रिलेशनशिप एडवाइज- ऑफिस कलीग से प्यार हो गया: ऑफिस में हो रहा गॉसिप, जॉब पर बुरा असर, प्यार-करियर, दोनों साथ...

Office Romance News

रिलेशनशिप एडवाइज- ऑफिस कलीग से प्यार हो गया: ऑफिस में हो रहा गॉसिप, जॉब पर बुरा असर, प्यार-करियर, दोनों साथ...
Career GoalsWorkplace PoliticsWorkplace Romance
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 32 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 51%

Relationship Advice; How To Balance Office Romance, Career Goals & Workplace Politics.

ऑफिस में हो रहा गॉसिप, जॉब पर बुरा असर, प्यार-करियर, दोनों साथ कैसे निभाएंमैं गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में काम करता हूं और मेरी गर्लफ्रेंड भी उसी कंपनी में है। शुरुआत में हम सिर्फ दोस्त थे, लेकिन धीरे-धीरे प्यार हो गया। अब जब हमने ऑफिस में अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर लिया है, कुछ कलीग्स हमारे बारे में गलत अफवाहें फैलाने लगे हैं और कुछ तो हमें काम में पीछे करने की कोशिश भी करते हैं। इससे हमारी प्रोफेशनल लाइफ पर बुरा असर पड़ रहा है और हमारी आपसी समझ भी प्रभावित हो रही है। ऑफिस की पॉलिटिक्स से रिश्ता कैसे बचाएं? हम अपने काम और रिश्ता दोनों में बैलेंस कैसे बनाएं? क्या ऐसी सिचुएशन में प्यार और करियर दोनों साथ-साथ ग्रो कर सकते हैं?आप अकेले नहीं हैं। कॉर्पोरेट कल्चर में बहुत से लोगों के साथ ये सिचुएशन है कि वे ऑफिस में प्यार और पॉलिटिक्स दोनों से जूझ रहे हैं। जब रिश्ता ऑफिस में होता है, तो यह सिर्फ दो लोगों के बीच का सीक्रेट नहीं रहता है। इस पर आपकी पूरी टीम और आसपास के लोगों की निगाहें होती हैं। इसमें कुछ लोगों का सपोर्ट मिलता है, जबकि कुछ लोग परेशानियां भी खड़ी करते हैं। ऐसी सिचुएशन में प्यार और करियर दोनों को बचाने के लिए सिर्फ इमोशन नहीं, समझदारी की भी जरूरत होती है।वर्कप्लेस रोमांस पर फोर्ब्स के एक सर्वे के मुताबिक, 52% लोग मानते हैं कि उनके ऑफिस रोमांस के बारे में पता चलने के बाद उन्हें कलीग्स के व्यवहार में बदलाव महसूस हुआ। 33% लोगों ने महसूस किया कि ऑफिस रिलेशनशिप के कारण वर्कप्लेस पर उन्हें लेकर लोगों में जलन की भावना पैदा हो गई। वहीं लगभग 50% लोगों ने माना कि ऑफिस रोमांस के बारे में पता चलने से उनके बारे में गॉसिप बढ़ गई है।अब ये समझने की कोशिश करते हैं कि आपको ये समस्या ऑफिस के लोगों के कारण शुरू हुई है या खुद आप दोनों के बीच से ही शुरू हुई है?क्या आप दोनों के बीच शक, दूरी या मिसअंडरस्टैंडिंग आ रही है?क्या बाहरी नेगेटिव माहौल आपकी आपसी बातचीत को भी प्रभावित कर रहा है? ये सवाल आपको भावनाओं से बाहर आकर व्यावहारिक हल सोचने में मदद करेंगे। अगर आप दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए भरोसा मजबूत है तो डरने की कोई बात नहीं है। अगर इस सबके चलते आपके बीच बार-बार झगड़े हो रहे हैं, इमोशनल ड्रेनेज हो रहा है या एक-दूसरे को स्पेस नहीं दे पा रहे हैं तो पहले आपसी रिश्ते को ठीक करना जरूरी है।