लियोनल मेसी से मिले एल्विश यादव और जन्नत जुबैर, फोटो देख इंटरनेट पर मची सनसनी, फैंस बोले- लाजवाब पोस्ट राव साहब

Elvish Yadav Jannat Zubair Lionel Messi News

लियोनल मेसी से मिले एल्विश यादव और जन्नत जुबैर, फोटो देख इंटरनेट पर मची सनसनी, फैंस बोले- लाजवाब पोस्ट राव साहब
एल्विश यादव जन्नत जुबैर लियोनल मेसीलियोनल मेसी एल्विश यादवलियोनल मेसी जन्नत जुबैर
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 20 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी से मिलने के लिए सेलेब्स का हुजूम उमड़ पड़ा है। पर एल्विश यादव और जन्नत जुबैर को उनके साथ देख लोग हैरान हैं। एल्विश के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। इनकी फोटो इंटरनेट पर छा गई है, जिसे दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया...

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी इस वक्त भारत में हैं। वो 'गोट इंडिया टूर' के लिए 13 से 15 दिसंबर तक यहां कई प्रोग्राम में शामिल हुए। इस दौरान बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने सेलेब्स पर चुनिंदा सेलेब्स उनसे मिल पाए। इनमें शाहरुख खान, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी और शाहिद कपूर जैसे सेलेब्स शामिल हैं। अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टीवी पर काम कर चुके एल्विश यादव भी उनसे मिले हैं। उनके साथ टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर भी थीं। दोनों की फोटो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।एल्विश यादव और जन्नत जुबैर ने ज्वॉइंट इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की। दोनों लियोनल मेसी के साथ पोज दे रहे हैं। जन्नत ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'हम मेसी से मिले। क्या शानदार दिन है। बहुत सारे प्यार के साथ भारत में स्वागत है।'एल्विश यादव, जन्नत जुबैर और लियोनल मेसी की फोटो View this post on Instagram A post shared by Elvish Raosahab एल्विश ने पूछा- कैसा लगा सरप्राइज? इस पोस्ट पर एल्विश ने भी कॉमेंट किया है। उन्होंने कहा, 'कैसा लगा सरप्राइज?' जैद दरबार ने पछताते हुए लिखा, 'ये तो मेरे साथ गलत हो गया.

.. मेसी मेसी कर दिया तुमने सब।''लाफ्टर शेफ्स 3' में एल्विश और जन्नत काम की बात करें तो एल्विश और जन्नत दोनों को ही 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में देखा जा रहा है, जो कलर्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर ऑनएयर होता है। इस हफ्ते शो में माधुरी दीक्षित मेहमान बनकर आएंगी, जिसका प्रोमो रिलीज हो गया है। इससे पहले कपिल शर्मा और पवन सिंह को देखा गया था, जिन्होंने खाना बनाते-बनाते खूब मस्ती की।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

एल्विश यादव जन्नत जुबैर लियोनल मेसी लियोनल मेसी एल्विश यादव लियोनल मेसी जन्नत जुबैर लियोनल मेसी इंडिया लियोनल मेसी सेलेब्स Lionel Messi Elvish Yadav Lionel Messi Jannat Zubair Lionel Messi India Tour Lionel Messi Mumbai

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 07:29:33