यहां जानें Xiaomi के नए स्मार्टफोन की खूबियां...
Xiaomi अब एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है. चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने इस साल की शुरुआत काफी जोर-शोर से की है. महज 3 महीनों में ही शाओमी ने ढेरों डिवाइसेज की लॉन्चिंग की है. इसमें Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro, Mi 9, Mi 9 SE, Redmi 7 और Redmi Go का नाम शामिल है.
ऐसे में ऐसा लग रहा है कि कंपनी फिलहाल थमने के मूड में नहीं है. अब जानकारी मिली है कि कंपनी Mi 9 सीरीज के तहत एक नए स्मार्टफोन Mi 9X पर काम कर रही है. चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट- Weibo में शेयर किए गए पोस्ट में Mi 9X के खास फीचर्स सामने आए हैं. साथ ही संभावित कीमत की जानकारी भी सामने आई है. स्पेसिफिकेशन्स से ये मालूम हो रहा है कि Mi 9X, Mi 9 का ही टोन्ड डाउन वर्जन है. लीक के मुताबिक, Mi 9X डॉट ड्रॉप नॉच के साथ आएगा. साथ ही यहां बैक में ट्रिपल कैमरा, फ्रंट में सिंगल कैमरा, रियर में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा. ये वही प्रोसेसर है जिसे Redmi Note 7 Pro में दिया गया है. अब हम आगे Mi 9X के लीक स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आपको दे रहे हैं. Mi 9X में 19.5:9 रेश्यो और Full HD+ स्क्रीन रिजोल्यूशन के साथ 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा. यानी बड़ी स्क्रीन होने से मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस बेहतरीन होगा. Mi 9X में हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro, Mi 9, Mi 9 SE और Redmi 7 की तरह वाटरड्रॉप नॉच भी देखने को मिलेगा. लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा. वीबो पोस्ट के मुताबिक, इस फोन का एक वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला होगा. इसके दूसरे और भी वेरिएंट्स हो सकते हैं. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद होगा. यहां प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और थर्ड कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा, जो पोर्ट्रेट क्लिक करने के काम आएगा. 48MP वाले कैमरे में Sony IMX586 सेंसर यूज किया जाएगा. सेल्फी के लिए यहां 32MP का कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है. इसके अलावा Mi 9X में 3300mAh की बैटरी दी जाएगी. जहां 18W क्विक चार्ज 4+ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. वीबो पोस्ट में स्पेसिफिकेशन्स के अलावा इसकी कीमत भी लीक हुई है. इसकी कीमत CNY 1,699 रखी जा सकती है. उम्मीद है कि इसे चीन में सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद ही दूसरे बाजारों में इसे उतारा जाएगा. भारत में लॉन्चिंग की उम्मीद कम ही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस 184 सीटों में से 29 सीट उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश में 6 सांसदों के टिकट काटकर दूसरों की दिया गया।
Read more »
मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बेहतर हुए: ट्रम्प प्रशासनIndia-US relationship flourished under PM Modi says official in Trump administration | अमेरिका ने कहा- दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता रिश्तों को आगे ले जाने में मददगार रही जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था
Read more »
Mi A3 से लेकर Redmi Y3 तक ये हैं Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन्सTop upcoming Xiaomi smartphones शाओमी ने हाल ही में ढेरों स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं और कंपनी आगे भी कई स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. जल्द लॉन्च होने वाले नए स्मार्टफोन्स की जानकारियां सामने आईं हैं. यहां जानें.
Read more »
'भारत ज़ुल्म करने वालों के साथ, पाकिस्तान पीड़ितों के साथ'जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर बीबीसी से ख़ास बातचीत में मंत्री फ़व्वाद हुसैन ने कहा- अल्पसंख्यकों को लेकर हमें सबक़ न दे भारत.
Read more »
हिन्दू हमारे लिए उतने ही प्यारे, भारत अपने अल्पसंख्यकों पर ध्यान दे: पाकिस्तानजबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर बीबीसी से ख़ास बातचीत में मंत्री फ़व्वाद हुसैन ने कहा-अल्पसंख्यकों को लेकर हमें सबक़ न दे भारत.
Read more »
एयरपोर्ट पर भिड़े रविशंकर प्रसाद और आर के सिन्हा के समर्थक, जमकर हुई मारपीटबिहार में पटना साहिब में शत्रुघ्न सिन्हा के टिकट काटे जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया तो इसी क्षेत्र से टिकट के प्रवल दावेदार आरके सिन्हा नाराज हो गए. इस बीच पार्टी के इन 2 बड़े नेताओं के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई.
Read more »
Xiaomi का नया Mi Notebook Air लॉन्च, कीमत-खूबियांXiaomi New Mi Notebook Air चीनी टेक कंपनी शाओमी ने नए मी नोटबुक एयर को लॉन्च कर दिया है. यहां जानें इसकी खास बातें और कीमत.
Read more »
Xiaomi के नए Mi Notebook Air से उठा पर्दा, जानें स्पेसिफिकेशनXiaomi ने अपने नए Mi Notebook Air को लॉन्च कर दिया है। जानें दाम और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
Read more »
