‘छोटे लालू’ तेजस्वी यादव पर क्यों हैं सब की निगाहें?

United States News News

‘छोटे लालू’ तेजस्वी यादव पर क्यों हैं सब की निगाहें?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 170 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

अनुभवहीनता का तमग़ा झेल रहे तेजस्वी यादव के राजनीतिक भविष्य के लिए लोकसभा चुनाव को अहम माना जा रहा है.

तेजस्वी का राहुल गाँधी के साथ अच्छा 'कनेक्ट' है. कुछ दिनों पहले दोनों को दिल्ली में डिफ़ेंस कॉलोनी के एक रेस्तराँ में साथ खाना खाते देखा गया था. उत्तर प्रदेश के दो बड़े नेताओं अखिलेश यादव और जयंत चौधरी से भी उनकी अच्छी दोस्ती है.

उनके पिता के वोट बैंक में भी अब तक कोई बड़ी सेंध लगती नहीं दिखाई दी है. 2015 के विधानसभा चुनाव में जब सब को पता था कि लालू यादव मुख्यमंत्री नहीं होंगे, तब भी राष्ट्रीय जनता दल को सबसे अधिक सीटें मिली थीं, जनता दल से भी अधिक.जब तेजस्वी से उनकी उपलब्धियों के बारे में पूछा जाता है तो वो कहते हैं,"बिना भ्रष्टाचार का एक आरोप लगे मैंने बिहार में 18 महीनों में 5,000 किलोमीटर सड़कें बनवाई हैं. ये मेरा ही प्रस्ताव था कि ठेका दिए जाने की कोई भी फ़ाइल मंत्री के पास नहीं जाएगी." प्रिया सहगल लिखती हैं,"मुझे एक चीज़ ने बहुत प्रभावित किया कि कोई शैक्षिक डिग्री न होते हुए भी तेजस्वी नए ज़माने के मुद्दों जैसे 'परफ़ॉरमेंस', वादों और छवि की बात करते हैं. मैं नहीं समझती कि उनके पिता लालू के लिए इन बातों का कोई महत्व होता. उनके लिए इससे ज़्यादा उनका वोट बैंक माने रखता था." बिहार के एक बड़े बीजेपी नेता नाम न बताए जाने की शर्त पर कहते हैं,"नीतीश के महागठबंधन छोड़ने के बाद मैं कहूँगा कि तेजस्वी ने 10 के मापदंड पर अपने-आप को 3 से 7 तक पहुंचा दिया है. वो अपने पिता के जेल जाने और नीतीश के बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद खाली हुई विपक्ष की जगह पर काबिज़ होने में सफल रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के 'लुटियंस मीडिया' से भी अच्छा राब्ता कायम किया है."तेजस्वी अक्सर मीडिया से कहते सुने जाते हैं कि जब वो क्रिकेट खेलते हुए पूरा देश घूम रहे थे तो एक चीज़ ने उन्हें सबसे अधिक दुखी किया, वो थी बिहार की नकारात्मक छवि. लेकिन क्या इसके लिए उनके अभिभावकों लालू और राबड़ी को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए जिन्होंने पूरे 15 साल बिहार पर राज किया है? तेजस्वी इसे मीडिया का 'प्रोपेगंडा' बताते हैं. वो कहते हैं,"जब मेरे पिता बिहार के मुख्यमंत्री बने थे तो पटना के गांधी मैदान और रेलवे स्टेशन को गिरवी रखने की नौबत आ गई थी. मेरे पिता ने बिहार को उस मुसीबत से बाहर निकाला जिसमें जगन्नाथ मिश्रा ने उसे ला खड़ा किया था." तेजस्वी कहते हैं,"पहले बिहार और झारखंड एक थे और सारे उद्योग दक्षिणी बिहार में थे जो झारखंड को चले गए. जब राज्य का विभाजन हुआ तो मेरी माँ ने उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की माँग की थी. नीतीश तब केंद्रीय मंत्री थे. उन्होंने उस माँग का इस आधार पर विरोध किया था कि इसका सारा श्रेय राबड़ी और लालू को मिल जाएगा."तेजस्वी अपने-आप के एक धर्म-निरपेक्ष और विकास के समर्थक नेता के तौर पर पेश कर रहे हैं. बीजेपी पर हमला करते हुए वो उसे सांप्रदायिक मुद्दों और नौकरियाँ पैदा न कर पाने के मुद्दों पर आड़े हाथों लेते हैं. नरेंद्र मोदी के इस कथन पर कि 'पकौड़े बेचना भी एक तरह का रोज़गार है,' तेजस्वी कहते हैं,"अगर 2 करोड़ लोग पकौड़े तलेंगे, तो उन्हें खाएगा कौन?" सक्रिय राजनीति में बहुत कम समय बिताने के बावजूद तेजस्वी की उपलब्धियों की कमी नहीं है. लेकिन अभी उनकी असली परीक्षा होनी बाकी है. उनकी सबसे बड़ी चुनौती है अपने दल के लोगों को अपने साथ रखना, संगठन को मज़बूत बनाना और राष्ट्रीय जनता दल के आधार को यादवों और मुस्लिम के वोट बैंक से आगे ले जाना. परिवार के अंदर मचे घमासान की ख़बरें बाहर आने से भी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराया ही है.लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी मैदान से संकेत आ रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा से हुए चुनावी गठबंधन में औरंगाबाद को छोड़ कर कुशवाहा वोट गठबंधन को स्थानांतरित नहीं हो रहे हैं. कई सीटों पर सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध उम्मीदवार न चुनने का ख़ामियाज़ा भी तेजस्वी को भुगतना पड़ रहा है. टिकट न मिलने से ख़फ़ा अशरफ़ फ़ातमी ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर मधुबनी से अपना पर्चा दाख़िल किया है. आपसी लड़ाई, दलबदल और ख़राब फ़ैसलों ने कम से कम पाँच सीटों मोतिहारी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा और सुपौल पर महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. देखना ये है कि पहले से ही अनुभवहीनता का तमग़ा झेल रहे तेजस्वी यादव आगामी चुनाव में इनसे पार पा पाते हैं या नहीं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हम ही हैं बिहार के दूसरे लालू यादव, Tej Pratap Yadav ने मंच से किया ऐलानहम ही हैं बिहार के दूसरे लालू यादव, Tej Pratap Yadav ने मंच से किया ऐलानहम ही हैं बिहार के दूसरे लालू यादव, Tej Pratap Yadav ने मंच से किया ऐलान yadavtejashwi TejPratapYadav laluprasadrjd MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 IndiaDecides2019
Read more »

