रिजल्ट आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर से 'चौकीदार' को हटाया

United States News News

रिजल्ट आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर से 'चौकीदार' को हटाया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 63%

ट्विटर से पीएम ने 'चौकीदार' को हटाया ResultsOnAajTak ElectionResults2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली अपार सफलता के बाद अपने ट्विटर हैंडल से चौकीदार शब्द हटा लिया है. इससे पहले कांग्रेस के 'चौकीदार चोर है' के नारे के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी समेत कैबिनेट के तमाम मंत्रियों ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' लगा लिया था.

कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी इस चुनाव में लगातार 'चौकीदार चोर है' का नारा दे रही थी, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मार्च को अपने ट्विटर हैंडल पर नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया था, जिसे प्रधानमंत्री ने आज हटा दिया है. प्रधानमंत्री मोदी अपनी चुनावी सभाओं में खुद को देश का चौकीदार बताते आए हैं और देश की सुरक्षा से लेकर भ्रष्टाचार, आतंकवाद से देश को बचाने के लिए चौकीदारी करने की बात करते आए हैं. The people of India became Chowkidars and rendered great service to the nation. Chowkidar has become a powerful symbol to safeguard India from the evils of casteism, communalism, corruption and cronyism. — Narendra Modi May 23, 2019प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'देशवासियों ने चौकीदार बनकर राष्ट्र की सेवा की. चौकीदार भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, जातिवाद की बुराई के खिलाफ भारत के रक्षकों का मजबूत प्रतीक बन चुका है. प्रधानमंत्री ने अपने अगले ट्वीट में कहा कि अब वक्त आ गया है कि इस भावना को नए स्तर पर लेकर जाया जाए. उन्होंने कहा कि भारत के विकास के लिए सतत प्रयास की जरूरत है. पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि चौकीदार शब्द मेरे ट्विटर से हट रहा है लेकिन यह मेरे भीतर बसा हुआ है. उन्होंने सभी लोगों से भी ऐसा ही करने की अपील की है. पीएम मोदी के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम बड़े नेता भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे से 'चौकीदार' हटा चुके हैं.Keep this spirit alive at every moment and continue working for India’s progress. The word ‘Chowkidar’ goes from my Twitter name but it remains an integral part of me. Urging you all to do the same too! — Narendra Modi May 23, 2019प्रधानमंत्री मोदी के नाम में चौकीदार जुड़ने के बाद बीजेपी की ओर से 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन चलाया गया था, जिसके तहत बीजेपी के लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ट्विटर पर नाम के आगे चौकीदार लगाया था. यही नहीं चुनाव के दौरान बाकायदा इस स्लोगन के साथ टी-शर्ट और टोपी भी कार्यकर्ताओं ने पहनी थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ब्रेग्जिट पर फंसीं थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद पर ठोंका दावाब्रेग्जिट पर फंसीं थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद पर ठोंका दावामैनचेस्टर के एक बिजनेस समिट में बीबीसी से बात करते हुए बोरिस जॉनसन ने कहा, निश्चित तौर पर मैं नेतृत्व करने के लिए जाना चाहूंगा. जब उनसे भविष्य में कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार बनने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा जो चुनाव लड़ेगा और जीतेगा वो खुद ब खुद देश का प्रधानमंत्री बन जाएगा.
Read more »

बहुमत से वापसी का भरोसा, साध्वी पर होगी कार्रवाई: अमित शाह-Navbharat Timesबहुमत से वापसी का भरोसा, साध्वी पर होगी कार्रवाई: अमित शाह-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी ने आम चुनाव के प्रचार खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे। इसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पांच साल के काम गिनाए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। अमित शाह ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर पर 10 दिन के भीतर फैसला लिया जाएगा।
Read more »

