकवाद भारत के लाखों लोगों के दिलों पर हमला करता है और सरकार को इससे भी निपटना चाहिए। उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि कुछ सर्वेक्षणों में कहा गया है कि आतंकी हमले के बाद बीजेपी की संभावनाओं में सुधार हुआ है और कहा कि यह उनकी पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को असल मुद्दों की याद दिलाए। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि बीजेपी के शासन के तहत भारत के चरित्र में नाटकीय बदलाव आया है। थरूर ने कहा कि पिछले चार साल में सभी हिंसक सांप्रदायिक घटनाओं में से लगभग 97 प्रतिशत घटनाएं गौरक्षा के नाम पर हुईं। उन्होंने कहा, ‘और ये आंकड़े गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जारी किए गए हैं। कांग्रेस या किसी एनजीओ द्वारा नहीं। ये सरकारी आंकड़े हैं। यह बहुत ही गंभीर संकट है।’ 'दूसरी बार सत्ता में आने की हकदार नहीं बीजेपी' थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘प्रफुल्लित बहुसंख्यकवाद हिंसा का जश्न मनाता है और प्रधानमंत्री चुप रहते हैं। इस तरह की चीजों को माफ करना हमारे लोकतंत्र की मूल अवधारणा पर गंभीर हमला है।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र इस संवैधानिक व्यवस्था को कमतर करने की कोशिश कर रहा है कि भारत सभी धर्मों का देश है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि लोग बीजेपी को उखाड़ फेंकेंगे क्योंकि पार्टी दूसरी बार सत्ता में आने की हकदार नहीं है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2019 लोकसभा चुनाव: शरद पवार के पोते रोहित और पार्थ बोले- चुनाव लड़िए-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 2019 लोकसभा चुनाव से ऐन पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ऐलान किया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। माना जा रहा है कि परिवार में मतभेद के बाद उन्होंने ऐसा ऐलान किया है। हालांकि उनके पोतों ने उनसे फिर चुनाव लड़ने की अपील की है।
Read more »
लोकसभा चुनावः क्या कांग्रेस को अपने गढ़ इनर मणिपुर सीट पर मिलेगी चुनौती?इनर मणिपुर लोकसभा सीट जीतने के लिए जंग शुरू हो गई है. इससे पहले साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से डॉ. थोकचोम मेन्या ने जीत दर्ज की. 10 मार्च को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मणिपुर में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. 11 अप्रैल को पहले और 18 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान होंगे. इसके बाद 23 मई 2019 को चुनाव के नतीजे आएंगे.
Read more »
लोकसभा चुनाव : लालू यादव के ट्विटर अकाउंट पर चुनाव आयोग की नजर, विशेष टीम करेगी जांचचुनाव आयोग का कहना है कि यदि वह जेल में हैं तो क्या ट्वीट जेल के बाहर से हो रहा है? इसकी जांच की जाएगी.
Read more »
2019 लोकसभा चुनाव: इस सीट पर बद्रीनाथ मंदिर के बंद कपाट ने बढ़ाया सस्पेंस-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड की एक सीट टिहरी पर इस बार सस्पेंस बना हुआ है। इस सीट से चुनाव लड़ने वाले राजघराने को लेकर एक मिथक है कि जब बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद होते हैं तो राजघराने का सदस्य चुनाव हार जाता है। इस बार चुनाव 11 अप्रैल को है और मंदिर के कपाट 10 मई को खुल रहे हैं।
Read more »
बिहार : 3 सदस्यीय समिति करेगी BJP उम्मीदवारों का चयन, जल्द ही होगी घोषणालोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव समिति की बैठक के बाद बिहार के मंत्री और बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई.
Read more »
सियासी हलचलः RSS ने BJP को दी ये सलाह, बताया- कौन दिलाएगा लोकसभा चुनाव 2019 में जीत– News18 हिंदीसियासी हलचलः RSS ने BJP को दी ये सलाह, बताया- कौन दिलाएगा लोकसभा चुनाव 2019 में जीत-Lok sabha Election 2019: Todays Headlines, RSS told BJP focus on rural voters-क्या इस बार मायावती और अखिलेश यादव लड़ेंगे लोकसभा 2019 चुनाव, जानिए-2019 General Elections, Loksabha, loksabha Election 2019, 2019 general election, rahul gandhi, BJP, Narendra Modi, PM, 2019, लोकसभा चुनाव, आम चुनाव, congress, 2019 General Elections, Loksabha, चुनाव, कांग्रेस, आम चुनाव, लोकसभा, अमित शाह, अनुप्रिया पटेल, शिवराज सिंह चौहान, वाम दल
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: नाराज गिरिराज सिंह को मनाएंगे चिराग पासवान, नवादा सीट को लेकर मनमुटाव- Amarujalaबिहार की नवादा सीट लोजपा के खाते में जाने से नाराज चल रहे गिरिराज सिंह को लेकर चिराग पासवान का बयान आया है। चिराग पासवान
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: पहली बार चुनाव ड्यूटी कर रहे जवानों को मिलेगा खाना– News18 हिंदीआगामी लोकसभा चुनाव में गृह मंत्रालय चुनाव ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय पुलिस कर्मियों को भोजन उपलब्ध कराएगा. यह देश में पहली बार होगा जब चुनाव ड्यूटी पर तैनात जवानों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.
Read more »
चुनाव 2019: कांग्रेस को बड़ा झटका, जम्मू-कश्मीर की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी NCएनसी के संसदीय बोर्ड की बैठक आज शाम हुई, जिसमें सभी छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया.
Read more »