तेजप्रताप यादव बोले- बिहार का मैं दूसरा लालू यादव हूं– News18 हिंदीतेजप्रताप यादव बोले- बिहार का मैं दूसरा लालू यादव हूं– News18 हिंदीतेजप्रताप यादव अपने उम्मीदवार चंद्र प्रकाश के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि मैं लालू यादव का खून हूं, वह मेरे आदर्श और गुरु हैं. बिहार का मैं दूसरा लालू यादव हूं.
Read more »

तेज प्रताप यादव ने ससुर के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा बहुरूपिये को अपना वोट न देंतेज प्रताप यादव ने ससुर के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा बहुरूपिये को अपना वोट न देंतेज प्रताप यादव ने सारण की जनता से अपने ससुर चंद्रिका राय को वोट न देने की अपील की है. दूसरी और तेज प्रताप यादव के छोटे भाई और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार तीन दिनों से सारण में चंद्रिका राय के लिए प्रचार कर रहे हैं. बुधवार को चंद्रिका राय ने उम्मीद जताई थी कि उनकी बेटी ऐश्वर्या और तेज प्रताप यादव के संबंध सुधरेंगे. उसके बाद से ही तेज प्रताप यादव ने चंद्रिका यादव के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.
Read more »

पप्पू यादव बोले- लालू यादव के दोनों बेटे कुपुत्र, आरजेडी बीजेपी की B-टीमपप्पू यादव बोले- लालू यादव के दोनों बेटे कुपुत्र, आरजेडी बीजेपी की B-टीममधेपुरा से प्रत्याशी पप्पू यादव ने आगे कहा 'राजद और तेजस्वी यादव ने भाजपा से समझौता कर चुनाव में महागठबंधन को कमजोर किया है।
Read more »

शेल्टर होम केस : तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से की नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांगशेल्टर होम केस : तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से की नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांगबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन से एनडीए सरकार की बर्खास्तगी की मांग तक कर दी है.
Read more »

राबड़ी देवी का सोशल मीडिया पर पत्र, 'जनता लेगी लालू यादव को प्रताड़ित करने का बदला'राबड़ी देवी का सोशल मीडिया पर पत्र, 'जनता लेगी लालू यादव को प्रताड़ित करने का बदला'राबड़ी देवी का सोशल मीडिया पर पत्र, 'जनता लेगी लालू यादव को प्रताड़ित करने का बदला' RJDforIndia yadavtejashwi Loksabhaelections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »

तेजस्वी यादव की भविष्यवाणी- 23 मई के बाद बिहार की राजनीति में होगी उठापटक– News18 हिंदीतेजस्वी यादव की भविष्यवाणी- 23 मई के बाद बिहार की राजनीति में होगी उठापटक– News18 हिंदीElectionsWithNews18 BattleOf2019 बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 23 मई के बाद बिहार की राजनीति में फिर से उठापटक होगी.
Read more »

23 तारीख के बाद डायनासोर की तरह गायब हो जाएगी नीतीश कुमार की पार्टी : तेजस्वी यादव23 तारीख के बाद डायनासोर की तरह गायब हो जाएगी नीतीश कुमार की पार्टी : तेजस्वी यादवजेडीयू ने तेजस्वी यादव के डायनासोर वाले बयान पर हमला बोला है. पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन ने तेजस्वी की तुलना शुतुरमुर्ग से कर दी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:04:40