रूसी की एस-400 ट्रायम्फ को दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु रक्षा प्रणालियों में गिना जाता है। इजरायल का डेविड स्लिंग और अमेरिका का टीएचएएडी सिस्टम (थाड) भी बेहतरीन हैं।
मॉस्को: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते चार दिन जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला है। भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल दागी गईं तो पाकिस्तान ने भी भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए। इस दौरान देखा गया कि भारत के ज्यादातर हमले पाकिस्तान नहीं रोक सका। दूसरी ओर पाकिस्तान की मिसाइल और ड्रोन को भारत हवा में मार गिराने में कामयाब रहा। इसने एयर डिफेंस की ताकत को दिखाया है।भारत की हालिया संघर्ष में पाकिस्तान पर बढ़त की वजह उसके पास बेहतर एयर डिफेंस सिस्टम के होने को माना गया है। दोनों देशों के इस संघर्ष ने एयर डिफेंस सिस्टम की महत्ता को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है। ये पूछा जा रहा है कि किस दुनिया के किस देश के पास बेहतर एयर डिफेंस है। दुनिया के सबसे अच्छे एयर डिफेंस सिस्टम्स की जानकारी यहां हम आपको दे रहे हैं।रूस का एयर डिफेंस सिस्टमभारत ने रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम खरीदा है। रूसी S-400 ट्रायम्फ सिस्टम को अल्माज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है। S-400 को दुनिया के सबसे शक्तिशाली और उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम में गिना जाता है। यह सिस्टम आधुनिक राडार, पता लगाने और निशाना लगाने वाले सिस्टम से लैस है। यह विमानों, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों के खतरों से निपट सकता है। इस सिस्टम की अधिकतम ऊंचाई 56 किलोमीटर है और 40N6 मिसाइल के साथ यह 400 किलोमीटर तक की दूरी तक मार कर सकता है। यह एक साथ 300 टागरेट ट्रैक कर सकता है।रूस के S-300VM को आधुनिक एयर डिफेंस में गिना जाता है। यह रूस के S-300V का आधुनिक रूप है। इसे 250 किलोमीटर दूर तक की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए बनाया गया है। यह 9M83ME मिसाइल का इस्तेमाल करता है, जिसकी गति 7.
5 मैक है। यह एक साथ 16 बैलिस्टिक लक्ष्यों या 24 विमानों को मार सकता है। रूस और वेनेजुएला इस सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।इजरायल का एयर डिफेंसडेविड्स स्लिंग एयर डिफेंस सिस्टम भी मौजूदा समय की उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में से है। इसे इजरायल के राफेल और अमेरिका के रेथियॉन ने मिलकर बनाया है। यह सिस्टम मध्यम दूरी की रॉकेटों, क्रूज मिसाइलों और बैलिस्टिक मिसाइलों को 300 किलोमीटर तक मार सकता है। इसकी रफ्तार 7.5 मैक है। इसकी स्टनर मिसाइल इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रारेड सीकर का इस्तेमाल करती है। इससे यह असली हथियारों और नकली हथियारों के बीच अंतर कर सकती है। इजरायल ने इसे 2017 में तैनात किया था।इजराइल का आयरन डोम 2011 से काम कर रहा है। यह कम दूरी की रॉकेटों और तोपखाने के गोलों को 90 फीसदी सफलता दर के साथ रोकता है। यह तामिर मिसाइलों और ELM-2084 राडार का इस्तेमाल करता है। इसने 2021 के गाजा संघर्ष के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन किया था। अमेरिका और रोमानिया ने भी इस सिस्टम को खरीदा है।अमेरिका का डिफेंस सिस्टमअमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस को लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है। यह बैलिस्टिक मिसाइलों को उनके अंतिम चरण में रोकने में माहिर है। यह हिट-टू-किल तकनीक का इस्तेमाल करता है और परीक्षणों में 100 फीसदी सफल रहा है। इसकी रेंज 200 किलोमीटर और ऊंचाई 150 किलोमीटर है। इसका AN/TPY-2 रडार 1,000 किलोमीटर दूर से खतरे का पता लगा लेता है। अमेरिका ने इसे UAE और दक्षिण कोरिया में तैनात किया है। अमेरिका का MIM-104 पैट्रियट भी एयर डिफेंस में अपनी धाक रखता है। पैट्रियट सिस्टम 1981 से काम कर रहा है। यह विमानों, क्रूज मिसाइलों और कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाता है। इसकी PAC-3 मिसाइलें 4 मैक की गति से 160 किलोमीटर दूर तक के लक्ष्यों को मार सकती हैं। यह सिस्टम ट्रैक-वाया-मिसाइल और AN/MPQ-65 रडार का इस्तेमाल करता है। इसे अमेरिका, जर्मनी, जापान और सऊदी अरब इस्तेमाल कर रहे हैं।