बिहार में मॉनसून की सक्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है। मंगलवार को पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया। पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के 26 जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी
पटना समेत 4 जिलों में बारिश, 26 जिलों में अलर्ट; जून में 36% कम हुई बारिशरोहतास के नौहट्टा स्थित महादेव खोह वाटर फॉल में अचानक पानी बढ़ गया। पानी की रफ्तार देख आसपास के दुकानदार अपने-अपने दुकान छोड़कर भागने लगे। पानी देख टूरिस्ट भी वहां से चले गए।महादेव खोह के पास भगवान शिव की एक मंदिर है। झरने का पानी मंगलवार को सीधे शिव मंदिर के ऊपर गिरता दिखा। नजारा कुछ ऐसा था, मानो महादेव का जलाभिषेक हो रहा हो। इसका वीडियो भी सामने आया है। इधर, पटना, भागलपुर, मुंगेर और किशनगंज में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज राज्य के 26 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्णिया तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि, बादल छाए रहने की उम्मीद है।रोहतास के महादेव खोह वाटर फॉल में अचानक पानी बढ़ गया। तेज धारा में पानी सीधे शिव मंदिर पर गिरता दिखा पानी बढ़ने से आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से वहां आए लोगों का रेस्क्यू किया गया।पिछले महीने यानी जून में 36% कम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जून में सामान्य रूप से 174.
8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 113.6 मिमी ही बारिश ही रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार जुलाई महीने में बिहार के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। जुलाई में बिहार में औसत वर्षा 340.5 मिमी होती है, लेकिन मानसून की रफ्तार धीमी रहने के कारण सामान्य से कम बारिश दर्ज की जाएगी।बीते 24 घंटे में पटना, भागलपुर, भोजपुर, मुंगेर, लखीसराय में तेज बारिश हुई है। राजधानी पटना में सुबह बारिश हुई। दोपहर में भी धूप निकल गई। इसके बाद देर शाम मौसम अचानक बदलाव हो गया और कुछ इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को थोड़ी राहत को मिली, लेकिन हवा में नमी के कारण उमस बना रहा।पटना में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। हालांकि, फिर तेज धूप निकल आई। पटना में सोमवार देर रात तेज बारिश के बाद रेलवे स्टेशन के बाहर इस तरह से पानी भर गया। तस्वीरें मंगलवार सुबह की है।आज बिहार के 26 जिलों में बारिश का अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन वर्तमान में श्रीगंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी, झारखंड होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों पर भी प्रभाव डाल रहा है। साथ ही इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी व्यापक रूप से सक्रिय है। अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम और उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है। इस कारण बिहार के कई जिलों में मानसून का असर देखा जाएगा।MP-UP समेत 10 राज्यों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट:हिमाचल में 11 जगह बादल फटा, 16 लापता; वाराणसी में गंगा मणिकर्णिका घाट तक पहुंचीअधूरा नहीं! पढ़िए पूरा!चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में आधा दर्जन गांवों का संपर्क कटाबिहार के 26 जिलों में आज बारिश का अलर्टहिमाचल के मंडी में मिले 5 और शव, 34 लापता16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
श्रीगंगानगर में जून में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा;पारा 49-डिग्री पार: जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बरसात; अलवर...राजस्थान में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। गंगानगर में पारा 48.8 डिग्री तक पहुंचा। दोपहर बाद जयपुर, अजमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई।
Read more »
MP वालों को राहत, दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव, आज 40 जिलों मे बारिश का अलर्टMP Monsoon: मध्य प्रदेश वालों को राहत, दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव, भोपाल समेत 40 जिलों में बारिश का अलर्ट
Read more »
24 घंटे में बदलेगा छत्तीसगढ़ की मौसम! दुर्ग, बिलासपुर सहित इज जिलों मे अलर्टChhattisgarh Weather: 24 घंटे में बदलेगा छत्तीसगढ़ की मौसम! रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित इज जिलों में बारिश का अलर्ट
Read more »
ललितपुर में सबसे ज्यादा 132 मिमी बारिश: यूपी के 20 जिलों भारी बारिश का अलर्ट, जालौन में बिजली से 7 बकरियां ...यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। आज मौसम विभाग ने पश्चिम के 10 जिलों में हल्की बारिश तो तराई-पश्चिम के 20 जिलों में भारी बारिश और बिजली का अलर्ट है। मानसूनी बारिश का दायरा पूरब और तराई होते हुए अब पश्चिम तक पहुंच चुकायूपी के 40 जिलों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, 15 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। UP Monsoon Updates Rain...
Read more »
5 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी: 10 जिलों में यलो अलर्ट; भागलपुर में आकाशीय बिजली से 1 की मौत, पटना मे...बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। इसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावाalert regarding rain in 15 districts of bihar; bhaskar latest...
Read more »
Bihar Weather: बिहार में मानसून की दस्तक, इन पांच जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारीबिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है, जिसमें पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल जिलों के लिए बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पटना सहित कुछ अन्य जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें अररिया के फारबिसगंज में सर्वाधिक 132.
Read more »
