नेटफ्लिक्स इंडिया ने IC814 द कंधार हाईजैक का टीजर रिलीज कर दिया है। यह एक ड्रामा थ्रिलर है जो 1999 के समय में हुई प्लेन हाइजैक की घटना पर आधारित है। इस दौरान 188 यात्री 7 दिनों तक प्लेन में फंसे रहे थे। सीरीज 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विजय वर्मा इसमें पायलट के किरदार में नजर...
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साल 1999 की बात है जब इंडियन एयरलाइंस का विमान आईसी 814 काठमांडू से नई दिल्ली जा रहा था। इसे हाइजैक कर लिया गया था और आतंकवादी इसे काठमांडू से अमृतसर और लाहौर के बाद अफगानिस्तान के कंधार ले गए थे। आतंकिवादियों ने 178 पैसेंजर्स की सेफ रिहाई के बदले में मौलाना मसूद अजहर समेत 3 आतंकियों की रिहाई की शर्त रखी थी। विमानन इतिहास का ये सबसे लंबा अपहरण था। यात्री 7 दिनों तक एक विमान के अंदर फंसे रहे थे। अब नेटफ्लिक्स इंडिया इसी पर एक सीरीज लेकर आ रहा है जिसका नाम आईसी 814: द कंधार हाईजैक है। सीरीज 29 अगस्त को रिलीज होगी। यह भी पढ़ें: Citadel Honey Bunny Teaser: आ गया पहला टीजर, गोलियों की रास लीला के बीच वरुण-सामंथा का जबरदस्त एक्शन टीजर में क्या दिखाया गया है? टीजर की शुरुआत में कुछ भारतीय यात्रियों को दिखाया गया है जो नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हो रहे हैं। विजय वर्मा एक पायलट के किरदार में नजर आ रहे हैं जिनका नाम शरण देव है। वह यात्रियों को आराम से बैठने के लिए कहते हैं। इतना हुआ ही होता है कि अचानक से पांच नकाबपोश आतंकवादियों उन्हें बंदूक की नोक पर ले लेते हैं। एयर होस्टेस पर हमला होता है और एलान होता है कि फ्लाइट को हाईजैक कर लिया गया है। सभी पैसेंजर्स बुरी तरह डर जाते हैं। ये सितारे आएंगे नजर अनुभव सिन्हा इसके निर्देशक हैं। विजय अपने किरदार में बहुत ही सटीक लग रहे हैं। उनके अलावा सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, दिया मिर्जा और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। सीरीज की कहानी अपहरण और नेगोसिएशन के पहलुओं पर फोकस करती नजर आएगी। यह भी पढ़ें: मैं कुर्सी छीनना नहीं तोड़ना.
.. Mirzapur की कुर्सी की लड़ाई में बड़े त्यागी की एंट्री, क्या बोल गए Vijay Verma
Vijay Varma Arvind Swamy Dia Mirza Anubhav Sinha IC814 The Kandahar Hijack Teaser
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
China: चीन ने ताजिकिस्तान में बनाया गुप्त सैन्य अड्डा, भारत के लिए क्यों है चिंता की बात?पिछली तालिबान सरकार में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने इंडियन एयरलाइंस का विमान हाईजैक किया था, जिसे बाद में अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया था।
Read more »
Dune Prophecy Teaser: पहली बार हॉलीवुड सीरीज में तब्बू मचाएंगी धमाल, सामने आया एक्ट्रेस का लुकहॉलीवुड वेब सीरीज 'ड्यून प्रोफेसी' का टीजर सामने आ गया है, जिसमें बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस तब्बू भी नजर आ रही हैं, मेकर्स ने सीरीज से एक्ट्रेस का लुक पोस्ट किया है.
Read more »
ये रहा खरगोश और कछुए की रेस का वीडियो, देख बचपन की कहानी आ जाएगी याद!!इंटरनेट पर कई तरह की वीडियोज रोजाना पोस्ट की जाती हैं. हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत ज्यादा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 का क्या है पापा शक्ति कपूर से कनेक्शन, एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर खोला राज2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 15 अगस्त को रिलीज होने को तैयार है, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था.
Read more »
Nikhil Advani: शाहरुख खान ने 'कल हो ना हो' को बताया था बकवास, निखिल आडवाणी ने बताई उनकी आदतनिर्देशक निखिल आडवाणी की एक फिल्म और एक सीरीज जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का नाम 'वेदा' है और सीरीज का- 'फ्रीडम एट मिडनाइट'।
Read more »
'IC814: द कंधार हाईजैक' सीरीज का टीजर रिलीज, विजय वर्मा और नसीरुद्दीन शाह की दिखी झलक, OTT रिलीज डेट भी आईअनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी बेव सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' का टीजर रिलीज हो गया है। एक मिनट के वीडियों में वह सबकुछ है, जिसकी इस थ्रिलर सीरीज से उम्मीद है। मेकर्स ने इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।
Read more »