देखिए, दुनिया का कोई ऑफिस पॉलिटिक्स से अछूता नहीं है। अब अगर ऑफिस में लोगों को आप दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया है तो बहुत मुमकिन है कि जलन या अन्य वजहों से इसमें और भी इजाफा हुआ हो। वे लोग अपने हिस्से का काम कर रहे हैं, उसे आप नहीं बदल सकते हैं। इसलिए आप लोगों को अपने लेवल पर कुछ चीजें समझने की जरूरत है।गॉसिप पर रिएक्ट न करें, रिस्पॉन्ड करें। हर अफवाह पर लड़ने या सफाई देने से आप दोनों थक जाएंगे, फिर भी लोग बोलना बंद नहीं करेंगे। HR को आखिरी रास्ता मानें, पहला नहीं। जब माहौल ज्यादा टॉक्सिक हो जाए तभी HR से बात करें। शुरुआत वेल बीइंग सेल या किसी मेंटर से करें। डिपार्टमेंटल दूरी भी मददगार हो सकती है। एक टीम में हो तो असहजता बढ़ती है। लोग ज्यादा नोटिस करते हैं। संभव हो तो टीम या प्रोजेक्ट बदलें। पार्टनर को गॉसिप की पूरी डिटेल न बताएं। बाहरी बातों का ज्यादा बोझ रिश्ते को भारी बना देता है। जितना जरूरी हो, उतनी ही बातें शेयर करें। अपने काम के बल पर जवाब दें। जब आप काम में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो गॉसिप खुद बिखर जाती है। लोगों का मुंह बंद हो जाता है।आपको ये समझना है कि करियर और रिलेशनशिप बहुत आराम से साथ-साथ निभाए जा सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं और अर्निंग के लिए ऑफिस जा रहे हैं, वे भी तो यही कर रहे हैं। आपके मामले में पेचीदा स्थिति ये है कि आपका रिश्ता ऑफिस में ही है। ये भी एक साथ निभाए जा सकते हैं। अब जबकि ऑफिस में आपके रिश्ते को लेकर गॉसिप बढ़ रही है तो वहां सबसे पहले आपको अपने काम के दम पर खुद को साबित करना होगा। इसलिए इसमें बैलेंस बनाने से पहले ऑफिस वर्क को थोड़ी अधिक प्राथमिकता देनी होगी।हां, बिल्कुल कर सकते हैं। आपकी सिचुएशन के लिए सबसे अच्छा सॉल्यूशन ये है कि थोड़ी सी समझदारी के साथ दोनों चीजों के बीच का रास्ता चुना जाए। इसके लिए ये तीन टिप्स फॉलो करें:अपने दिमाग को ‘ऑफिस मोड’ और ‘रिलेशनशिप मोड’ दो पैटर्न में तैयार करें। जब काम कर रहे हों तब आपस में सिर्फ प्रोफेशनल बने रहें। वहीं जब आप दोनों साथ में वक्त बिता रहे हैं तब पूरी तरह पर्सनल रहें।ऑफिस में किसी भी तरह के अफेक्शन, पर्सनल कॉनफ्लिक्ट्स या प्राइवेट बातचीत से बचें। इसका बड़ा फायदा ये होगा कि आप लोग कलीग्स की नजर में कम आएंगे तो ऑफिस गॉसिप से बच जाएंगे और ग्रोथ पर भी कोई असर नहीं होगा।प्यार का मतलब सिर्फ साथ रहना और साथ वक्त बिताना नहीं होता है। आप दोनों की जिम्मेदारी है कि एक-दूसरे को ग्रो करने में सपोर्ट करें। पार्टनर की सक्सेस को अपनी ईगो का हिस्सा कभी न बनाएं। इससे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों साथ में ग्रो करेंगी। .

