रूस-यूक्रेन युद्ध: ट्रंप के आगमन से शांति की उम्मीद, जेलेंस्‍की ने रखी शर्तें

Intl News

रूस-यूक्रेन युद्ध: ट्रंप के आगमन से शांति की उम्मीद, जेलेंस्‍की ने रखी शर्तें
रूसयूक्रेनयुद्ध
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 51%

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में सत्ता संभालने से शांति की उम्मीद जागी है. ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई है ताकि युद्ध का समाधान किया जा सके. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्‍की भी बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं.

वॉशिंगटन. रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से जंग जारी है. दोनों पक्षों को इसका गंभीर खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है. शांति बहाली के अभी तक के प्रयास पूरी तरह से विफल रहे हैं. इस बीच, अमेरिका में सत्‍ता परिवर्तन हो चुका है. डोनाल्‍ड ट्रंप एक अंतराल के बाद फिर से राष्‍ट्रपति का पद संभाल चुके हैं. इसके साथ ही अमेरिका के साथ ही पूरी दुनिया में हालात बदलने के संकेत मिलने लगे हैं. इजरायल-हमास पहले ही सीजफायर के लिए सहमत हो चुके हैं. अब रूस और यूक्रेन का टॉप लीडश‍िप भी शांति बहाली के लिए मन बनाने लगे हैं.

डोनाल्‍ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि वह यूक्रेन के जेलेंस्‍की से बातचीत कर रहे हैं और राष्‍ट्रपति पुतिन से किसी भी समय मिलने को तैयार हैं, ताकि मॉस्‍को और कीव के बीच जारी टकराव का डिप्‍लोमेटिक सेटलमेंट किया जा सके. अब व्‍लोदोमीर जेलेंस्‍की ने भी रूस से बातचीत करने की अपनी मंशा जाहिर की है. वह अपने पूर्व के स्‍टैंड से डिगने लगे हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्त भी रखी है. दरअसल, जेलेंस्‍की ने साल 2022 में एक आदेश जारी किया था, जिसके मुताबिक वह पुतिन से किसी भी तरह की वार्ता नहीं करेंगे. लेकिन, जेलेंस्‍की अब अपने ही द्वारा जारी आदेश से पीछे हटने के संकेत दिए हैं. राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के ऐलान के बाद जेलेंस्‍की ने पुतिन के साथ शांति वार्ता बहाल करने से पहले कुछ शर्तें रखी हैं. दावोस में न्‍यूज एजेंसी ‘ब्‍लूमबर्ग’ को दिए इंटरव्‍यू में जेलेंस्‍की ने कहा कि पुतिन के साथ बातचीत शुरू करने से पहले वह ट्रंप से इस बात का कमिटमेंट चाहते हैं कि वह यूक्रेन की सुरक्षा का भरोसा दिलाएं. जेलेंस्‍की ने कहा, ‘मेरे लिए बस एक ही सवाल है कि सुरक्षा की क्‍या गारंटी है. मैं बातचीत करने से पहले यह समझना चाहता हूं. यदि वह (राष्‍ट्रपति ट्रंप) मजबूत और दुरुस्‍त सुरक्षा की गारंटी देते हैं तो हम कूटनीति के इस रास्‍ते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं.’ डोनाल्‍ड ट्रंप ने शुरू कर दिया अपना काम, हजारों लोग पलभर में दर-बदर, पहाड़ सी लगने लगी जिंदगी क्‍या बोले राष्‍ट्रपति ट्रंप? अमेरिका के राष्‍ट्रपति का पद संभालने के एक दिन बाद डोनाल्‍ड ट्रंप ने रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन से किसी भी समय मिलने की बात कही थी. डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा था कि वह पुतिन से किसी भी समय मिलने के लिए तैयार हैं, ताकि मॉस्‍को और कीव के बीच जारी टकराव को खत्‍म करने के लिए कूटनीतिक समाधान पर चर्चा की जा सके. ट्रंप ने कहा था, ‘हमलोग जेलेंस्‍की से बातचीत कर रहे हैं. हमलोग पुतिन से जल्‍द ही बातचीत करने वाले हैं. फिलहाल हम यह देख रहे हैं कि यह सब कैसे होगा.’ बता दें कि ट्रंप चुनाव से पहले भी रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्‍म करने की बात की थी. इस सप्‍ताह के शुरुआत में रूस ने अमेरिका के साथ संपर्क बहाल करने के ट्रंप की मंशा की तारीफ की थी. पूर्व राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने रूस के साथ बातचीत के दरवाजे बंद कर दिए थे. पुतिन का क्लियर स्‍टैंड दूसरी तरफ, रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लाद‍िमीर पुतिन का स्‍टैंड इस मामले में पहले से ही क्लियर है. पुतिन ने पिछले साल कहा था कि जेलेंस्‍की को यूक्रेन में चुनाव कराना चाहिए. चुनाव जीतने के बाद ही उनके साथ बातचीत की जा सकती है. अब पुतिन ने इस बात पर जोर दिया है कि समान और सम्‍मानजनक आधार पर ही चर्चा हो सकती है. इस तरह पुतिन और जेलेंस्‍की अपने-अपने स्‍टैंड से हटने को तैयार हैं, पर कुछ शर्तों के साथ. बता दें कि जेलेंस्‍की का बतौर यूक्रेनी राष्‍ट्रपति पिछले साल मई में ही कार्यकाल पूरा हो चुका है. देश में मार्शल लॉ लागू होने के कारण देश में चुनाव नहीं कराया जा सका है. वहीं, पुतिन इसे यूक्रेन के संवैधानिक प्रावधानों का उल्‍लंघन बता रहे हैं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

