अनिल अंबानी को भाई मुकेश ने तात्कालिक मुश्किल से निकाल दिया है लेकिन क्या उनकी तबाही में भी मुकेश अंबानी की भूमिका है?
मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी को अपने पिता धीरुभाई अंबानी से विरासत में एक बड़ा कारोबारी साम्राज्य मिला था. पिता की मौत के बाद दोनों भाइयों के रिश्ते ठीक नहीं रहे. एक दशक पहले दोनों भाइयों के रिश्ते में आई दरार सोमवार को उस वक़्त भरती दिखी जब अनिल अंबानी ने एक बयान जारी कर कहा कि मुश्किल घड़ी में उनके भैया मुकेश और भाभी नीता ने जेल जाने से बचा लिया.
स्वीडन की कंपनी एरिक्सन को 7.7 करोड़ डॉलर का बकाया अनिल अंबानी को इसी हफ़्ते बुधवार तक चुकाना था. अगर वो नहीं चुकाते तो जेल जाना पड़ता. मुकेश अंबानी मुश्किल वक़्त में अपने भाई का सहारा बने और पैसे चुकाकर जेल जाने से बचा लिया. मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं. फ़ाइनैंशियल टाइम्स के अनुमान के मुताबिक़ मुकेश अंबानी के पास कुल 42 अरब डॉलर की संपत्ति है. शुरू में दोनों भाइयों का उभार हुआ और टॉप रहे. 2008 में तो अनिल अंबानी भी दुनिया के आठवें अमीर शख़्स थे.अभी अनिल अंबानी को भले उनके भाई मुकेश अंबानी ने बचा लिया लेकिन ये भी सच है कि रिलायंस कम्युनिकेशन्स की बर्बादी में मुकेश अंबानी की नई टेलिकॉम कंपनी जियो का भी योगदान रहा. 16 साल पहले धनकुबेर पिता धीरूभाई अंबानी की मौत के बाद दोनों भाइयों में कड़वाहट आ गई थी. धीरूभाई अंबानी ने अपने जीवन में रोज़ी-रोटी की शुरुआत यमन में एक पेट्रोल स्टेशन पर अटेंडेंट के तौर पर की थी. भारत लौटने के बाद उन्होंने कपड़े का छोटा सा व्यापार शुरू किया और यह व्यापार रिलायंस इंडस्ट्रियल साम्राज्य तक पहुंचा. अनिल अंबानी का जन्म 1959 में हुआ था. उनकी परवरिश एक कारोबारी माहौल और परिवार में हुई. कहा जाता है कि धीरूभाई अंबानी जब ज़िंदा थे तब से ही दोनों भाइयों की जीवनशैली में काफ़ी अंतर था. मुकेश अंबानी के बारे में कहा जाता है कि उन पर काम का भूत सवार रहता था तो अनिल में एक किस्म की आभिजात्यता थी.2002 में पिता की मौत के बाद दोनों भाइयों में कारोबार का बंटवारा होना तय हो गया था. 2005 में इनकी मां ने दोनों भाइयों के बीच रिलायंस के कारोबार का बंटवारा किया. मुकेश को पेट्रोकेमिकल मिला तो अनिल के हिस्से में टेलिकॉम, फ़ाइनैंस और एनर्जी यूनिट्स आईं. इस बँटवारे के साथ ही दोनों भाइयों के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ती गई. 2008 में रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने दक्षिण अफ़्रीका में एमटीएन के साथ डील किया तो मुकेश अंबानी के लिए यह चौंकाने वाला था. यह ट्रांसकॉन्टिनेंटल डील थी जिस पर मुकेश अंबानी की कंपनी आरआईएल ने कड़ी आपत्ति जताई थी. मुकेश अंबानी की कंपनी का कहना था कि अभी पारिवारिक सेटलमेंट से जुड़ी समस्याएं हैं इसलिए एमटीएन इस पर आगे नहीं बढ़े. इसी वैश्विक मंदी आई और अनिल अंबानी पर इसकी गहरी मार पड़ी. इस मंदी में एक अनुमान के मुताबिक़ अनिल अंबानी को 31 अरब डॉलर का नुक़सान हुआ. दोनों भाइयों के बीच क़रार था कि वो एक दूसरे के कारोबार में नहीं आएंगे. 2010 में यह क़रार ख़त्म हो गया. मुकेश अंबानी ने क़रार ख़त्म होते ही अगले सात सालों में टेलिकॉम सेक्टर में 34 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा कर दी.'