Ind vs SA Live Score 2nd Test Day 4: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. तीन दिन तक दमदार खेल दिखाने वाली मेहमान टीम ने चौथे दिन तीन विकेट जरूर गंवाए हैं लेकिन मैच पर शिकंजा कस लिया. भारत के खिलाफ इस मैच में टीम के पास 500 रन से ज्यादा की बढ़त हो चुका है.
Ind vs SA Live Score 2nd Test Day 4: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. तीन दिन तक दमदार खेल दिखाने वाली मेहमान टीम ने चौथे दिन तीन विकेट जरूर गंवाए हैं लेकिन मैच .
..India vs South Africa Live Score 2nd Test Day 4: भारतीय टीम गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के चौथे दिन खेलने उतरी. तीसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन पर ऑलआउट हुई और साउथ अफ्रीका ने 288 रन की बड़ी लीड हासिल की. कप्तान तेंबा बवुमा ने फॉलोआन ना देकर दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ अपनी बढ़त को 500 रन के पार पहुंचा दिया है.भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत , रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज. साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा , टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने , साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी.साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज शानदार अंदाज में क्रीज पर डट चुके हैं. भारतीय टीम की बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह थकी लग रही है. स्टब्स और मुल्डर आउट होने का नाम ही नहीं ले रहे. लीड 538 रन हो चुकी है.भारतीय टीम की हालत साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने ही घर पर खराब कर दी है. पहली पारी में 489 रन का स्कोर बनाने के बाद दूसरी पारी में लंच तक 4 विकेट पर 220 रन बना डाले. भारत को पहली पारी में 201 रन पर आउट करने के बाद 288 की बड़ी बढ़त हासिल करने वाली प्रोटियाज टीम के पास अब 508 रन की कुल बढ़त हो चुकी है. लंच तक वक्त ट्रिस्टन स्टब्स 60 जबकि वियान मुल्डर 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे.भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत के गेंदबाजी विकल्प लगता है खत्म हो चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने ओपनर यशस्वी जायसवाल को बॉलिंग के लिए बुलाया है. ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी ठोका और पारी को वियान मुल्डर के साथ मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं. भारत के पास अब इस मैच को ड्रॉ कराने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है. टीम के लिए जीत नामुमकिन जैसी हो चुकी है.साउथ अफ्रीका की टीम ने कोलकाता टेस्ट में भारत को हराकर बढ़त ली और अब सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतकर क्लीन स्वीप करने के करीब है. गुवाहाटी टेस्ट में दूसरी पारी में टीम के 200 रन पूरे हो चुके हैं और बढ़त 491 रन की है. ये भारत में किसी भी टीम द्वारा बनाई गई दूसरी सबसे बड़ी बढ़त है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2004 में भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट में 542 रन की बढ़त हासिल की थी.साउथ अफ्रीका को गुवाहाटी टेस्ट की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने तीसरी झटका दिया है. 49 रन पर खेल रहे टोनी डी जॉर्जी को उन्होंने lbw कर वापस भेजा. आउट होने से पहले इस बैटर ने टीम की कुल बढ़त को 466 रन तक पहुंचा दिया. ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर उन्होंने चौथे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी कर डाली.टोनी डि जोर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर जम चुके हैं. मेहमानों का स्कोर 160/3 हो चुका है. साउथ अफ्रीका की लीड 448 रन हो चुकी है. साउथ अफ्रीका जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है, उससे लग नहीं रहा कि वह अपनी पारी घोषित करने के मूड में हैं.साउथ अफ्रीका की टीम ने गुवाहाटी टेस्ट पर शिकंजा पूरी तरह से कस लिया है. भारत के खिलाफ उनकी बढ़त 400 रन से ज्यादा की हो चुकी है. टी ब्रेक से लौटने के बाद भारतीय कप्तान ऋषभ पंत ने गेंदबाजी के लिए कुलदीप यादव को बुलाया है. हालांकि पिच से उनको ज्यादा कुछ मदद मिलती नजर नहीं आ रहा. इस वक्त टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 114 रन है. टोनी डी जॉर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी कर रहे हैं.India vs South Africa Live Score: टी- ब्रेक तक साउथ अफ्रीका की बढ़त 395 रन साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत बना हुआ है. चौथे दिन के खेल के पहले सेशन में तीन विकेट लेकर मुकाबले में टीम ने वापसी की. टी- ब्रेक पर जान से पहले मेहमान टीम ने 107 रन पर 3 विकेट गंवाए थे. भारत पर साउथ अफ्रीका ने 395 रन की बढ़त हासिल कर ली है. टीम इंडिया की नजर आज दूसरे सेशन में जल्दी मेहमान टीम को आउट करने के बाद संभलकर बल्लेबाजी करने पर है. पिच पर टिकना मुश्किल है लेकिन डेढ दिन में 450 रन तक को हासिल करने की योजना बनाई जा सकती है.India vs South Africa Live Score: सुंदर ने झटका सबसे बड़ा विकेट, बवुमा आउट साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में पहले घंटे के बाद मैच का रुख बदलता नजर आ रहा है. भारतीय टीम ने एक के बाद एक तीन झटके लेकर मैच में वापसी की है. वाशिंगटन सुंदर ने कप्तान तेंबा बवुमा को अपने बाउंस और स्पिन से फंसाते हुए महज 3 रन पर नितीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच करवाया. साउथ अफ्रीका के पास भले ही 366 रन की बढ़त है लेकिन आज खेल का चौथा दिन है और अगर 400 रन तक टीम ऑलआउट होती है तो भारत के पास जीत का मौका बनेगा.