चीन, फ्रांस और इटली के सिस्टमचीन का HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम रूस के S-300 से मिलता जुलता है। इसकी रेंज 200 किलोमीटर और गति 4.2 मैक है। यह 100 लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है और एक साथ छह जगह हमला कर सकता है। यह सिस्टम कमांड गाइडेंस और टर्मिनल होमिंग दोनों का इस्तेमाल करता है। परीक्षणों में यह 95% सटीक रहा है। इसे चीन, उज्बेकिस्तान और मोरक्को में तैनात किया गया है। यह चीन के एयर डिफेंस का मुख्य आधार है।एस्टर-30 सिस्टम को यूरोसम ने बनाया है। यह तेज गति वाले विमानों और बैलिस्टिक मिसाइलों को 120 किलोमीटर दूर तक मार सकता है। इसकी मिसाइल की गति 4.5 मैक है। इसका राडार 100 लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है। इस सिस्टम की खास बात है कि यह चारों तरफ 360 डिग्री पर घूम सकता है। फ्रांस, इटली और यूके इसका इस्तेमाल करते हैं। सिंगापुर ने भी 2023 में इसे खरीदा है। पाकिस्तान के पूर्व एयरफोर्स अफसर ने माना भारत का लोहा, कहा- भारतीय सेना की ताकत Pak से कहीं ज्यादाभारत-इजरायल का बराक-8 बराक-8 एयर डिफेंस सिस्टम को भारत के DRDO और इजराइल के IAI ने मिलकर बनाया है। यह विमानों और मिसाइलों को 100 किलोमीटर दूर तक मार सकता है। इसकी गति 2 मैक और रडार बहुत सटीक है। इसे भारतीय नौसेना के जहाजों और इजराइल, अजरबैजान और मोरक्को ने तैनात किया है। यह S-400 जैसे बड़े सिस्टम के साथ मिलकर बेहतर काम करता है।मीडियम एक्सटेंडेड एयर डिफेंस सिस्टम को अमेरिका, इटली, जर्मनी जैसे देशों ने मिलकर बनाया है। यह क्रूज मिसाइलों, ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों को 360 किलोमीटर दूर तक मार सकता है। इसका राडार चारों तरफ 360 डिग्री घूम सकता है। यह सिस्टम नाटो नेटवर्क के साथ काम कर सकता है। जर्मनी और पोलैंड इसके मुख्य तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
World Best Air Defence System Pakistan Air Defense Russia S 400 Missile System India Pakistan Ceasefire भारत-पाक सीजफायर एस 400 वायु रक्षा प्रणाली दुनिया का सबसे अच्छा एयर डिफेंस पाकिस्तान का एयर डिफेंस रूस की एस 400 प्रणाली
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
S-400: चंडीगढ़, भुज समेत 15 शहरों पर हमला, बाल भी बांका नहीं कर पाया पाकिस्तान; जानिए भारत की ढाल 'सुदर्शन' क्यों है खासभारत की इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन भारत के S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ने पाकिस्तान के मंसूबे का नाकामयाब कर दिया। S-400 डिफेंस सिस्टम को भारत का सुदर्शन चक्र भी कहा जाता है। इसकी ताकत का लोहा दुनिया भी मानती...
Read more »
भारत के S-400 ने 15 पाकिस्तानी हमले नाकाम किए: पाक का HQ-9 डिफेंस सिस्टम फेल, लाहौर यूनिट तबाह, 4 साल पहले ...Indian Air Force Russia S-400 Air Defense System vs Pakistan China HQ-9 Air Defense Missile System Comparison Explained भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमलों के बारे में क्या बताया है? भारत का S-400 एयर डिफेंस क्या है और कितना ताकतवर?
Read more »
India Pakistan Row: इन एयर डिफेंस सिस्टम ने भारत को बनाया अभेद्य, पाकिस्तान के दांत कर दिए खट्टेआपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमला करने की कोशिश की जिसे भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। भारत ने एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करके यह सफलता हासिल की। भारत के पास कई और एयर डिफेंस सिस्टम भी हैं जो दुश्मन के विमानों मिसाइलों और ड्रोन हमलों से निपटने में सक्षम...
Read more »
लाहौर, कराची, सियालकोट... भारत के हमलों से पाकिस्तान के कई शहर 'तबाह', 4 लड़ाकू विमान किये ढेरIndia Pakistan Tension: Jammu से Gujarat तक पाक के Drone Attacks को भारत ने कैसे किया नाकाम? | S-400
Read more »
पाकिस्तान का 15 शहरों पर हमला नाकाम, भारत का S-400 बना रहा ढाल, देखेंभारत ने पाकिस्तानी हमले की कोशिश को नाकाम करते हुए पहली बार S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया. पाकिस्तान द्वारा पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती दर्जन भर से अधिक भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश के जवाब में, 'सुदर्शन चक्र' कहे जाने वाले S-400 ने पाकिस्तान के कराची, लाहौर और सियालकोट में रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया.
Read more »
कैसे काम करता है भारत का S400 ‘सुदर्शन चक्र’ जिसने पाक मिसाइलों, ड्रोन्स को हवा में उड़ा दियाैS400 Sudarshan Chakra यह दुनिया के सबसे एडवांस्ड लॉन्ग रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टमों में से एक है। भारत ने इस एयर डिफेंस सिस्टम को रूस से खरीदा है।
Read more »
