रोहतक में बीजेपी मंत्री के साथ पोलिंग बूथ पर कुख्यात गैंगस्टर, गिरफ्तार

United States News News

रोहतक में बीजेपी मंत्री के साथ पोलिंग बूथ पर कुख्यात गैंगस्टर, गिरफ्तार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 63%

छठे चरण के मतदान के दौरान हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ कुख्यात गैंगस्टर रमेश लोहार पोलिंग बूथ पर पहुंचा हुआ था। पुलिस ने लोहार को गिरफ्तार कर लिया, वहीं मतदान समाप्त होने तक चुनाव आयोग ने मंत्री के हर तरह की मूवमेंट पर प्रतिबंध लगा दिया।

Loksabha Election 2019: जनसत्ता ऑनलाइन May 12, 2019 9:58 PM हरियाणा का कुख्यात गैंग्स्टर रमेश लोहार। हरियाणा के रोहतक में मतदान के दौरान एक अजीब घटना पेश आई। दरअसल, पोलिंग बूथ पर राज्य के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ गैंग्स्टर रमेश लोहार नजर आया। इस दौरान पुलिस ने लोहार को पोलिंग बूथ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि बोहर निवासी और हिस्ट्रीशीटर बदमाश लोहार के साथ मकडोली निवासी सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के पास से पुलिस ने लाठी, डंडा, दो फर्जी नंबर, .

32 बोर की 15 गोलियां बरामद किए हैं। यह पहला ऐसा वाकया है जब पोलिंग बूथ के पास से किसी हिस्ट्रीशीटर बदमाश की गिरफ्तारी हुई है। लोहार के साथ-साथ चुनाव आयोग ने मंत्री मनीष ग्रोवर पर भी चुनाव समाप्त होने तक सभी प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया। They recovered Lathies/Dandas, 2 fake number plates, 15 cartidges of 0.32 bore, from them. Three vehicles with temporary numbers have also been impounded. pic.twitter.com/fXdVRxLMvUपुलिस ने बताया कि बदमाशों को रोहतक के विश्वकर्मा स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। दरअसल, स्कूल के पास पोलिंग बूथ के अंदर लोहार सहकारिता मंत्री के साथ आया था। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा के समर्थकों ने उसे चिन्हित किया और उस पर सवाल खड़े किए। विश्वक्रमा स्कूल के सामने पुलिस ने अस्थायी नंबर की तीन गाड़ियां भी पकड़ीं। गौरतलब है कि इससे पहले ही कांग्रेस के उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा ने मनीष ग्रोवर और गैंग्स्टर रमेश लोहार पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। छठे चरण के लिए रविवार को सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुए। बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश की 8-8 सीटों पर मतदान हुए। जबकि, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, झांरखंड की चार और दिल्ली की 7 सीटों पर वोटिंग हुई। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट, तृणमूल पर आरोपबंगाल में भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट, तृणमूल पर आरोपLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट व भाजपा समर्थक के घर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की तरफ से तोड़फोड़ करने की खबर है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उत्तम मंडल के भाजपा का पोलिंग एजेंट बनने की सूचना के बाद कथित रूप से यह तोड़फोड़ की।
Read more »

मोदी सरकार के घोर विरोधी यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग में डाला वोट, इस सीट पर उनके बेटे जयंत हैं BJP प्रत्याशीमोदी सरकार के घोर विरोधी यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग में डाला वोट, इस सीट पर उनके बेटे जयंत हैं BJP प्रत्याशीवाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री और अब बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने झारखंड के हजारीबाग में अपना वोट डाला. उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं. हजारीबाग सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत को टिकट दिया है. जयंत यहां से निर्वतमान सांसद हैं. हजारीबाग में इस बात की चर्चा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने किसे वोट दिया होगा. क्योंकि सिन्हा मोदी सरकार के घोर निंदकों में से एक हैं. नोटबंदी, जीएसटी, राफेल के मुद्दे पर उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है तो दूसरी ओर उनके बेट जयंत सिन्हा मोदी सरकार में ही मंत्री हैं जो इन्हीं मुद्दों पर पार्टी की ओर से मीडिया में अपनी राय रखते रहे हैं. हालांकि यशवंत सिन्हा पर इन बातों का कोई फर्क नहीं पड़ा और उनके हमले वक्त के साथ तीखे होते गए.
Read more »