भारतीय टीम के लिए एक बार फिर से अनुभवी रवींद्र जडेजा ने वही काम किया जिसके लिए जाने जाते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब टीम को विकेट की जरूरत थी तो एक नहीं बल्कि दो खिलाड़ियों को आउट कर दिया. पहले रायन रिकल्टन का विकेट चटकाया और अब एक लाजवाब बॉल पर एडन मार्कराम को 29 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया. साउथ अफ्रीका ने भारत पर 362 रन की बढ़त बना ली है.रन आउट से बचने के बाद रायन रिकल्टन इसका फायदा ज्यादा देर तक नहीं उठा पाए. 16वें ओवर में जीवनदान मिला और 19वें ओवर में रवींद्र जेडजा ने 35 रन के स्कोर पर उनको मोहम्मद सिराज के हाथों कैच करवा वापस भेज दिया. भारत को दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिस ब्रेक थ्रू की जरूरत थी वो मिल गया है.जो काम गेंदबाजों से नहीं हुआ वो फील्डिंग में बना लेकिन अफसोस की यहां भी टीम इंडिया को निराशा मिली. वाशिंगटन सुंदर के 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर रायन रिकल्टन ने शॉट खेलने के बाद दौड़ लगाई, मोहम्मद सिराज ने बॉल उठाकर सीधा थ्रो मारकर स्टंप उड़ा दिया. फैंस को लगा दूसरी पारी में पहला विकेट रन आउट के रूप में आ गया. थर्ड अंपायर ने रिव्यू में देखने के बाद फैसला नॉट आउट का दिया और स्टेडियम में निराशा फैल गई.भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने चौथे दिन के खेल में बहुत जल्दी स्पिनर का रुख किया है. हैरानी की बात ये है कि प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव और अनुभवी रवींद्र जडेजा की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को आक्रमण पर लाया है. देखना होगा कप्तान का ये कदम टीम को फायदा पहुंचागा या नहीं. फिलहाल तो रयान रिकेल्टन और एडन मार्कराम आराम से बल्लेबाजी कर रहे हैं.गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है. साउथ अफ्रीका की ओपनिंग जोड़ी रयान रिकेल्टन और एडन मार्कराम ने पारी को सहजता के साथ शुरू किया है. पिच में कुछ भी ऐसा नजर नहीं आ रहा जो बल्लेबाजों को परेशान करे. कप्तान ऋषभ पंत ने दिन की शुरुआत जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ की है. अगले कुछ ओवर के बाद खेल में स्पिनर को लेकर आने का विचार कर सकते हैं.तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 26/0 था. रयान रिकेल्टन और एडन मार्कराम नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं. फिलहाल पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज टीम के पास 314 रन की बढ़त है. चौथे दिन मेहमान टीम कम से कम 500 रन का लक्ष्य भारत के सामने रखना चाहेगी. पहले सेशन में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को भारत के लिए विकेट हासिल करना होगा.नमस्कार, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. मेहमान टीम ने मैच पर पूरी तरह से पकड़ बना ली है और उनकी बढ़त 314 रन की हो गई है. उम्मीद की जा रही है कि अगर भारतीय गेंदबाज जल्दी विकेट नहीं ले पाए तो प्रोटियाज टीम आज के दिन में कभी भी पारी घोषित कर सकती है. इस स्थिति ने भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर को मुश्किल में डाल दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही वो सीरीज में क्लीन स्वीप झेल चुके हैं और अब साउथ अफ्रीका भी उसी तरफ कदम बढ़ा रही है.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट India Vs South Africa Live Score भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर 2Nd Test Day 4 Highlights दूसरा टेस्ट चौथे दिन की मुख्य बातें Indian Cricket Team भारतीय क्रिकेट टीम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'अपने घमंड को ड्रेसिंग रूम से दूर रखो' सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर को दिया मैजिक मंत्रIND vs SA 2nd Test: सुनील गावस्कर कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका के हाथों टीम इंडिया की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर को कई सलाह दे चुके हैं।
Read more »
कोटक बोले-गंभीर को अपने स्वार्थ के लिए क्रिटिसाइज कर रहे: भारतीय बैटिंग कोच ने कहा- गिल के खेलने पर फैसला न...India Vs South Africa Shubman Gill Guwahati Test Suspense Update; Follow IND Vs SA 2nd Test Latest News, On Dainik Bhaskar.
Read more »
IND vs SA 2nd Test Live: साउथ अफ्रीका 1-0 से आगेIndia vs South Africa 2nd Test Match Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है।
Read more »
Live: பிரதமருக்கு ஸ்டாலின் கோரிக்கை வானிலை நிலவரம் IND vs SA டெஸ்ட்Live: பிரதமருக்கு ஸ்டாலின் கோரிக்கை வானிலை நிலவரம் IND vs SA டெஸ்ட் - அப்டேட்ஸ்
Read more »
Live: காஞ்சிபுரத்தில் தவெக விஜய் கூட்டம் 16 மாவட்டங்களில் மழைக்கு வாய்ப்பு IND vs SALive: காஞ்சிபுரத்தில் தவெக விஜய் கூட்டம் 16 மாவட்டங்களில் மழைக்கு வாய்ப்பு IND vs SA - அப்டேட்ஸ்
Read more »
मोहम्मद सिराजने लाईव्ह सामन्यात कॅमेऱ्याशी केली छेडछाड, नेमकं काय घडलं? Video ViralIND VS SA 2nd Test : गुवाहाटी टेस्ट सामन्याच्या तिसऱ्या दिवशी गोलंदाज मोहम्मद सिराजने कॅमेऱ्या सोबत छेडछाड केली. याचा व्हिडीओ एका प्रेक्षकाच्या कॅमेऱ्यात कैद झाला.
Read more »