द बिल्यनेर राज' नाम की किताब लिखने वाले और सिंगापुर में ली कुआन येव स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिस के प्रोफ़ेसर जेम्स कार्बट्री ने ब्लूमबर्ग से कहा है, ''यह बहुत ही बड़ा दांव था. जियो का आना बहुत बड़ी परिघटना साबित हुई.' इस बात को हर कोई मानता है कि टेलिकॉम में मुकेश अंबानी की जियो के आने से अनिल अंबानी की मुश्किलों का पहाड़ और बड़ा हुआ. तीन साल के भीतर ही जियो के 30 करोड़ यूजर्स हो गए. टीएसएल, टेलिनॉर और एमटीएस की तरह रिलायंस कम्युनिकेशन्स को भी अपना बोरिया-बिस्तर समेटना पड़ा. जियो ने 4जी की प्राइस वॉर में सबको पीछे छोड़ दिया. जियो की एंट्री के पहले ही आरकॉम के शेयर में 9.54 फ़ीसदी की गिरावट आई और अक्टूबर 2017 में ऑरकॉम का शेयर 5.20 फ़ीसदी तक पहुंच गया. 2012 में आरकॉम को पीछे छोड़ वोडाफ़ोन दूसरे नंबर पर आ गई. 2016 में आरकॉम चौथे नंबर पर आ गई. सुप्रीम कोर्ट ने कई लाइसेंस रद्द किए तो सीबीआई जांच भी हुई.अनिल अंबानी को भी अदालत का चक्कर लगाना पड़ा और स्वीकार किया कि उनकी कंपनी मुश्किल दौर में है. आरकॉम क़र्ज़ के जाल में फंसती गई और 2010 में 25 हज़ार करोड़ का क़र्ज़ 43 हज़ार करोड़ तक पहुंच गया. शाकाहारी अनिल अंबानी शराब नहीं पीते हैं. मैराथन दौड़ उनका शौक है. लेकिन कारोबार की दौड़ में उनके लड़खड़ाने की कहानी किसी भी उद्योगपति के लिए सबक से कम नहीं है. हिन्दू अख़बार से एक बार अनिल अंबानी ने कहा था कि वो रोज़ दो घंटे ट्रेडमील पर बीताते हैं और 30 मिनट योग करते हैं. कहा जाता है कि अनिल अंबानी ने अपने भाई से प्रतिद्वंद्विता को हर स्तर पर बढ़ाया. दोनों ने एक दूसरे के ख़िलाफ़ काम करने के सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाए. कई बार तो यह निचले स्तर तक पहुंच गया. मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी को 5.2 करोड़ डॉलर का एक जेट गिफ़्ट किया था तो अनिल अंबानी ने 8 करोड़ डॉलर का एक लग्ज़री याट गिफ्ट में दिया.दोनों भाइयों में लड़ाई गैस के कारोबार को लेकर हुई और इसमें सरकार और कोर्ट को भी दख़ल देना पड़ा. मुकेश अंबानी की रिलायंस इडस्ट्रीज बंगाल की खाड़ी के डी6 ब्लॉक से गैस की सप्लाई छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस नैचुरल रिसोर्सेज में तय क़ीमत 2.34 डॉलर प्रति मिलियन थर्मल यूनिट्स पर करती थी. यह 17 सालों का क़रार था. हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दावा किया कि यह सरकारी दर थी. 2007 में क़ीमत सीधे दोगुनी कर दी गई. यह क़ीमत सरकार ने तय की थी और तर्क था कि तेल की क़ीमत बढ़ रही है. अनिल अंबानी इस मामले को कोर्ट में ले गए और मुंबई कोर्ट ने परिवार की मूल डील का समर्थन किया. इसके बाद सरकार भी खुलकर सामने आई और कहा कि गैस इन अरबपतियों की निजी संपत्ति नहीं है बल्कि ये राष्ट्रीय संपत्ति है.