'IC814: द कंधार हाईजैक' सीरीज का टीजर रिलीज, विजय वर्मा और नसीरुद्दीन शाह की दिखी झलक, OTT रिलीज डेट भी आई

IC 814 The Kandahar Hijack News

'IC814: द कंधार हाईजैक' सीरीज का टीजर रिलीज, विजय वर्मा और नसीरुद्दीन शाह की दिखी झलक, OTT रिलीज डेट भी आई
IC 814 The Kandahar Hijack Teaser OutIC 814 The Kandahar Hijack Release DateNew Web Series To Watch On Ott
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 38 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

अनुभव सिन्‍हा के डायरेक्‍शन में बनी बेव सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' का टीजर रिलीज हो गया है। एक मिनट के वीडियों में वह सबकुछ है, जिसकी इस थ्र‍िलर सीरीज से उम्‍मीद है। मेकर्स ने इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, दीया मिर्जा और कुमुद मिश्रा जैसे दिग्‍गजों की वेब सीरीज 'IC 814: द कंधार हाईजैक' का टीजर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही अनुभव सिन्‍हा के डायरेक्‍शन में बनी इस सीरीज के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। करीब 1 मिनट के इस टीजर में वह सब कुछ है, तो साल 1999 में हुए कंधार हाईजैक की यादों को ताजा करता है, दिल को डर से भर देता है और रोमांच जगाता है।कंधार हाईजैक का दर्द आज भी हिंदुस्‍तान के सीने में नासूर की तरह बना हुआ है। साल 1999 में काठमांडू से इंडियन एयरलाइंस के विमान IC 814 को अगवा किया गया। दहशतगर्द इसे पहले अमृतसर और फिर लाहौर के बाद कंधार ले गए। विमान में सवार 178 यात्रियों के बदले भारत ने तीन खूंखार आतंकियों- मौलाना मसूद अजहर, अहमद ओमर सईद शेख और मुस्‍ताक अहमद जरगर को अपनी जद से छोड़ा था। अनुभव सिन्‍हा की सीरीज IC 814: The Kandahar Hijack की घोषणा OTT प्‍लेटफॉर्म नेटफ्ल‍िक्‍स इसी साल फरवरी में किया है। यहां देखें, IC 814: The Kandahar Hijack का टीजरटीजर की शुरुआत विजय वर्मा से होती है। वह विमान में पायलट के तौर पर सवार हैं और उड़ान भरने से पहले अपने यात्र‍ियों से मंगलमय यात्रा की कामना करते हैं। इसके बाद हमें विमान के अंदर हंसते-खेलते यात्र‍ियों के चेहरे दिखते हैं और फिर दिखता है खौफ का साया। दहशतगर्द विमान को अपने कब्‍जे में लेते हैं, तो भारत में सरकारी तंत्र हिल जाता है। टीजर में हमें मंत्री के किरदार में पंकज कपूर, सुरक्षा एजेंसी के चीफ के रूप में नीसरुद्दीन शाह और मंत्रालय के अफसर के तौर पर कुमुद मिश्रा की भी झलक दिखती है।कब रिलीज होगी वेब सीरीज 'IC 814: द कंधार हाईजैक''IC 814: द कंधार हाईजैक' की स्‍टारकास्‍ट काफी दमदार है। इसमें दिव्येंदु भट्टाचार्य, पूजा गोर, कंवलजीत सिंह, मनोज पाहवा, पत्रलेखा, यशपाल शर्मा और आदित्य श्रीवास्तव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सीरीज की कहानी विमान में और विमान से बाहर क्या हुआ, इसके इर्द-गिर्द घूमती है। मेकर्स ने टीजर के साथ ही इस सीरीज के रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। यह सीरीज 29 August 2024 से OTT प्‍लेटफॉर्म Netflix पर स्‍ट्रीम की जाएगी।सीरीज में दिखेगी विमान के अंदर और दिल्‍ली के वॉर रूम की कहानीअपने इस नए सीरीज के बारे में बात करते हुए अनुभव सिन्हा कहते हैं, 'आप जमीन से 30,000 फीट ऊपर हैं। विमान हथ‍ियारों की जद में है और खतरनाक लोग इसे कंट्रोल कर रहे हैं। आपको नहीं पता कि वे क्या चाहते हैं। आपको नहीं पता कि वो जो मांग करने वाले हैं, वह उन्हें दिया भी जा सकता है या नहीं। आप नहीं जानते कि जमीन पर मौजूद लोग आपकी जान की वाजिब कीमत पर मोल-तोल करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। विमान के अंदर और बाहर, भौगोलिक सीमाओं से परे, क्या हुआ, विमान एक ही रात में चार अलग-अलग देशों में उतरा। यह सीरीज इस कुख्‍यात विमान अपहरण की सच्‍चाई को दिखाएगी। इसमें विमान के अंदर से लेकर दिल्ली में वॉर रूम और कंधार में वार्ता स्टेशन तक सब शामिल हैं।'तीन औरतें और सस्पेंस से भरी तीन कहानियां.

