The Periodic Labour Force Survey (PLFS) : शहरी बेरोजगारी 6.9 प्रतिशत से घटकर 6.7 प्रतिशत हो गई है. ये सभी सेक्टर में बेहतर जॉब अब्जॉर्प्शन को दिखाता है.
Unemployment Rate : रोजगार के मोर्चे पर देश को राहत भरी खबर मिली है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बेरोजगारी दर में कमी दर्ज की गई है. ये अर्थव्यवस्था में सुधार और रोजगार के नए अवसरों की ओर इशारा करती है.
स्टैटिस्टिक्स मिनिस्ट्री के जारी लेटेस्ट पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे क्वार्टरली बुलेटिन के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर 2025 क्वार्टर में भारत के लेबर मार्केट में धीरे-धीरे सुधार के संकेत दिखे. बेरोजगारी रेट में कमी आयी है और सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट बढ़ा है. इससे युवाओं और नौकरी तलाश रहे लोगों को उम्मीद मिली है. ग्रामीण बेरोजगारी घटी अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाहीके दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बेरोजगारी दर में कमी आई है. ग्रामीण बेरोजगारी पिछली तिमाही के 4.4 प्रतिशत से घटकर 4.0 प्रतिशत हो गई है. जबकि शहरी बेरोजगारी 6.9 प्रतिशत से घटकर 6.7 प्रतिशत हो गई है. ये सभी सेक्टर में बेहतर जॉब अब्जॉर्प्शन को दिखाता है. ये भी पढ़ें : इस दिन से ITR फाइलिंग होगी और भी आसान, एक क्लिक में पूरा करें रिटर्न मजबूत हुआ लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन भी थोड़ा मजबूत हुआ है. ओवरऑल लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट Q3 FY26 में पिछली तिमाही के 55.1 प्रतिशत से बढ़कर 55.8 प्रतिशत हो गया है. इससे पता चलता है कि अधिक लोग वर्कफोर्स में शामिल हुए हैं. महिलाओं का पार्टिसिपेशन लगातार बढ़ रहा है. महिलाओं का LFPR 33.7 प्रतिशत से बढ़कर 34.9 प्रतिशत हो गया है. ये मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में बढ़ी हुई पार्टिसिपेशन की वजह से हुआ. रोजगार की स्थिति में सुधार रोजगार की स्थिति में भी सुधार हुआ है. वर्कर पॉपुलेशन रेश्यो पिछली तिमाही के 52.2 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 53.1 प्रतिशत हो गया है. सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट में बढ़ोतरी देखने को मिली है. ग्रामीण इलाकों में सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट वाले वर्कर्स का हिस्सा पिछली तिमाही के 62.8 प्रतिशत से बढ़कर 63.2 प्रतिशत हो गया है. जबकि शहरी इलाकों में ये 39.3 प्रतिशत से बढ़कर 39.7 प्रतिशत हो गया. शहरी इलाकों में, रेगुलर या सैलरी वाले काम करने वाले लोगों का रेश्यो छह तिमाही के सबसे निचले स्तर पर आ गया है.
Unemployment Rate Rural Unemployment Urban Unemployment Oct Dec 2025 Employment News Indian Economy Labour Market Government Claim Job Market India बेरोजगारी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत की जीडीपी वित्त वर्ष 25 में 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी : एसएंडपी ग्लोबलभारत की जीडीपी वित्त वर्ष 25 में 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी : एसएंडपी ग्लोबल
Read more »
भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 26 में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्टभारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 26 में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट
Read more »
भूकंप से दहला इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.7 रिकॉर्डभूकंप से दहला इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.7 रिकॉर्ड
Read more »
जापान में 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके, प्रशांत तट के लिए सुनामी का अलर्ट जारीजापान में 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके, प्रशांत तट के लिए सुनामी का अलर्ट जारी
Read more »
भारत की औद्योगिक विकास दर नवंबर में बढ़कर 6.7 प्रतिशत हुईभारत की औद्योगिक विकास दर नवंबर में बढ़कर 6.7 प्रतिशत हुई
Read more »
फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के पास भूकंप के तेज झटके, 6.7 रही तीव्रताफिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के पास भूकंप के तेज झटके, 6.7 रही तीव्रता
Read more »
