लोकसभा चुनाव: अमित शाह के रोडशो से पहले पांच बीजेपी समर्थकों की कटी जेब via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 electionswithnbt crime
अहमदाबाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट पर नामांकन करने के लिए पहुंच रहे थे। शाह के नामांकन के मद्देनजर समर्थकों के हुजूम को ध्यान में रखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात किए गए थे। समर्थकों का एक गुट शाह के स्वागत के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर पहुंच चुका था। रोडशो से ठीक पहले पता चला कि कार्यक्रम में पांच समर्थकों की जेब कट गई है। एक निजी कंपनी में कार्यरत देवन यादव की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, वह बीजेपी के अन्य समर्थकों के साथ अमित शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'उन्होंने दर्ज कराई गई शिकायत में इस बात का जिक्र किया है कि वे एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे तभी किसी ने उनकी पैंट की जेब से वॉलिट चोरी कर ली। एफआईआर में कहा गया है कि गायब वॉलिट में 4,800 रुपये और जरूरी कार्ड भी थे। सिर्फ देवन का ही नहीं बल्कि वटवा के स्थानीय निवासी और पेशे से एक बिल्डर लांश पटेल , आजाद चौक के गौरव पटेल , वस्त्रल के सागर चौधरी समेत उत्पल को भी कार्यक्रम के बाद पता चला कि उनका वॉलिट गायब हो गया है।' पढ़ें: अमित शाह की पोती ने 'टोपी' पहनने से किया इनकार पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने वटवा के रहने वाले एक शख्स की पहचान रईजखान पठान के रूप में की है, जिस पर इस बात का शक जताया जा रहा है कि शायद उसने ही वॉलिट चोरी किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में हम पूछताछ कर रहे हैं। इस ख़बर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।.
अहमदाबाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट पर नामांकन करने के लिए पहुंच रहे थे। शाह के नामांकन के मद्देनजर समर्थकों के हुजूम को ध्यान में रखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात किए गए थे। समर्थकों का एक गुट शाह के स्वागत के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर पहुंच चुका था। रोडशो से ठीक पहले पता चला कि कार्यक्रम में पांच समर्थकों की जेब कट गई है। एक निजी कंपनी में कार्यरत देवन यादव की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, वह बीजेपी के अन्य समर्थकों के साथ अमित शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'उन्होंने दर्ज कराई गई शिकायत में इस बात का जिक्र किया है कि वे एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे तभी किसी ने उनकी पैंट की जेब से वॉलिट चोरी कर ली। एफआईआर में कहा गया है कि गायब वॉलिट में 4,800 रुपये और जरूरी कार्ड भी थे। सिर्फ देवन का ही नहीं बल्कि वटवा के स्थानीय निवासी और पेशे से एक बिल्डर लांश पटेल , आजाद चौक के गौरव पटेल , वस्त्रल के सागर चौधरी समेत उत्पल को भी कार्यक्रम के बाद पता चला कि उनका वॉलिट गायब हो गया है।' पढ़ें: अमित शाह की पोती ने 'टोपी' पहनने से किया इनकार पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने वटवा के रहने वाले एक शख्स की पहचान रईजखान पठान के रूप में की है, जिस पर इस बात का शक जताया जा रहा है कि शायद उसने ही वॉलिट चोरी किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में हम पूछताछ कर रहे हैं। इस ख़बर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना-बीजेपी एक-दूसरे से 'उधार' ले रहे उम्मीदवार-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों का मुख्य मकसद जीत है। महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के बीच गठबंधन है। चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई कोरकसर न छूटे, इसे देखते हुए दोनों ही दल एक-दूसरे से कैंडिडेट्स उधार ले रहे हैं।
Read more »
लोकसभा चुनाव से पहले 25 राज्यों से नकदी समेत 543 करोड़ का सामान जब्तचुनाव प्रचार के शोर के बीच चुनाव आयोग की विभिन्न टीमों का जब्ती अभियान भी जोर-शोर से जारी है. आयोग के ऑवजर्वर्स ने देश के कई राज्यों में 25 मार्च तक कुल 540 करोड़ मूल्य की नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और सोना चांदी जैसी कीमती धातु के साथ-साथ मतदाताओं को रिश्वत के तौर पर दिए जाने वाला सामान भी जब्त किया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी में टिकट बंटवारे से हलचल, कानपुर से बेंगलुरु तक असंतोष-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मुरली मनोहर जोशी मैदान से चुपचाप नहीं हटे और पार्टी के फैसले पर एक तरह से गुस्सा जताते हुए कानपुर के वोटरों के नाम चिट्ठी जारी कर दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन महामंत्री रामलाल ने मुझे कानपुर या अन्य किसी भी संसदीय क्षेत्र से चुनाव न लड़ने को कहा है।
Read more »
लोकसभा चुनाव: सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर चाहती हैं बीजेपी से टिकट-Navbharat Timesदलबीर कौर के भाई सरबजीत सिंह (49) की 2013 में लाहौर की कोट लखपत जेल में साथी कैदियों द्वारा नृशंस हमले के बाद मौत हो गई थी। वह 25 दिसंबर 2016 को औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हुई थीं।
Read more »
लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश को बड़ा झटका, महागठबंधन से अलग हुई निषाद पार्टी– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 से पहले उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा महागठबंधन (SP-BSP Alliance) को बड़ा झटका लगा है. 26 मार्च को सपा के साथ गठबंधन का ऐलान करने वाली निषाद पार्टी ने महागठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है. निषाद पार्टी का सपा से किनारा करने के बाद महागठबंघन को पूर्वांचल में बड़ा झटका लगा है.
Read more »
