सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाली है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अल्ट्रा वेरिएंट में 5200mAh की बड़ी बैटरी होगी। फोन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसमें पील शेप कैमरा मॉड्यूल और राउंड कॉर्नर दिख रहे हैं।
Samsung Galaxy S26 Series जल्द मार्केट में लॉन्च होने वाली है। अभी कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स में फोन्स के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, यह सीरीज का टॉप मॉडल यानी Galaxy S26 Ultra अभी तक के सबसे बड़े बैटरी पैक वाला अल्ट्रा डिवाइस होगा। फोन में Galaxy S25 Ultra से बड़ी 5200mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा, फोन का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। फोन की डम्मी यूनिट दिखी हैं। इससे स्मार्टफोन का डिजाइन पता चल गया है। इसकी कीमत 1 लाख 15 हजार के आस पास हो सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। स्मार्टफोन की पूरी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।ऐसा होगा फोन का डिजाइन हाल ही में beebom ने अपने यूट्यूब चैनल पर Samsung Galaxy S26 Ultra के डम्मी यूनिक के साथ फर्स्ट लुक जारी किया है। अपकमिंग अल्ट्रा का लुक काफी हद तक Galaxy S25 Ultra जैसा ही है। हालांकि, इस बार कंपनी इसमें पील शेप कैमरा मॉड्यूल दे रही है। 200MP का मिलेगा कैमरा फोन के कॉर्नर भी अब पहले से ज्यादा राउंड हैं। वीडियो में बताया गया है कि फोन में 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरीस्कोप लेंस और 12MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा।स्मार्टफोन में मिलेगा बड़ा बैटरी पैक लीक रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ी बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है। यह फोन 5,200mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। बेहतर डिस्प्ले और नए चिपसेट के साथ मिलकर फोन में बेहतर बैटरी लाइफ मिल सकती है। इसके अलावा, गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 60W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 25W फास्ट वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है। यह एक घंटे के अंदर फोन को 0 से 100% तक चार्ज कर देगा।फोन में मिलेगा 1TB तक स्टोरेज इसके अलावा, लोकप्रिय टिप्स्टर Anthony ने एक्स पर ट्वीट करके बताया है कि फोन में 6.
9 इंच का M14 QHD+ CoE Dynamic Amoled डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही, हैंडसेट 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज से लैस है। इतना ही नहीं, फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। इन फोन्स से छोटा है बैटरी पैक यह कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं लग सकता है, लेकिन अगर डिस्प्ले पैनल और चिपसेट भी अधिक कुशल होंगे, तो बैटरी लाइफ में सुधार देखने को मिल सकता है।हालांकि, मार्केट में मौजूदा अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन से तुलना करें तो इसमें काफी छोटा बैटरी पैक होगा। Honor Magic 8 Pro फोन 7,200mAh, iQOO 15 फोन 7,000mAh बैटरी, OnePlus 15 फोन 7,300mAh और - OPPO Find X9 Pro में 7,500mAh की बैटरी मिलती है।कितनी है फोन की कीमत? कीमत की बात करें तो फोन को $1299 में लाया जा सकता है। अभी स्मार्टफोन की लॉन्च डेट नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद है कि सीरीज अगले साल यानी 2026 में जनवरी या फिर फरवरी में लॉन्च कर दी जाएगी। यहां इस्तेमाल की गईं फोटोज Beebom के यूट्यूब वीडियो से ली गई हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra First Look Samsung Galax Samsung Galaxy S26 Ultra Launch With Bigger Samsung Galaxy S26 Ultra 5200Mah Battery Samsung Galaxy S26 Ultra Price Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च Samsung Galaxy S26 Ultra कीमत Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में कीमत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iPhone 16, Pixel 10 से लेकर OnePlus 13R तक, क्रोमा Black Friday सेल में खूब सस्ते हुए ये 5 फोनCroma की Black Friday Sale में iPhone 16, Google Pixel 10, Samsung Galaxy S24 5G, iPhone 16 Pro और OnePlus 13R पर शानदार छूट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं. मौका सीमित समय के लिए है इसलिए अगर आप शॉपिंग करना चाहते हैं तो ऑफर देख सकते हैं.
Read more »
Flipkart ब्लैक फ्राइडे सेल की 5 सबसे बड़ी स्मार्टफोन डील्स, लिस्ट में Vivo और Samsung भीफ्लिपकार्ट पर ब्लैक फ्राइडे सेल में स्मार्टफोन्स पर शानदार डील्स मिल रही हैं। Samsung Galaxy S24 5G, vivo T4 Ultra 5G, MOTOROLA G86 Power 5G, realme P4 5G और POCO M7 5G जैसे स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट उपलब्ध है। ग्राहक बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं। यह सेल नया स्मार्टफोन खरीदने का बेहतरीन मौका...
Read more »
पटना में एसिड रिसाव से हड़कंप, Samsung पर छूट, फर्जी BLO से सावधानपटना में सल्फ्यूरिक एसिड के रिसाव के बाद आपातकालीन स्थिति, Samsung Galaxy Z Flip 7 FE पर बड़ी छूट, फर्जी BLO से सावधान रहने की अपील, और अन्य महत्वपूर्ण समाचार।
Read more »
पटना में एसिड रिसाव, हांगकांग में रेशमा का पदक, और अन्य ताज़ा खबरेंपटना में सल्फ्यूरिक एसिड रिसाव से हड़कंप, Samsung Galaxy Z Flip 7 FE पर छूट, फर्जी BLO से सावधान, हांगकांग में रेशमा कुमारी ने कांस्य पदक जीता, जोधपुर-पाली मारवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया का विकास, दिल्ली में सर्किल रेट बदलने की संभावना, बीजेपी के पार्षद निर्विरोध, खाद्य पदार्थों की कीमतें, पीएम मोदी और पीएम मेलोनी की मुलाकात, बरेली में अवैध साम्राज्य ध्वस्त, सोने-चांदी की कीमतें स्थिर, '120 बहादुर' की कमाई, कंगना रनौत और सुरेश रैना के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू, जमुई में जॉब कैंप, राशिफल, कनाडा में नागरिकता नियमों में बदलाव, और IMF की चेतावनी।
Read more »
ಅರ್ಧ ಬೆಲೆಗೆ 200MP ಕ್ಯಾಮೆರಾ ಹೊಂದಿರುವ Samsung Galaxy S24 Ultra ಖರೀದಿಸಿಈ Samsung ಫೋನ್ 6.7-ಇಂಚಿನ ಡೈನಾಮಿಕ್ AMOLED ಡಿಸ್ಪ್ಲೇಯನ್ನ 3120 x 1440 ಪಿಕ್ಸೆಲ್ಗಳ ರೆಸಲ್ಯೂಶನ್ ಹೊಂದಿದ್ದು, 120Hz ಹೆಚ್ಚಿನ ರಿಫ್ರೆಶ್ ರೇಟ್ ಬೆಂಬಲಿಸುತ್ತದೆ.
Read more »
छोड़िए Amazon, Flipkart... इस वेबसाइट पर फ्री मिल रहा Google Pixel 10 Pro XL! अभी लपक लें मौकाVerizon Google Pixel 10 Pro XL, Pixel Watch 4 और Samsung Galaxy Tab S10 FE 5G बिल्कुल फ्री दे रही है. यह ऑफर उन यूजर्स के लिए है जो अपने पुराने नेटवर्क से Verizon पर स्विच करेंगे या अपने Verizon अकाउंट में एक नई लाइन जोड़ेंगे.
Read more »