................ ये आलेख भी पढ़िए रिलेशनशिप एडवाइज- हम दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हैं: हम शादी नहीं करना चाहते, लेकिन ये बात अपने कंजरवेटिव पेरेंट्स को कैसे बताएं "मैं बेंगलुरु में एक कॉर्पोरेट जॉब करता हूं और अपनी पार्टनर के साथ लिव इन में रहता हूं। मेरी उम्र 29 साल है। हम दोनों के पेरेंट्स को ये बात पता नहीं है।"रिलेशनशिप एडवाइज: हमारा बेटा बड़े-बुजुर्गों से सीख रहा गलत बातें:कई लड़कों को डेट करने के बाद चाह रही वापसी, क्या दोबारा मौका देना चाहिए?मानसून से पहले नगर निगम हेरिटेज अलर्ट मोड परदीया कुमारी बोलीं- मानसून को लेकर अधिकारी रहें अलर्टकोटा में नालों के पास लगे कचरे के ढेरलूणकरणसर में बारिश से मकान की छत गिरी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Career Goals Workplace Politics Workplace Romance Relationship Advice

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Shilpi Raghwani: बलमुआ हो... सजनवा हो... तोहरे से प्यार हो गइल, शिल्पी राघवानी तs गइली काम से!Shilpi Raghwani: बलमुआ हो... सजनवा हो... तोहरे से प्यार हो गइल, शिल्पी राघवानी तs गइली काम से!Shilpi Raghwani: सबसे लोकप्रिय भोजपुरी कलाकारों में से एक शिल्पी राघवानी को प्यार हो गया है. ये हम Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

शोएब इब्राहिम को हुई बेटे रुहान की चिंता, अपनी रिपोर्ट देख दीपिका कक्कड़ हो गई थीं इमोशनल, एक्टर बोले- हमें अभी तक नहीं पता...शोएब इब्राहिम को हुई बेटे रुहान की चिंता, अपनी रिपोर्ट देख दीपिका कक्कड़ हो गई थीं इमोशनल, एक्टर बोले- हमें अभी तक नहीं पता...शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ पॉपुलर कपल्स में से एक हैं, जिनकी मुलाकात ससुराल सिमर का के सेट पर हुई और दोनों को प्यार हुआ.
Read more »

शोएब इब्राहिम को हुई बेटे रुहान की चिंता, बताया अपनी रिपोर्ट देख दीपिका कक्कड़ हो गई थीं इमोशनल, बोले- हमें अभी तक नहीं पता...शोएब इब्राहिम को हुई बेटे रुहान की चिंता, बताया अपनी रिपोर्ट देख दीपिका कक्कड़ हो गई थीं इमोशनल, बोले- हमें अभी तक नहीं पता...शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ पॉपुलर कपल्स में से एक हैं, जिनकी मुलाकात ससुराल सिमर का के सेट पर हुई और दोनों को प्यार हुआ.
Read more »

लगन में देवर ने भाभी पर कर दी सिक्कों की बरसात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, लोग बोले- बहन तुम्हारी किस्मत अच्छी हैलगन में देवर ने भाभी पर कर दी सिक्कों की बरसात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, लोग बोले- बहन तुम्हारी किस्मत अच्छी हैसोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़ी एक रस्म का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए प्यार लुटा रहे हैं.
Read more »

रात के अंधेरे में मिलते थे चुपके- चुपके, चार बच्चों के पिता को हुआ दो बच्चों की मां से प्यार, पंचायत का अनोखा फरमानरात के अंधेरे में मिलते थे चुपके- चुपके, चार बच्चों के पिता को हुआ दो बच्चों की मां से प्यार, पंचायत का अनोखा फरमानJamui News Today: आखिर सनुजा और अखलाक के प्यार को मंजिल मिल ही गई। कहने को दोनों की शादी उनके घर वालों ने अलग-अलग जगह पर कर दी। लेकिन उनके दिलों में एक दूसरे के प्रति प्यार जिंदा रहा। सनुजा के पति के मुंबई जाते ही दोनों का प्यार फिर से जवान हो गया और आखिर पंचायत ने दोनों को एक दूसरे के साथ रहने का फैसला सुना ही...
Read more »

फ्लाइट में हुई मुलाकात, फिर हो गया प्यार, वायरल हो रही है ये विदेशी लव स्टोरीफ्लाइट में हुई मुलाकात, फिर हो गया प्यार, वायरल हो रही है ये विदेशी लव स्टोरीफ्लाइट में हुई मुलाकात, फिर हो गया प्यार, वायरल हो रही है ये विदेशी लव स्टोरी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:57:49