अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि रूस को वेनेजुएला से जाना होगा. वहीं रूस ने कहा है कि रूस-वेनेजुएला अमेरिकी प्रांत नहीं हैं.
के बीच तनातनी बढ़ गई है. इसकी उम्मीद तब और ज्यादा बढ़ गई थी जब पिछले सप्ताह वेनेजुएला की राजधानी काराकास के पास सिमन बोलीवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रूसी विमान पहुंचने लगे जिसकी अमेरिका कड़ी प्रतिक्रिया दी और रूस ने भी उसका जवाब दिया.
अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने रूस के विमानों के आने को उकासावे की घटना माना. फिरअमेरिका ने तल्ख लफ्जों में कहा है कि रूसी सेना को वेनेजुएला से जाने के लिए कहा. अब रूस ने कहा कि रूस और वेनेजुएला अमेरिका के प्रांत नहीं हैं.इससे पहले वेनेजुएला में विपक्षी नेता जुआन गुएदो ने आरोप लगाया था कि कि संकट के समय देश में रूसी सैनिकों की तैनाती से संविधान का उल्लंघन है. गुएदो ने बुधवार को हुई बैठक के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या रूसी हस्तक्षेप से वेनेजुएला में स्थिति जटिल हो रही है? तो ट्रंप ने केवल इतना कहा कि रूस को बाहर जाना होगा.वेनेजुएला के सत्ताधारी राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासन पर दवाब बढ़ाने के लिए अमेरिका की कार्रवाई के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि "उन पर अभी बहुत दवाब है. उनके पास रुपये नहीं है, उनके पास तेल नहीं है, उनके पास कुछ नहीं है. उन पर अभी काफी ज्यादा दवाब है. उनके पास बिजली भी नहीं है." उन्होंने कहा," सेना के अलावा उन पर और कोई दवाब नहीं डाला जा सकता.. सभी विकल्प खुले हैं."रूस के वेनेजुएला के साथ द्वपक्षीय संबंध जगजाहिर हैं. रूस के संयुक्त राष्ट्र में नियुक्त उप राजदूत दिमित्री पॉलियान्सकी ने ट्विटर पर कहा है कि अमेरिका को दूसरे देशों की भाग्य का फैसला करने का कोई हक नहीं है. यह हक केवल वेनेजुएला के लोगों और उसके जायज राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को है. रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा है कि रूस इस इलाके में सत्ता के संतुलन को नहीं बिगाड़ रहा है और न ही रूस ने अमेरिका से उलट किसी भी नागरिक को धमकी दी है. उन्होंने कहा कि न तो रूस और न ही वेनेजुएला अमेरिका के प्रांत हैं. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका पर ‘‘तख्तापलट की कोशिश’’ का आरोप लगायावहीं राष्ट्रपति मादुरो ने भी रूस के सुर से सुर मिलाया है. रूस से वेनेजुएला को आर्थिक के साथ-साथ मानवीय सहायता भी मिल रही है. इसी साल 22 फरवरी को वेनेजुएला से 7.5 टन का मानवीय सहायता का सामान मिला था जिसमें दवाइयां, चिकित्सा का सामान, चिकित्सकीय उपकरण और अन्य सामग्री शामिल थे. वेनेजुएला ऐसी ही एक और सहायता की अपेक्षा कर रहा है. मादुरो ने अमेरिका समर्थित विपक्ष के नेता जुआन गुएदो के सार्वजनिक कार्यालय संभालने पर प्रतिबंध लगा दिया है.रूस और अमेरिका के बीच चल रहा यह खेल अब ज्यादा खुल गया है. रूस अपने निवेश की चिंता में मादुरो को सहयोग देता जा रहा है, वहीं अमेरिका और अन्य देश मादुरो को हटाने के लिए गुएदो का समर्थन कर रहे हैं. इसकी वजह से रूस और अमेरिका में तनावपूर्ण स्थितियां जरूर बनेंगी. अमेरिका सैन्य विकल्प की धमकी देने से भी न चूके तो हैरानी नहीं होगी, लेकिन उसके लिए वेनेजुएला में सेना को भेजना भी आसान नहीं होगा. सारे विकल्प खुले होने की बात ट्रंप पहले ही कह चुके हैं. इतना तय है कि तनाव दोनों तरफ से बढ़ना तय है जो कि अब दिखने भी लगा है.