लखनऊ के फाइव स्टार होटल की चटनी खाकर बिगड़ी तबीयत, जांच में मिले कई एक्सपायरी प्रोडक्ट्स

FSSAI News

लखनऊ के फाइव स्टार होटल की चटनी खाकर बिगड़ी तबीयत, जांच में मिले कई एक्सपायरी प्रोडक्ट्स
Five Star HotelsLucknow Hotelलखनऊ होटल
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 30 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 51%

Lucknow Hotel: लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल हयात में खाना खाने के बाद पीड़ित की तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत की थी। इस शिकायत पर खाद्य विभाग ने जांच की थी। जांच में कई खामियां भी मिली है। कई प्रोडक्ट एक्सपायरी मिले है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नामचीन पांच सितारा होटल की मुश्किलें बढ़ गई है। होटल में खाना खाने के बाद पीड़ित की तबियत बिगड़ गई थी। पीड़ित की शिकायत पर एफएसडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने जांच के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान जांच कर रही टीम को होटल में 16 प्रोडक्ट एक्सपायरी भी मिले हैं। इसके साथ ही एक्सपायरी प्रोडक्ट मिलने पर होटल को नोटिस भेज दिया है। दरअसल एफएसडीए टीम को सूचना मिली थी कि गोमती नगर स्थित होटल हयात रेजेसीं में खाना खाने के बाद एक कस्टमर की तबियत बिगड़ गई है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि होटल द्वारा परोसी गई चटनी के खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। पीड़ित की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम होटल पहुंच गई थी। जांच टीम ने शिकायतकर्ता और पुलिस की मौजदूगी में होटल के रेस्टोरेंट यानी किचेन और स्टोर रूम का निरीक्षण किया। जांच के दौरन टीम ने चटनी, पनीर और दही का नमूना लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला उप्र.

को भेज दिया है।वहीं एफएसडीए टीम को जांच के दौरान कुछ बेकरी प्रोडक्ट जो एक्सपायर हो चुके थे जोकि होटल द्वारा बनाई गई एक्सपयरी शेल्फ में रखे थे, मौके पर ही नष्ट करवा दिए गए। साथ ही तत्काल एक्सपायर प्रोडक्ट का निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं जांच के दौरान होटल में मिली कमियों को लेकर होटल को नोटिस भी दिया गया है। इसके साथ ही कमियों में सुधार ना करने और नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने पर मालिक और फर्म के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम कार्यवाही करने की बात कही गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के नेतृत्व में ये पूरी कार्रवाई की गई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Five Star Hotels Lucknow Hotel लखनऊ होटल हयात होटल लखनऊ Hayat Hotel Lucknow

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

​सोने का बना है होटल, एक दिन के किराए में उड़ जाएगी सैलरी!​सोने का बना है होटल, एक दिन के किराए में उड़ जाएगी सैलरी!क्या आप ने कभी सोने के होटल के बारे में सुना है। दुनिया में एक होटल है, जो सोने से बना हुआ है। यह फाइव स्टार होटल वियतनाम में मौजूद है, जो हर तरफ गोल्ड प्लेटेड है। इस होटल में 2 टन से ज्यादा सोने का इस्तेमाल हुआ है। होटल में 441 कमरे हैं। वहीं इस होटल के एक दिन के किराए की बात करें तो यह कई लोगों की पूरी महीने की सैलरी से भी ज्यादा...
Read more »

गर्मी की छुट्टियों में बदला चलन, अब फाइव स्टार होटल नहीं यह खोज रहे हैंगर्मी की छुट्टियों में बदला चलन, अब फाइव स्टार होटल नहीं यह खोज रहे हैंभारत में करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिन्हें गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए किसी ठंडे और सुकूनदेह स्थानों की तलाश रहती है। कुछ लोग ऐसे स्थानों पर लक्जरी होटल या फाइव स्टार होटल खोजते हैं। लेकिन अब ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है जो कि गोवा, शिमला, कसौली, मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों पर विला खेाजते हैं। आइए पढ़िए यह रिपोर्ट...
Read more »

तेजस्वी की बिगड़ी तबीयत, IGIMS में कराई जांच, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाहतेजस्वी की बिगड़ी तबीयत, IGIMS में कराई जांच, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाहबिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. इस बीच उनकी सेहत बिगड़ गई और उनके कमर का दर्द बढ़ गया है.
Read more »

रामनगरी अयोध्‍या में श्रद्धालुओं को मिलेगी फाइव स्टार सुविधा, खुलेंगे कई लग्जरी होटलरामनगरी अयोध्‍या में श्रद्धालुओं को मिलेगी फाइव स्टार सुविधा, खुलेंगे कई लग्जरी होटलअयोध्या में तेजी से होटल उद्योग वि‍कसित हो रहा है। अब तक 120 नए होटलों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें से कई बन कर तैयार हैं, कई निर्माणाधीन हैं। इनके अलावा 700 होमस्‍टे की व्‍यवस्‍था है। साथ ही होटल मैनेजमेंट का उच्‍च स्‍तरीय कॉलेज खोलने की मांग भी उठ रही...
Read more »

अयोध्‍या में श्रद्धालुओं को मिलेगी फाइव स्टार की सुविधा, खुलेंगे कई लग्जरी होटलअयोध्‍या में श्रद्धालुओं को मिलेगी फाइव स्टार की सुविधा, खुलेंगे कई लग्जरी होटलइस समय अयोध्या में पर्यटकों के ठहरने अथवा रहने की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश की योगी सरकार और जिला प्रशासन ने कई योजनाएं भी चालू की है जिसमें होम स्टे गेस्ट हाउस तथा धर्मशालाओं के निर्माण को प्रोत्साहन देने के साथ ही कई तरह की छूट भी दी जा रही है .
Read more »

यूपी के इस फाइव स्टार होटल में परोसा जा रहा था खराब खाना, किचेन में मिले 16 एक्सपायर्ड प्रोडक्टयूपी के इस फाइव स्टार होटल में परोसा जा रहा था खराब खाना, किचेन में मिले 16 एक्सपायर्ड प्रोडक्टलखनऊ के फाइव स्टार होटल में खाना खाने के बाद एक कारोबारी की तबियत बिगड़ गई. उसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस और FSDA से कर दी. जांच के दौरान अधिकारियों ने होटल में 16 बेकरी और डेयरी प्रोडक्ट को एक्सपायर्ड पाया जिसके बाद होटल को नोटिस जारी किया गया है. कारोबारी ने चटनी को लेकर शिकायत की थी जिसके बाद वहां के खाने का सैंपल लिया गया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:55:23