LokSabhaElections2019 yadavtejashwi ने अपने पत्र में बीजेपी पर जबरन वोट कराने का भी आरोप लगाया है.
राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चिट्ठी लिखकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने बिहार के मुख्यंत्री नीतीश कुमार की भी आलोचना की है.
तेजस्वी ने अपने इस पत्र में भारतीय जनता पार्टी पर जबरन वोट कराने का भी आरोप लगया है. राजद सुप्रीमो लालू यादव के चुनाव प्रचार में शामिल न होने पर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है. तेजस्वी यादव ने इस पत्र के जरिए बेरोजगारी, रंगदारी, आरक्षण, नियोजित शिक्षकों और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर भी सवाल खड़े किए.बिहारवासियों को संबोधित किए गए पत्र में उन्होंने लिखा, 'आज जब देश में छठे चरण का चुनाव हो रहा है. मैं हर एक बिहारवासी को दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं. यह पहला चुनाव है, जब मेरे पिता को साजिशन चुनाव प्रचार से दूर किया गया है. साम्प्रदायिक ताकतों से उनकी लड़ाई अभी भी जारी है. हां. वो शारीरिक रूप से साथ नहीं इसलिए दिल थोड़ा सा भारी है लेकिन वैचारिक रूप से हर कण-हर क्षण वो हम सबों के अंग-संग है.' उन्होंने पत्र में लिखा, 'मैं आपका धन्यवाद इसलिए भी करना चाहता हूं कि आपने इस चुनाव में मेरी हिम्मत, हौसले और जुनून को बनाए रखा है. ठीक वैसे ही जैसे मेरे पिता के लिए करते हैं. आपकी पहनाई एक-एक माला, आपकी ओजस्वी आवाज में लगा एक-एक नारा, अन्याय के अन्धेरे को जड़ से मिटाने का, लालटेन जलाने का आपका प्रण, मुझपर ऋण है.' उन्होंने इस पत्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नकारा भी बताया है साथ ही खुद को अंधेरा दूर करने वाला बताया है.नियोजित शिक्षकों का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, 'वो नियोजित शिक्षक जिनकी परवाह नीतीश चाचा को नहीं है. वो पीड़ित बच्चियां जिनके साथ घिनौने जुर्म और ज्यादतियों का अंतहीन सिलसिला रहा. वो व्यापारी जो आए दिन रंगदारी, लूट डकैती से परेशान हैं, जी.एस.टी. नोटबन्दी की मार से बेहाल हैं. वो दलित, पिछड़े और वंचित लोग जिनके आरक्षण को खत्म करने की साजिशें की जा रहीं हैं.'तेजस्वी यादव ने इस पत्र में रोड नहीं तो वोट नहीं का जिक्र करते हुए कहा, 'वो हाशिए पर डाल दिए गए इंसान जो लगभग 14 साल के नीतीश चाचा के शासन के बाद भी ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’का नारा लगाने को मजबूर हैं. वो घर चलाने वाली हमारी माताएं बहनें जिन्हें रसोई गैस और राशन मंहगा होने से घर चलाने में दिक्कत आ रही है.'तेजस्वी यादव ने लिखा, 'वो छात्र, शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार जिनकी योग्यता का मखौल उड़ा रहा है. वो बहन, बेटियां जिन पर घर में घुसकर एसिड अटैक हो रहा है. वो अल्पसंख्यक भाई जिनके खिलाफ नीतीश मोदी सरकार के मंत्री खुलेआम नफरत फैलाने वाले भाषण दे रहें है. वो प्रशासन के ईमानदार अधिकारी जिन्हें अपना फर्ज निभाने पर मोदी-नीतीश के मंत्रियों द्वारा गाली मिल रहीं है. वो मतदाता जिसका वोट पहले धोखे से छीना गया और अब चुनावों में धोखे से भाजपा और जदयू के पक्ष में डलवाने की असफल कोशिश हो रही है.तेजस्वी यादव ने कहा, 'वो किसान जो सुसाईड नोट में ‘मोदी को वोट मत देना’ लिखकर मरने को मजबूर है. वो मजदूर जो 14 साल के नीतीश चाचा के राज के बाद भी घर छोड़ने को मजबूर है. वो रिक्शेवाला जो 14 साल के नाकाम राज के बोझ को अभी तक भी खींचे जा रहा है.' बेरोजगारी का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने लिखा, 'वो बेरोजगार जिसे दो करोड़ नौकरियों का झांसा देकर उसे पकौड़े बेचने का ज्ञान दे दिया गया. वो गरीब जिसके खाते में 15 लाख तो क्या 15 रूपये भी नहीं आए और बिहार का वो एक-एक नागरिक जो अभी भी बिहार के स्पेशल पैकेज और विशेष राज्य के दर्जे के वादे के पूरा होने का इन्तजार कर रहा है.' चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वाराणसी से नामांकन रद्द होने पर BSF के बर्खास्त जवान तेज बहादुर ने खटखटाया SC का दरवाजायादव के एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि जवानों को घटिया खाना दिया जा रहा है. इसके बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल से बर्खास्त कर दिया गया था. जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने तेज बहादुर यादव द्वारा पेश नामांकन पत्र के दो सेटों में ‘कमियां’ पाते हुए उनसे एक दिन बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा था. गौरतलब है कि यादव ने 24 अप्रैल को निर्दलीय और 29 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था. उन्होंने बीएसएफ़ से बर्खास्तगी को लेकर दोनों नामांकनों में अलग अलग दावे किए थे. इस पर जिला निर्वाचन कार्यालय ने यादव को नोटिस जारी करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया था. यादव से कहा गया था कि वह बीएसएफ से इस बात का अनापत्ति प्रमाणपत्र पेश करें जिसमें उनकी बर्खास्तगी के कारण दिये हों.
