टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर खतरा मंडरा रहा है.
एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होगा. इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी. चूंकि, आगामी टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा इसका हिस्सा नहीं बन सकेंगे, क्योंकि ये दोनों भारतीय दिग्गज टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं.
विराट कोहली के नाम टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, जो आगामी सीजन में ध्वस्त हो सकता है. पाकिस्तान का एक बल्लेबाज है, जो इस रिकॉर्ड का ताज पहनने के बेहद करीब है. तीसरी बार टी20 फॉर्मेट में होगा यह टूर्नामेंट एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी. परंपरागत रूप से यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता रहा है. हालांकि, 2016 में एशियाई क्रिकेट परिषद ने एक बड़ा बदलाव करते हुए फैसला किया कि आगामी एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसी के तहत पहला टी20 फॉर्मेट एशिया कप 2016 में आयोजित किया गया था, क्योंकि उसी साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना था. 2022 में भी इसी फॉर्मेट में एशिया कप हुआ. अब तीसरा मौका है, जब टी20 फॉर्मेट में यह टूर्नामेंट होगा. ये भी पढ़ें: पहले 9 विकेट... अब पारी और 359 रन! लगातार शर्मनाक हार से भी टूटा नहीं कप्तान का हौसला, यूं भरी हुंकार भारत और श्रीलंका ने जीता एक-एक खिताब टी20 फॉर्मेट के एशिया कप का खिताब एक-एक बार भारत और श्रीलंका की टीमें जीती हैं. 2016 में हुए इस टूर्नामेंट का बांग्लादेश में आयोजना हुआ और भारतीय टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद 2022 में भी एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया गया था, क्योंकि उसी साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप था. उस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पाकिस्तान को हराया था. ये भी पढ़ें: 4 महीने बाद खेला वनडे और चकनाचूर कर दिया रिकॉर्ड, 14730 रन बनाने वाले दिग्गज से आगे निकले बाबर आजम विराट कोहली के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को खतरा दरअसल, विराट कोहली टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. उनके नाम 10 मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक के साथ कुल 429 रन बनाए हैं, इसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 122 रन है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ 2022 में बनाया था. कोहली का यह रिकॉर्ड आगामी एशिया कप में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान तोड़ सकते हैं. वह टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में विराट के बाद दूसरे टॉप रन स्कोरर हैं. रिजवान अगर आगामी टूर्नामेंट में 149 रन बना लेते हैं तो इस फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. रिजवान अब तक 6 मैचों में 281 रन बना चुके हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं. टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली - 429 रन मोहम्मद रिजवान - 281 रन रोहित शर्मा - 271 रन बाबर हयात - 235 रन इब्राहिम जादरान - 196 रन
Virat Kohli Mohammad Rizwan Asia Cup Most Runs Asia Cup T20 Format Most Runs Virat Kohli World Record Virat Kohli Retirement Virat Kohli Mohammad Rizwan Ind Vs Pak Asia Cup Virat Kohli Asia Cup Runs Virat Kohli Asia Cup World Record
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हो गया पूरी तरह साफ... रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? बीसीसीआई ने कर दिया खुलासाभारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली दो फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं। लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं।
Read more »
बांग्लादेशी एयरफोर्स का चीनी मूल का ट्रेनिंग फाइटर जेट F-7 क्रैश, कॉलेज की छत से जाकर टकराया, 1 की मौतबांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। ये हादसा तब हुआ, जब एयरफोर्स का एक ट्रेनिंग विमान जमान पर आकर गिर गया।
Read more »
उन्होंने अपना नंबर दिया और कहा..., विराट कोहली को लेकर इंग्लिश क्रिकेटर का बड़ा खुलासाइंग्लैंड के 28 साल के क्रिकेटर हसीब हमीद ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि कैसे भारतीय दिग्गज ने उन्हें कठिन समय में उन्हें सपोर्ट किया.
Read more »
दिल्ली सरकार का बड़ा निर्णय, महिलाओं को नाइट शिफ्ट में कार्य करने की मिली मंजूरीदिल्ली सरकार का बड़ा निर्णय, महिलाओं को नाइट शिफ्ट में कार्य करने की मिली मंजूरी
Read more »
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और... इन खिलाड़ियों का एशिया कप खेलना पक्का, BCCI का तगड़ा प्लानइंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से टेस्ट सीरीज बराबर करने के बाद भारतीय टीम अब एशिया कप में उतरने वाली है। जिससे पहले खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Read more »
शो पति, पत्नी और पंगा से स्वरा भास्कर का कमबैक: बोलीं- एक्टिंग और पॉलिटिक्स में फर्क नहीं, दोनों में जनता क...स्वरा भास्कर ने साल 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की थी। अब ये दोनों टीवी शो 'पति, पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं।
Read more »