जनता तो भुगत ही रही है इसी बीच वेनेजुएला में दूसरा बिजली संकट छा गया है. राष्ट्रपति ने इसके लिए एक बार फिर अमेरिका को इसके लिए दोषी ठहराया है. जबकि देश पहले से ही कई आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है. रूस और अमेरिका की तनातनी में वेनेजुएला की जनता को अपनी परेशानियां कम होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रंप के चुनाव में रूस के कथित दखल की जांच पूरीएफ़बीआई के पूर्व प्रमुख और विशेष वकील रॉबर्ट मुलर ने अमरीकी न्याय विभाग को रिपोर्ट सौंपी
Read more »
योग दर्शन: रूस में योग के बढ़ते कदमरशियन अकादमी ऑफ साइंस मॉस्को द्वारा आयोजित योग विषय को लेकर मेरे वक्तव्य के दौरान मैंने अनुभव किया कि कठोर स्वभाव का समझे जाने वाला और अपने चारों और बड़ी वैचारिक दीवार रखने वाला रूस आज बिल्कुल बदल चुका है। योग के प्रति जनसामान्य में ही नहीं बल्कि वहां के बुद्धिजीवी वर्ग ने भी अपने जीवन में महत्त्वपूर्ण स्थान दिया है।
Read more »
राष्ट्रपति ट्रंप की टीम ने 'रूस से नहीं की सांठ-गांठ'विशेष वकील रॉबर्ट मुलर की जांच रिपोर्ट का सार अमरीकी सांसदों को सौंपा गया. ट्रंप ने कहा-पूरी तरह दोषमुक्त
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ मिलकर नहीं रचा षडयंत्र, अमेरिकी न्याय विभाग की रिपोर्टइस रिपोर्ट के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ‘‘पूरी तरह से दोषमुक्त’’ होने का दावा किया। कांग्रेस को रविवार (24 मार्च, 2019) को लिखे चार पन्नों के पत्र में बर्र ने कहा, ‘‘हालांकि इस रिपोर्ट में यह निष्कर्ष नहीं दिया गया है कि राष्ट्रपति ने अपराध किया, यह रिपोर्ट उन्हें दोषमुक्त नहीं करती।’’
Read more »
मिशन शक्ति: अमेरिका, रूस और चीन के बाद स्पेस पावर में चौथा देश बना भारत'मिशन शक्ति' नाम के इस मिशन को डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने सफल बनाया है. PM मोदी ने मिशन में लगे सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है.
Read more »
अंतरिक्ष में जिंदा सैटेलाइट को मार गिराने वाला चौथा देश बना भारत, पीएम ने दी बधाई– News18 हिंदीअब तक केवल तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह तमगा हासिल था narendramodi BJP4India
Read more »
भारत के खास मिशन, जब दुनिया रह गई हैरान-Navbharat Timesभारत ने 27 मार्च, 2019 को मिशन शक्ति को अंजाम दिया। इस मिशन में डीआरडीओ ने अंतरिक्ष में सैटलाइट को मार गिराया। इसके साथ ही भारत दुनिया का चौथा देश बन गया जिसके पास अंतरिक्ष में मार करने की क्षमता है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन के पास यह ताकत थी। सबसे बड़ी बात यह है कि पोकरण की तरह ही मिशन शक्ति भी हैरान करने वाला कार्यक्रम था। बहुत ही कम लोगों को इस मिशन के बारे में पता था। आइए आज हम भारत के उन खास मिशनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर दुनिया हैरान रह गई...
Read more »