भोपाल में सुपहिट मुकाबला : प्रज्ञा के 'प्रखर हिंदुत्व' का मुकाबला अब 'हठयोग' से, दिग्विजय सिंह पूजा में बैठेभोपाल में सुपहिट मुकाबला : प्रज्ञा के 'प्रखर हिंदुत्व' का मुकाबला अब 'हठयोग' से, दिग्विजय सिंह पूजा में बैठेमध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह  और बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर के बीच मुकाबला इतने चरम पर पहुंच गया है. इसी बीच दिग्विजय सिंह कंप्यूटर बाबा के साथ पूजा की है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिग्विजय सिंह उस जगह पर पूजा करने बैठे जहां पर कम्यूटर बाबा हजारों साधुओं के साथ दिग्विजय सिंह के लिए हठयोग करेंगे. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कंप्यूटर बाबा को शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री का दर्जा मिला हुआ था लेकिन बाद में मनमुटाव के चलते सरकार से बाहर आ गए थे.
Read more »

केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत के भाई पर ED का एक्शन, करोड़ों की जायदाद जब्तकेजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत के भाई पर ED का एक्शन, करोड़ों की जायदाद जब्तईडी की जांच में ये बात सामने आई कि सितबंर 2018 में हरीश गहलोत ने दुबई में पढ़ रहे अपने छोटे बेटे नीतेश गहलोत को हवाला के जरिए 1 करोड़ रुपये भेजे थे. नीतेश गहलोत ने इसके लिए दिल्ली में मौजूद हवाला कारोबारी इंदरपाल वाधवन से संपर्क साधा.
Read more »

AAP के मंत्री के भाई पर ईडी का बड़ा ऐक्शन, 1.4 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्तAAP के मंत्री के भाई पर ईडी का बड़ा ऐक्शन, 1.4 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्तदिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के परिवार और सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग ने पिछले साल अक्टूबर में छापे मारे थे। उनके भाई हरीश गहलोत की संपत्तियों की जांच भी की गई थी।
Read more »

साधु-संतों के साथ दिग्विजय का भोपाल में रोड शोसाधु-संतों के साथ दिग्विजय का भोपाल में रोड शोभोपाल में लोकसभा चुनाव अब पूरी तरह धर्मिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। कंप्यूटर बाबा के हठ योग के बाद बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने साधु-संतों के साथ रोड शो किया।
Read more »

योगी के मंत्री को फोन पर धमकी, बीएसपी नेता पर नामजद मुकदमा-Navbharat Timesयोगी के मंत्री को फोन पर धमकी, बीएसपी नेता पर नामजद मुकदमा-Navbharat TimesUP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कोतवाली प्रभारी शशि मौली पांडेय के मुताबिक, मंत्री उपेंद्र तिवारी को मंगलवार रात फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में बीएसपी नेता पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
Read more »

दिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोदिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोकमाई के लिहाज से घाटे का सौदा होने के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए संस्तुति की है।
Read more »

रक्षा मंत्री का बयान- 'INS विराट पर ससुरालवालों के साथ घूमते थे राजीव गांधी'– News18 हिंदीचुनाव प्रचार के लिए भोपाल आयी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस शासन में INS विराट तक का मिसयूज किया गया. उन्होंने कहा INS विराट के क्रू ने भी ये स्वीकार किया है कि राजीव गांधी ससुरालवालों के साथ यहां घूमने आए थे. उन्होंने कहा,आर्मी,नेवी और एयरफोर्स का इतना दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस सरकार अब बीजेपी के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रही है.
Read more »

स्पेशल रिपोर्ट: गौतम पर आतिशी के 'गंभीर' आरोप AAP's Atishi raises serious allegations against Gambhir - Special Report AajTakस्पेशल रिपोर्ट: गौतम पर आतिशी के 'गंभीर' आरोप AAP's Atishi raises serious allegations against Gambhir - Special Report AajTakआज दिल्ली की राजनीति में तब हलचल मच गई जब पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार आतिशी ने BJP उम्मीदवार गौतम गंभीर पर गंभीर आरोप लगाए. एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान आतिशी ने गौतम गंभीर पर आरोप लगाया कि वह उनके खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक पर्चे बटवा रहे हैं. जिसके बाद गौतम गंभीर ने कहा है कि साबित करो तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा. आज इसी मुद्दे पर चर्चा करेंगे AAP, कांग्रेस और बीजेपी के प्रवक्ता देखें वीडियो. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:35:57