UPI से ट्रांजैक्शन एक साल में 50% बढ़ा: अप्रैल में 1,330 करोड़ लेनदेन हुए, इनके जरिए ₹19.64 लाख करोड़ की रा...

Upi Transaction News News

UPI से ट्रांजैक्शन एक साल में 50% बढ़ा: अप्रैल में 1,330 करोड़ लेनदेन हुए, इनके जरिए ₹19.64 लाख करोड़ की रा...
Upi Transaction ChargesUpi Transaction ChargesRecord-Breaking UPI Transactions
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

Unified Payments Interface (UPI) Transactions Record 2024 अप्रैल 2024 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए 1,330 करोड़ ट्रांजैक्शन किए गए।

अप्रैल में 1,330 करोड़ लेनदेन हुए, इनके जरिए ₹19.64 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर हुईअप्रैल 2024 में 1,330 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन हुआ। इस दौरान टोटल ₹19.64 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। ट्रांजैक्शन की संख्या में सालाना आधार पर 50.

11% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इसके जरिए ट्रांसफर की जाने वाली राशि में 38.70% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले यानी अप्रैल 2023 में 886 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 14.16 लाख करोड़ रूपए का लेनदेन हुआ था।यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस से मार्च में ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड बना था। इस दौरान एक महीने में सबसे ज्यादा 1,344 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 19.78 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ था। वहीं, पूरे वित्त वर्ष यानी अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान 13,068 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन हुए। इन ट्रांजैक्शनसंस के जरिए लोगों ने ₹199.95 लाख करोड़ का लेनदेन किया। यह वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले 43.68% ज्यादा है।UPI सर्विस के लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है। इसके बाद इसे बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम या IFSC कोड आदि याद रखने की जरूरत नहीं होती। पेमेंट करने वाला बस आपके मोबाइल नंबर के हिसाब से पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है। अगर, आपके पास उसका UPI आईडी है तो आप अपने स्‍मार्टफोन के जरिए आसानी से पैसा भेज सकते हैं। न सिर्फ पैसा बल्कि यूटिलिटी बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, खरीदारी आदि के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड भी जरूरत नहीं होगी। ये सभी काम आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम से कर सकते हैं। UPI अब तेजी से ग्लोबल ट्रांजैक्शन सिस्टम बन रहा है। यानी, इसके जरिए भारत के बाहर भी कई देशों में ट्रांजैक्शन किया जा रहा है...इसी साल फरवरी में फ्रांस, श्रीलंका और मॉरीशस में UPI यानी 'यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस' सर्विस लॉन्च हुई थी। पेरिस के एफिल टावर पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस इसे पहली बार भारतीय दूतावास की मदद से लॉन्च किया गया था। इसके जरिए लोग वहां टिकटिंग और अन्य सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। वहीं, श्रीलंका और मॉरीशस जाने वाले भारतीय नागरिकों के साथ-साथ भारत की यात्रा करने वाले मॉरीशस के नागरिक इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।UPI 2016 में लॉन्च हुआ था यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को 2016 में लॉन्च किया गया। इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने बनाया है। इसने आसान तरीके से सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा दी। इससे पहले डिजिटल वॉलेट का चलन था। वॉलेट में KYC जैसी झंझट है, जबकि UPI में ऐसा कुछ नहीं करना पड़ता।भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ऑपरेट करती है। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से UPI ट्रांजैक्शन के लिए एक जीरो-चार्ज फ्रेमवर्क मैंडेटरी किया था।आज सोने की कीमत में गिरावट, चांदी महंगी हुई:सिंघानिया बोले- निजी जीवन का बिजनेस से कोई लेना-देना नहीं, BSNL देशभर में अगस्त से शुरू करेगी 4G सर्विस

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Upi Transaction Charges Upi Transaction Charges Record-Breaking UPI Transactions

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कनाडा की अब तक की सबसे बड़ी लूट में भारतीय मूल के व्यक्ति गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ खुलासाकनाडा की अब तक की सबसे बड़ी लूट में भारतीय मूल के व्यक्ति गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ खुलासाकरनाडा में 17 अप्रैल 2023 को एक एयरपोर्ट परिसर के भीतर सुरक्षित जगह से 2.2 करोड़ कनाडाई डॉलर से अधिक मूल्य की सोने की छड़ें और विदेशी मुद्रा चोरी हो गई थी.
Read more »

शेयर बाजार में 1 साल में 4 करोड़ निवेशक बढ़े: इनमें 32% बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के, महाराष्ट्र में...शेयर बाजार में 1 साल में 4 करोड़ निवेशक बढ़े: इनमें 32% बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के, महाराष्ट्र में...Share Market Investors 2024 - शेयर बाजार में तेजी और स्थायित्व लाने में अहम भूमिका निभा रहे रिटेल इन्वेस्टर की संख्या एक साल में 4.03 करोड़ (31.23%) बढ़ी है।
Read more »

किसी ने 100000 करोड़, तो किसी ने एक दिन में कमा डाले ₹50000 CR... देखें कौन आगे?किसी ने 100000 करोड़, तो किसी ने एक दिन में कमा डाले ₹50000 CR... देखें कौन आगे?दुनिया के टॉप-10 अमीरों में सामिल Larry Page और Sergey Brin ने एक दिन में करीब 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.
Read more »

Viral Video: बीच पर चट्टान में मिला पत्थर, अंदर थी करोड़ों साल पुरानी चीज, लोगों ने पूछे अजीब सवाल!Viral Video: बीच पर चट्टान में मिला पत्थर, अंदर थी करोड़ों साल पुरानी चीज, लोगों ने पूछे अजीब सवाल!एक अनोखी खोज में एक बीच पर शेल की नर्म चट्टान की सिल्ली के अंदर एक गोल पत्थर मिला जिसके अंदर 18 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला.
Read more »

शेयर, म्यूचुअल फंड भूल जाइए, अब लोग यहां लगा रहे जमकर पैसा, पिछले साल से 3 गुना बढ़ गया निवेशशेयर, म्यूचुअल फंड भूल जाइए, अब लोग यहां लगा रहे जमकर पैसा, पिछले साल से 3 गुना बढ़ गया निवेशरिपोर्ट के अनुसार, कुल निवेश में से आवासीय खंड में निवेश बढ़कर 5,743 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 1,735 करोड़ रुपये था.
Read more »

Home Loan: दो वर्षों में होम लोन का बकाया 10 लाख करोड़ बढ़ा, क्या कोरोना है वजह? जानिए एक्सपर्ट की रायHome Loan: दो वर्षों में होम लोन का बकाया 10 लाख करोड़ बढ़ा, क्या कोरोना है वजह? जानिए एक्सपर्ट की रायपिछले दो वित्त वर्ष में होम लोन का बकाया लगभग 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। यह इस साल मार्च में रिकॉर्ड 27.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:19:17