कल की बड़ी खबर रिलायंस से जुड़ी रही। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने जियोफाइनेंस ऐप का बीटा वर्जन अनवील किया है। ऐप पर यूजर को डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट और इंश्योरेंस एडवाइजरी जैसी सर्विसेज मिलेंगी।
डिजिटल बैंकिंग और UPI ट्रांजैक्शन जैसी सर्विसेस मिलेंगी, FY24 में बैंक धोखाधड़ी के मामले 166% बढ़ेकल की बड़ी खबर रिलायंस से जुड़ी रही। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने जियोफाइनेंस ऐप का बीटा वर्जन अनवील किया है। ऐप पर यूजर को डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट और इंश्योरेंस एडवाइजरी जैसी सर्विसेज मिलेंगी। वहीं, मुकेश अंबानी के लीडरशिप वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड , टाटा ग्रुप और अदार पूनावाला की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को अमेरिका की फेमस कंपनी टाइम मैगजीन ने दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल किया है।शेयर बाजार में आज शुक्रवार को तेजी देखने को मिल सकती है।अब पढ़ें कल की बड़ी खबरें.
.. 1. रिलायंस ने जियोफाइनेंस ऐप अनवील किया : इसमें डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट जैसी सर्विसेस मिलेंगी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने जियोफाइनेंस ऐप का बीटा वर्जन अनवील किया है। ऐप पर यूजर को डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट और इंश्योरेंस एडवाइजरी जैसी सर्विसेज मिलेंगी। म्यूचुअल फंड पर लोन लेने की सुविधा भी मिलेगी। आने वाली समय में कंपनी अपने लोन सर्विसेज का विस्तार करेगी और इसे होम लोन तक आगे बढ़ाएगी। कंपनी इसे डेली फाइनेंस और डिजिटल बैंकिंग में क्रांति लाने वाला एक अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म बता रही है। कंपनी यूजर इनपुट के आधार पर ऐप में सुधार करेगी।2. रिलायंस और टाटा 2024 में दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनियां : टाइम मैगजीन ने टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट जारी की, इसमें सीरम इंस्टीट्यूट भी शामिल अमेरिका की फेमस कंपनी टाइम मैगजीन ने गुरुवार को दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट जारी की है। 2024 की इस वार्षिक सूची में तीन भारतीय कंपनियों को जगह दी गई है। इसमें मुकेश अंबानी के लीडरशिप वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड , टाटा ग्रुप और अदार पूनावाला की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को शामिल किया गया है।3. इलॉन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति : बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंचे, इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। वे फ्रांसीसी अरबपति और लुई वितॉ मोएट हेनेसी के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। मस्क की नेटवर्थ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप x.AI के कारण बढ़ी है, जिसने $18 बिलियन के प्री-मनी वैल्यूएशन पर $6 बिलियन जुटाए हैं। इलॉन मस्क ने 9 मार्च 2023 को इस AI कंपनी को बनाया था।4. FY24 में बैंक धोखाधड़ी के मामले 166% बढ़कर 36,075 हुई : इससे पहले FY23 में 13,564 फ्रॉड के मामले थे, RBI ने एनुअल रिपोर्ट में दी जानकारी देश में डिजिटल पेमेंट बढ़ने के साथ बैकिंग धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में बैंकों से जुड़े धोखाधड़ी के मामले सालाना आधार पर 166% बढ़कर 36,075 हो गई। यह संख्या इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में 13,564 थी। हालांकि, FY24 में धोखाधड़ी में शामिल राशि 46.7% घटकर 13,930 करोड़ रुपए रही, जो FY23 में 26,127 करोड़ रुपए थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज यानी 30 मई को अपनी एनुअल रिपोर्ट 2023-2024 जारी करते हुए इसके बारे में जानकारी दी।5. सेंसेक्स 617 अंक फिसलकर 73,885 पर बंद : निफ्टी भी 216 अंक गिरा, NSE ने भारत का पहला EV इंडेक्स लॉन्च किया शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 617 अंक फिसलकर 73,885 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 216 अंक की गिरावट रही। ये 22,488 के स्तर पर बंद हुआ। ये लगातार चौथा दिन है जब शेयर बाजार में गिरावट रही। आज मेटल, IT और फार्मा के शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। टाटा स्टील के शेयर में 5.19% की गिरावट देखने को मिली है। ये निफ्टी का टॉप लूजर रहा।6. क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का IPO अगले हफ्ते ओपन होगा : 3 से 5 जून तक बोली लगा सकेंगे रिटेल निवेशक, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,960 क्रोनॉक्स लैब साइंसेज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए अगले हफ्ते ओपन होगा। