रूड़की में सीएसआईआर-सीबीआरआई द्वारा 20 से 22 नवंबर 2025 को वन हेल्थ, वन वर्ल्ड अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास जैसे विषयों पर वैश्विक विशेषज्ञ विचार विमर्श करेंगे। संगोष्ठी में विभिन्न देशों के 350 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, जो आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में...
संवाद सहयोगी जागरण,रुड़की। सीएसआईआर–सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रुड़की आगामी 20 से 22 नवंबर को “वन हेल्थ, वन वर्ल्ड अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की मेजबानी करेगा, जिसमें विश्वभर के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और नीति–निर्माता जलवायु परिवर्तन एवं आपदा प्रबंधन पर विचार साझा करेंगे। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता सीएसआईआर–सीबीआरआई में निदेशक प्रो.
आर. प्रदीप कुमार और टोक्यो विश्वविद्यालय के प्रो. वातरु ताकेउची करेगें। सीएसआईआर–सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रुड़की, टोक्यो विश्वविद्यालय जापान के सहयोग से 20 से 22 नवंबर 2025 तक ओएचओडब्ल्यू–2025 अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। यह वैश्विक स्तर का सम्मेलन जलवायु परिवर्तन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, सतत अवसंरचना और सामुदायिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा। संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में टोक्यो विश्वविद्यालय के प्रो. किमीरो मेगुरो मुख्य अतिथि होंगे, जो ‘जापान में आदर्श आपदा प्रबंधन उपायों’ पर विशेष व्याख्यान देंगे। वहीं एनडीएमए के सदस्य डॉ. कृष्ण एस वत्स बतौर विशिष्ट अतिथि “पोस्ट–डिज़ास्टर नीड्स असेसमेंट और भारत की आपदा तैयारी” पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों सहित 350 से अधिक प्रतिभागियों के जुटने की उम्मीद है। जापान, ताइवान, पुर्तगाल, थाईलैंड, नेपाल, म्यांमार, न्यूज़ीलैंड सहित कई देशों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। सम्मेलन में चार समानांतर तकनीकी सत्रों में 201 शोध–पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन से पूर्व बहु–आपदा और महामारी तैयारी पर एक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, तथा छात्रों के लिए शेक–टेबल परीक्षण और ब्रिज लोड टेस्टिंग जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। साथ ही अत्याधुनिक तकनीकों और सामग्री प्रदर्शन के साथ एक बड़ा वैज्ञानिक प्रदर्शनी क्षेत्र भी स्थापित किया जाएगा। प्रतिभागियों को सीबीआरआई के उन्नत अनुसंधान केंद्रों, राष्ट्रीय भूकंप अभियांत्रिकी परीक्षण सुविधा, 3डी कंक्रीट प्रिंटिंग लैब, फायर रिसर्च लैब, ग्रामीण प्रौद्योगिकी पार्क और निर्माण तकनीकी प्रदर्शन पार्क-का वैज्ञानिक भ्रमण भी कराया जाएगा। विश्व–स्तरीय इस आयोजन के माध्यम से सीएसआईआर–सीबीआरआई का लक्ष्य वैश्विक शोध सहयोग को बढ़ावा देना और जलवायु–सुरक्षित, आपदा–प्रतिरोधी तथा सतत विकास की दिशा में नए समाधान प्रस्तुत करना है। इस पूरे अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का संयोजन सेक्रेटरी डाॅ. अजय चौरसिया, मुख्य वैज्ञानिक सीएसआइआर सीबीआरआइ करेगें। रुड़की में जुटेंगे विश्वभर के वैज्ञानिक, जलवायु संकट और आपदा प्रबंधन पर होगा मंथन रुड़की 20 से 22 नवंबर तक “वन हेल्थ, वन वर्ल्ड अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की मेजबानी करेगा।जिसमें जलवायु परिवर्तन, आपदा पर दुनिया भर के वैज्ञानिक और शोधकर्ता विचार साझा करेंगे। Report: Anuj kataria pic.twitter.com/LRdYGOnOJd— Anuj kataria November 15, 2025
Disaster Management CBRI Roorkee Climate Change Sustainable Development One Health One World 2025 Disaster Risk Reduction Community Safety Scientific Research Global Collaboration Haridwar News Haridwar Latest News Haridwar News In Hindi Haridwar Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Horoscope Today: খুব কাছের মানুষ ঠকাতে পারে মিথুনকে, আত্মীয়ের চক্রান্তে সংসারে চরম অশান্তি কন্যারHoroscope 2025 October 22: Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisce
Read more »
Breaking News Today LIVE: दिवाळीच्या दुसऱ्या दिवशी मुंबईची हवा वाईट श्रेणीत एक्यूआय 211 वरMaharashtra Breaking News Today LIVE Updates 22 October 2025: राज्य ते देश, मनोरंजन ते राजकारण.. प्रत्येक क्षेत्रातील घडामोडींचे अपडेट्स जाणून घ्या लाईव्ह ब्लॉगच्या माध्यमातून...
Read more »
CBSE Single Girl Child Scholarship 2025: छात्राओं के लिए आवेदन का एक और मौका, अब इस तारीख तक करें रजिस्ट्रेशनCBSE Single Girl Child Scholarship 2025 Registration: सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को 23 अक्टूबर, 2025 से बढ़ाकर 20 नवंबर, 2025 कर दिया है.
Read more »
सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कालरशिप के लिए बढ़ा Date, ऐसे करें आवेदनसीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी है। योग्य छात्राएं सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.
Read more »
आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2025अपने खर्चों को नियंत्रित करें, धैर्य से काम लें, परिवार में सुख बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आलस्य से बचें, क्रोध से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अहंकार से बचें। व्यापार में लाभ होगा, धन की प्राप्ति होगी और सेहत का ध्यान रखें।
Read more »
पहलगाम हमला कराने वाला अब तालिबान के साथ... पूर्व पाकिस्तानी मेजर का बड़ा खुलासा, बताया 26 हत्याओं के जिम्मेदार का नामइस साल 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की गोलियों से भूनकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
Read more »