Read more »
Will Alliance in UP Leave any impact on Lok sabha Election Result - रवीश का रोड शो सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बररवीश का रोड शो सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ हिन्दी न्यूज़ वीडियो। एनडीटीवी खबर पर देखें समाचार वीडियो रवीश का रोड शो सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ रवीश के रोड शो में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान रवीश कुमार ने यूपी में गठबंधन की संभावनाओं को लेकर उनसे सवाल पूछे. इसके अलावा चुनाव में विज्ञापन से लेकर चुनाव आयोग की भूमिका और चुनाव बाद कौन होगा पीएम पर भी बात हुई. अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में सोशल मीडिया विज्ञापन पर मैनें एक भी कोई पैसा खर्च नहीं किया है. सबसे ज्यादा खर्च बीजेपी ने किया है. लेकिन बीजेपी अप्रत्यक्ष रूप से खर्च कर रही है. हमनें विज्ञापन पर खर्च करने की जगह सीधा जनता के पास गए, हमनें विज्ञापन का सहारा नहीं लिया. अखिलेश यादव ने इस चुनाव में मीडिया की भूमिका पर भी बात की. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष को अखबार में सही से जगह तक नहीं दी जा रही है. हम बयान कुछ और देते हैं वह छाप कुछ और रहे हैं. हालांकि जनता यह समझती है कि हो सकता है जो दिख रहा है वह सच न हो. अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी बात की. उन्होंने कहा कि आयोग को निष्पक्ष रहना चाहिए.
Read more »
Ramzan 2019: जानें, रोजा रखने के लिए क्यों जरूरी है सुबह उठकर खाना - dharma AajTakमुसलमानों के लिए रमजान का महीना सबसे ज्यादा अहम होता है. इस महीने में तमाम मुसलमान रोजा रखते हैं, जो इस्लाम के पांच स्तंभों में से
Read more »
रेसलर नरसिंह यादव डोपिंग केस में सुस्त जांच को लेकर कोर्ट ने CBI को लगाई फटकारनरसिंह यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उन्हें ओलिंपिक में खेलने से रोकने के लिये डोपिंग के आरोप में फंसाया गया था. तीन साल पूरा होने पर भी सीबीआई कुछ नहीं कर पाई है. 2020 मार्च तक डोपिंग की वजह से नरसिंह यादव को एसोसिएशन ने खेलने से बैन किया हुआ है.
Read more »
'पंद्रह बनाम पचासी': पूर्वी यूपी के यादवों को क्यों याद आ रहा है कांशीराम का यह नारा– News18 हिंदीसपा कार्यकर्ता अजोशी यादव कहते हैं कि हमें बसपा कार्यकर्ताओं के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है. बसपा के साथ काम करना मेरे लिए काफी सुखद रहा है.
Read more »
लालू यादव का तंज, 'नीतीश कुमार भूल गए बाबू जगजीवन राम ने क्या कहा था'लालू यादव का तंज- 'नीतीश कुमार भूल गए बाबू जगजीवन राम ने क्या कहा था' AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
‘छोटे लालू’ तेजस्वी यादव पर क्यों हैं सब की निगाहें?अनुभवहीनता का तमग़ा झेल रहे तेजस्वी यादव के राजनीतिक भविष्य के लिए लोकसभा चुनाव को अहम माना जा रहा है.
Read more »
नीतीश कटारा हत्याकांडः दोषी विकास यादव ने मांगी पैरोल, कहा-'17 साल से जेल में हूं...'नीतीश कटारा हत्याकांड में विकास यादव को 25 साल कारावास की सजा सुनाई है.
Read more »
अखिलेश यादव का तंज- चौकीदार ही नहीं, ठोकीदार को भी हटाना हैअखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में ठोको नीति चलाने वाले भी हैं, बताओ यहां पर शिक्षा मित्र ठुके थे या नहीं...कोई नहीं बचा है जो न ठुका हो. बताओ ठोका गया कि नहीं ठोका गया. इसलिए हम कहना चाहते हैं कि सिर्फ चौकीदार ही नहीं ठोकीदार को भी हटाना है.
Read more »
खेसारी लाल यादव हैं लालू परिवार से खफा, बोले- तेजस्वी ने मेरे साथ हमेशा गलत किया– News18 हिंदीखेसारी लाल यादव ने इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर जमकर हमला किया. खेसारी लाल यादव ने कहा कि लालू परिवार ने उनके साथ हमेशा से गलत व्यवहार किया है.
Read more »