.. OTT पर दिल जीत लेगी साउथ की हसीनाओं से सजी ये 3 नई फिल्म और सीरीजयात्र‍ियों की रिहाई के लिए कंधार गए थे विदेश मंत्रीजानकारी के लिए बता दें कि विमान आईसी-814 का 24 दिसंबर, 1999 को काठमांडू से उड़ान भरने के 40 मिनट बाद पांच आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। इस विमान को सात दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इसने काठमांडू से अमृतसर और फिर लाहौर के लिए उड़ान भरी। लाहौर में इसमें फिर से ईंधन भरा गया और यह दुबई के लिए रवाना किया गया। दुबई से यह विमान तालिबान के नियंत्रण वाले कंधार पहुंचा, जहां 31 दिसंबर को सभी यात्रियों को रिहा कर दिया गया। लेकिन इसके बदले हमारे देश को जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर जैसे 3 खतरनाक आंतकी को रिहा करना पड़ा। तब तत्कालीन विदेश मंत्री जसवंत सिंह इन तीनों के साथ कंधार गए, जहां उन्हें अफगान तालिबान के हवाले कर दिया गया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

IC 814 The Kandahar Hijack Teaser Out IC 814 The Kandahar Hijack Release Date New Web Series To Watch On Ott आईसी 814 कंधार हाईजैक वेब सीरीज आईसी 814 वेब सीरीज का टीजर OTT पर क्‍या देखें नेटफ्ल‍िक्‍स पर नई वेब सीरीज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Maharaja Review in Hindi: नेटफ्लिक्स पर हिंदी में रिलीज होते ही महाराजा पहुंची नंबर वन पर, शुक्र है रीमेक नहीं बना पाएगा बॉलीवुडMaharaja Review in Hindi: नेटफ्लिक्स पर हिंदी में रिलीज होते ही महाराजा पहुंची नंबर वन पर, शुक्र है रीमेक नहीं बना पाएगा बॉलीवुडMaharaja Review in Hindi: महाराजा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है और रिलीज होते ही साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपती की फिल्म टॉप ट्रेंडिंग में नंबर वन पर बनी हुई है.
Read more »

Hasseen Dillruba 2 OTT Release: फिर खून से सनेंगे 'हसीन दिलरुबा' के हाथ, Netflix पर इस तारीख को रिलीज होगी मूवीHasseen Dillruba 2 OTT Release: फिर खून से सनेंगे 'हसीन दिलरुबा' के हाथ, Netflix पर इस तारीख को रिलीज होगी मूवीसाल 2021 में रिलीज हुई तापसी पन्नू Taapsee Pannu की फिल्म हसीन दिलरुबा को दर्शकों और समीक्षकों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली थी। अब इस फिल्म का सेकंड पार्ट रिलीज के लिए तैयार है जिसकी डेट मेकर्स ने अनाउंस कर दी है। तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर रोमांटिक थ्रिलर की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही उन्होंने एक टीजर भी रिलीज...
Read more »

9 कहानियां, 9 सुपरस्टार्स, साउथ से आई इस सीरीज के ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल, बोले- ब्लॉकबस्टर मास्टरपीस9 कहानियां, 9 सुपरस्टार्स, साउथ से आई इस सीरीज के ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल, बोले- ब्लॉकबस्टर मास्टरपीसअपकमिंग मलयालम एंथोलॉजी सीरीज़ 'मनोरथंगल' का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखक और पटकथा लेखक-निर्देशक एमटी वासुदेवन नायर के जन्मदिन पर रिलीज किया गया.
Read more »

Thangalaan: 'डबल इस्मार्ट' को टक्कर देने आ रही 'थंगालान', दिलचस्प वीडियो के साथ उठा रिलीज डेट से पर्दाThangalaan: 'डबल इस्मार्ट' को टक्कर देने आ रही 'थंगालान', दिलचस्प वीडियो के साथ उठा रिलीज डेट से पर्दापा रंजीत और विक्रम की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन फिल्म 'थंगालान' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर 'डबल इस्मार्ट' से होगी।
Read more »

Nikhil Advani: शाहरुख खान ने 'कल हो ना हो' को बताया था बकवास, निखिल आडवाणी ने बताई उनकी आदतNikhil Advani: शाहरुख खान ने 'कल हो ना हो' को बताया था बकवास, निखिल आडवाणी ने बताई उनकी आदतनिर्देशक निखिल आडवाणी की एक फिल्म और एक सीरीज जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का नाम 'वेदा' है और सीरीज का- 'फ्रीडम एट मिडनाइट'।
Read more »

IC 814: The Kandahar Hijack Teaser: क्या थी कंधार हाईजैक की कहानी? इस दिन रिलीज होगी आतंकवादियों को छोड़े जाने का ऑपरेशनIC 814: The Kandahar Hijack Teaser: क्या थी कंधार हाईजैक की कहानी? इस दिन रिलीज होगी आतंकवादियों को छोड़े जाने का ऑपरेशनIC 814: The Kandahar Hijack: द कंधार हाईजैक का टीजर रिलीज हो चुका है. इसी के साथ सीरीज के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता भी काफी बढ़ गई है. सीरीज में विजय वर्मा और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार एक बार फिर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:44:33