रूस और यूक्रेन के युद्ध को तीन साल होने वाले हैं। अमेरिका ने युद्ध खत्म करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं और अपनी शांति पहल के तहत रिटायर्ड जनरल कीथ केलॉग को यूक्रेन और रूस के लिए अपना दूत नियुक्त किया है। केलॉग जल्द ही यूक्रेन जाएंगे और म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में सहयोगियों के साथ यूक्रेन में शांति पर चर्चा करेंगे। साथ ही, अमेरिका यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई जारी रखेगा और यूरोपीय सहयोगियों पर भी अधिक अमेरिकी हथियार खरीदने का दबाव बनाएगा।
कीव/मॉस्को: रूस और यूक्रेन के युद्ध को तीन साल होने वाले हैं. यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिशें अमेरिका ने शुरू कर दी है. लेकिन साथ ही वह हथियारों की सप्लाई भी जारी रखे हुए है. पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर 80 वर्षीय रिटायर्ड जनरल कीथ केलॉग को यूक्रेन और रूस के लिए अपना दूत नियुक्त किया था.
केलॉग 14-16 फरवरी को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में सहयोगियों के साथ यूक्रेन में शांति पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा वह जल्द ही यूक्रेन जाएंगे. सोमवार को केलॉग ने कहा कि जो बाइडन के कार्यकाल में मंजूर किए गए हथियार अब भी यूक्रेन पहुंच रहे हैं. बाइडन ने अपने कार्यकाल के दौरान यूक्रेन को 65 अरब डॉलर से ज्यादा की सुरक्षा सहायता को मंजूरी दी, जिसमें उनके प्रशासन के अंतिम महीनों में अरबों डॉलर भी शामिल थे. क्या है रूस-यूक्रेन युद्ध का अपडेट रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप प्रशासन यूरोपीय सहयोगियों पर यूक्रेन के लिए ज्यादा से ज्यादा अमेरिकी हथियार खरीदने का दबाव बनाएगा, जैसे जो बाइडन के कार्यकाल में हुआ था. म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में केलॉग यूरोपीय सहयोगियों के साथ इस प्लान पर चर्चा करेंगे. केलॉग ने इससे जुड़े प्लान की पुष्टि से इनकार किया है. लेकिन कहा, ‘अमेरिका हमेशा अमेरिकी हथियार बेचना पसंद करता है, क्योंकि इससे हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होती है. कई विकल्प उपलब्ध हैं. सबकुछ चर्चा में है.’ माना जा रहा है कि यह प्लान अमेरिका को यूक्रेन का समर्थन करने का रास्ता देगी, जिससे अमेरिकी टैक्सपेयर पर बोझ नहीं पड़ेगा. क्षेत्रीय अधिकारी इहोर कलचेंको ने कहा कि यूक्रेन के उत्तर पूर्वी शहर सुमी पर रात भर रूसी ड्रोन हमले हुए. इसमें एक महिला घायल हो गई और पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए. राजधानी के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि कीव में एक गैर-आवासीय इमारत पर हमले से आग लग गई. रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एयर डिफेंस यूनिट्स ने रात भर में 15 यूक्रेनी ड्रोनों को तबाह कर दिया. मंत्रालय ने कहा कि सात को रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र में मार गिराया गया. वहीं यूक्रेनी सेना का कहना है कि रूस की ओर से लॉन्च किए गए 83 ड्रोन में से 61 मार गिराए गए. जबकि 20 से ज्यादा ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंचने में विफल रहे. यूरोप में मौजूद मॉल्दोवा देश की सीमा यूक्रेन से लगती है. लेकिन दोनों की सीमा पर रूस समर्थित अलगाववादी क्षेत्र ट्रांसनिस्ट्रिया है. मॉल्दोवा के राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रांसनिस्ट्रिया ने यूरोप के गैस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. क्षेत्र ने रूस की ओर से वित्त पोषित गैस लेना स्वीकार किया है. मोल्दोवा ने इसे रूस की अस्थिरता फैलाने वाली रणनीति बताया. रूसी स्टेट मीडिया एजेंसी RIA ने देश के उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन के हवाले से कहा कि रूस को यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर कोई संतोषजनक प्रस्ताव नहीं मिला है.
रूस-यूक्रेन युद्ध अमेरिका शांति पहल हथियार सप्लाई यूक्रेन रूस म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रूस-यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय नागरिक की मौत, दिल्ली ने मॉस्को को जवाबदेह ठहरायाएक भारतीय नागरिक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत हो गई है, जिसके बाद भारत ने रूस को उनके नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आलोचना की है।
Read more »
सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी का दिया झांसा और रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेला: यूपी के लापता लोगों की दर्दनाक कहानीविदेश मंत्रालय के मुताबिक, यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान रूसी सेना में सेवा के दौरान 12 भारतीयों की मौत हो गई है और अन्य 16 लापता हैं.
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप की वापसी, रूस-यूक्रेन युद्ध और भारत को महत्वडोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी के बाद, कई बड़े फैसले लिए गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता की कोशिश की है, लेकिन पुतिन से युद्ध रोकने की धमकी देने पर भी उनकी बात नहीं मान रहे हैं. इस बीच, ट्रंप ने भारत को कूटनीतिक महत्व दिया है.
Read more »
'बातचीत की टेबल पर नहीं आए पुतिन तो लगा दूंगा बैन...', ट्रंप की सीधी धमकीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आते हैं तो हम रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे.
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को युद्ध खत्म करने की चेतावनी दी, प्रतिबंध लगाने की बात कहीअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस को यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता नहीं करता है तो अमेरिका रूस पर प्रतिबंध और आयात पर शुल्क लगा सकता है। ट्रंप ने पुतिन को 'बुद्धिमान' कहा और कहा कि वे रूस के साथ कभी भी मिलने को तैयार हैं, लेकिन युद्ध को हल करने के लिए वार्ता की मेज पर आना होगा।
Read more »
रूस-यूक्रेन युद्ध: ट्रंप के आगमन से शांति की उम्मीद, जेलेंस्की ने रखी शर्तेंरूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में सत्ता संभालने से शांति की उम्मीद जागी है. ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई है ताकि युद्ध का समाधान किया जा सके. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की भी बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं.
Read more »