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 3 जून से 5 जून तक बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल 130.15 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी प्रमोटर और मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 9,570,000 शेयर बेचेंगे। यह पूरी तरह OFS होगा, जिसमें कंपनी एक भी नए शेयर इश्यू नहीं करेगी।7. 'लावा युवा 5G' स्मार्टफोन ₹9,499 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च : इसमें 6.5 इंच की 2.5D कर्व IPS डिस्प्ले और 50MP का प्रायमरी कैमरा स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लावा ने गुरुवार को 'लावा युवा 5G' स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फोन को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है, जिसके 4GB रैम +64GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 9,499 रुपए और 4GB रैम +128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। बजट सेगमेंट में आने वाले इस फोन में 6.5 इंच की 2.5D कर्व IPS डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले में 90 Hz का हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में मैट फिनिश के साथ राउंड शेप में कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने फोन के रियर पैनल में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया है। पर्सनल एक्सीडेंट बीमा आपको और परिवार को देगा वित्तीय सुरक्षा : जोखिम वाला काम करने के लिए ये काम की चीज, जानें इससे जुड़ी खास बातें रेगुलर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी किसी दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद इलाज को कवर करती हैं। लेकिन इनमें स्थायी या अस्थायी विकलांगता और दुर्घटना में मृत्यु की वजह से आमदनी का नुकसान कवर नहीं होता। एक्सीडेंट के बाद की अनिश्चितताओं को कवर करने के लिए पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस महत्वपूर्ण है।FY24 में बैंक धोखाधड़ी के मामले 166% बढ़कर 36,075 हुई:सोने-चांदी की कीमत में गिरावट:पर्सनल एक्सीडेंट बीमा आपको और परिवार को देगा वित्तीय सुरक्षा:हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम के नियम बदले:
Share Market Gold Silver Business News Live Share Market News Business News India Latest Business News Today Latest News On Business
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPI एसएमएस स्कैम को लेकर महिला ने किया अलर्ट, नेटिजन बोले- रियल लाइफ में जामताड़ाUPI SMS Scam: हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेंगलुरु की एंटरप्रेन्योर अदिति चोपड़ा ने यूपीआई एसएमएस स्कैम का विवरण शेयर किया है और लोगों को सचेत किया है.
Read more »
UPI से ट्रांजैक्शन एक साल में 50% बढ़ा: अप्रैल में 1,330 करोड़ लेनदेन हुए, इनके जरिए ₹19.64 लाख करोड़ की रा...Unified Payments Interface (UPI) Transactions Record 2024 अप्रैल 2024 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए 1,330 करोड़ ट्रांजैक्शन किए गए।
Read more »
सालभर रिचार्ज की छुट्टी! रिलायंस जियो का धमाकेदार प्लान, 730GB डेटा, फ्री Prime Video, अनलिमिटेड कॉलReliance Jio Annual Plan: रिलायंस जियो ग्राहकों को एक साल वाले प्लान में Amazon Prime Video Free ऑफर किया जाता है।
Read more »
FD पर पाएं 9.10 फीसदी ब्याज, मई में इन 4 बैंकों ने इंटरेस्ट रेट में किए बदलावमई 2024 में, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, सिटी यूनियन बैंक, आरबीएल बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक सहित कई बैंकों ने अपनी एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया.
Read more »
रिलायंस जियो का अनूठा प्लान! 84 दिन तक फ्री Prime Video, Hotstar, Sony LIV और ZEE5, साथ में अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलReliance Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो के 1198 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉल ऑफर की जाती है। जानें इसके बारे में...
Read more »
रिलायंस जियो का अनूठा प्लान! 84 दिन तक फ्री Prime Video, Hotstar, Sony LIV और ZEE5, साथ में अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलReliance Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो के 1198 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉल ऑफर की जाती है। जानें इसके बारे में...
Read more »