मुकेश अंबानी मैराथन नहीं दौड़ते हैं पर वो भी शाकाहारी हैं. मुकेश का पसंदीदा भोजन दाल, रोटी और चावल है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने एक आलेख में कहा है कि पिछली सदी में महात्मा गांधी भारत के सबसे ताक़तवर शख़्स थे और अभी मुकेश अंबानी. जिसका भाई इतना ताक़तवर हो उसका भाई जेल कैसे जाता. लेकिन अनिल अंबानी की मुश्किलें केवल एरिक्सन के क़र्ज़ तक ही सीमित नहीं हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मुकेश अंबानी आगे भी अनिल के लिए तैयार रहेंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कागज का जहाज भी नहीं बना सकते अनिल अंबानी, दे दिया राफेल का ठेका- राहुलLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी हर राज्य में जाकर बोलते हैं कि मैं देशभक्त हूं। वायुसेना की प्रशंसा करते हैं, लेकिन वह यह नहीं बताते कि उसी वायुसेना से 30 हजार करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी की जेब में डाला है।
Read more »
Rcom के 260 करोड़ रुपये पर जंग, कर्जदाताओं ने कहा- पहला हक हमारारिलायंस कम्युनिकेशंस के 260 करोड़ रुपये के आयकर रिफंड को लेकर विवाद छिड़ गया है.
Read more »
अनिल अंबानी को यहां से भी राहत नहीं, 4 दिन में देने होंगे 453 करोड़एरिक्सन का बकाया चुकाने के लिए अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई समयसीमा समाप्त होने से कुछ दिन पहले राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCALT) ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को 259 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड जारी करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया.
Read more »
जेल नहीं जाएंगे अनिल अंबानी, SC की डेडलाइन से एक दिन पहले एरिक्सन का बकाया चुकायासुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के चेयरमैन अनिल अंबानी को अवमानना का दोषी करार देते हुए चार हफ्तों के चार हफ्तों के भीतर एरिक्सन की 453 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान करने का आदेश दिया था।
Read more »
मुकेश अंबानी ने भुगतान कर गिरफ्तारी से बचाया, अनिल अंबानी ने कहा- शुक्रियारिलायंस कम्यूनिकेशंस को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा तय की गई मंगलवार तक की समयसीमा के भीतर यह भुगतान करना था.
Read more »
मुकेश अंबानी ने कैसे कड़वाहट भूल बचाया भाई कोअनिल अंबानी अगर बुधवार तक एरिक्सन का बकाया नहीं चुका पाते तो जेल जाना पड़ता.
Read more »
मुकेश अंबानी और अनिल की कंपनियों के बीच हुआ सौदा रद्द, यह रही वजहरिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और रिलायंस जियो ने दूरसंचार संपत्तियों की बिक्री के करार को समाप्त कर दिया है। करीब 15 माह पहले अनिल अंबानी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस की संपत्तियों की बिक्री अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी की कंपनी को करने का करार किया था।
Read more »
अनिल अंबानी पर अभी भी 1 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज, कैसे निकलेंगे संकट से?Reliance Anil Ambani Mukesh Ambani अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी की मदद से स्वीडिश कंपनी एरिक्सन का 462 करोड़ रुपये का बकाया चुका कर अनिल अंबानी गिरफ्तारी से बच गए हैं. लेकिन उनकी मुश्किल इतनी आसानी से कम होती नहीं दिख रही. उनके समूह के ऊपर एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है.
Read more »