रूस यूक्रेन युद्ध शांति डोनाल्ड ट्रंप व्लादिमीर जेलेंस्‍की पुतिन अमेरिका

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रूस-यूक्रेन युद्ध: जेलेंस्की को उम्मीद की किरण, हवाई सुरक्षा के लिए जर्मनी में बैठकरूस-यूक्रेन युद्ध: जेलेंस्की को उम्मीद की किरण, हवाई सुरक्षा के लिए जर्मनी में बैठकयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की जर्मनी में होने वाली बैठक में हवाई सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध करेंगे. तीन साल पहले शुरू हुए युद्ध में रूसी हमले जारी हैं और यूक्रेन को हवाई सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है.
Read more »

यूक्रेन: रूस ड्रोन से बरसा रहा आग, जेलेंस्की ने दिखाए विनाशकारी सबूतयूक्रेन: रूस ड्रोन से बरसा रहा आग, जेलेंस्की ने दिखाए विनाशकारी सबूतरूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. रूसी हमलों में रूस ने यूक्रेन में तबाही मचा दी है.
Read more »

युद्ध में प्रेमयुद्ध में प्रेमरूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान एक सेनानी और उसकी पत्नी के बीच प्रेम की कहानी।
Read more »

रूस-यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय नागरिक की मौत, दिल्ली ने मॉस्को को जवाबदेह ठहरायारूस-यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय नागरिक की मौत, दिल्ली ने मॉस्को को जवाबदेह ठहरायाएक भारतीय नागरिक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत हो गई है, जिसके बाद भारत ने रूस को उनके नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आलोचना की है।
Read more »

'बातचीत की टेबल पर नहीं आए पुतिन तो लगा दूंगा बैन...', ट्रंप की सीधी धमकी'बातचीत की टेबल पर नहीं आए पुतिन तो लगा दूंगा बैन...', ट्रंप की सीधी धमकीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आते हैं तो हम रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे.
Read more »

ट्रंप ने चीन से रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील कीट्रंप ने चीन से रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील कीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चीन के पास इस स्थिति को हल करने के लिए बहुत अधिक शक्ति है और उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अच्छे संबंधों पर जोर दिया। ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जल्द ही मिलने की भी योजना बनाई है और परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता का भी संकेत दिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:32:51