चुनाव 2019: कांग्रेस के लिए रणनीति बना रही हैं सोनिया गांधी, BJP और मोदी को सत्ता से दूर रखने के लिए कर रही हैं कामचुनाव 2019: कांग्रेस के लिए रणनीति बना रही हैं सोनिया गांधी, BJP और मोदी को सत्ता से दूर रखने के लिए कर रही हैं कामसूत्रों ने बताया कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मतगणना से एक दिन पहले 22 मई को वरिष्ठ पार्टी नेताओं की एक और बैठक बुलाई है. पार्टी के शीर्ष नेताओं ने यूपीए-3 गठन के एक प्रयास के तहत गैर राजग पार्टियों के साथ सलाह मशविरा किया ताकि इन सभी को एक संयुक्त गठबंधन में साथ लाया जा सके. सोनिया गांधी ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ एक बैठक की. कांग्रेस को उम्मीद है कि एनडीए के पूर्ण बहुमत हासिल करने में असफल रहने पर वह भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से दूर रख पाएगी.
Read more »

पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा पर TMC ने की शिकायत, EC से कहा- ये आचार संहिता का उल्लंघन– News18 हिंदीपीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा पर TMC ने की शिकायत, EC से कहा- ये आचार संहिता का उल्लंघन– News18 हिंदीपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC ने प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है.
Read more »

पीएम पर सिद्धू का तंज- न राम मिला न रोजगार मिला, हर गली में बेरोजगार मिलापीएम पर सिद्धू का तंज- न राम मिला न रोजगार मिला, हर गली में बेरोजगार मिलाप्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ के दौरे पर तंज कसते हुए सिद्धू ने कहा कि अगर समाधि लगानी थी तो मीडिया को साथ में ले जाने की क्या जरूरत थी. बिना मीडिया के भी साधना की जाती है. सिद्धू ने कहा कि जो मुखोटे हैं, प्रधानमंत्री के चेहरे के ऊपर से निकल गए हैं. असली सूरत पूरी दुनिया के सामने आ गई.
Read more »

CM योगी की सिफारिश पर राज्यपाल ने ओपी राजभर को UP कैबिनेट से किया बर्खास्त तो बोले- हक मांगना बगावत तो समझो हम बागी हैंCM योगी की सिफारिश पर राज्यपाल ने ओपी राजभर को UP कैबिनेट से किया बर्खास्त तो बोले- हक मांगना बगावत तो समझो हम बागी हैंसुभासपा उत्तरप्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी है और 2017 के विधानसभा चुनाव में उसने चार सीटें जीती थीं. लेकिन लोकसभा चुनाव राजभर की पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर नहीं लड़ा. राजभर की पार्टी ने खुद 39 उम्मीदवार चुनाव में उतारे थें. वहीं कुछ सीटों पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार भी किया था. हालही राजभर के पुत्र सुभासपा महासचिव अरूण राजभर ने स्पष्ट किया था कि भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन था ना कि लोकसभा चुनाव के लिए.
Read more »

अमेरिका के प्रतिबंध के बाद Huawei के विरुद्ध Google ने उठाया बड़ा कदमअमेरिका के प्रतिबंध के बाद Huawei के विरुद्ध Google ने उठाया बड़ा कदमअमेरिका द्वारा चीनी कंपनी हुवावे पर प्रतिबंध के बाद गूगल ने बड़ा कदम उठाते हुए हुवावे द्वारा एंड्रॉयड के प्रयोग पर करने पर बैन लगा दिया है। हुवावे के स्मार्टफोन पर अब गूगल ऐप्स भी एक्सेस नहीं हो पाएंगे।
Read more »

एनडीए के डिनर में शामिल हुए 36 दल, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर फिर जताया भरोसाएनडीए के डिनर में शामिल हुए 36 दल, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर फिर जताया भरोसालोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने से पहले मंगलवार को भाजपा द्वारा आयोजित किए गए रात्रिभोज कार्यक्रम में 36 दलों के नेताओं ने शिरकत की। narendramodi BJP4India irvpaswan rajnathsingh AmitShah NDA NDA19 LokSabhaElections2019 PMModi
Read more »

एनडीए की डिनर डिप्‍लोमेसी, 36 दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर जताया भरोसाएनडीए की डिनर डिप्‍लोमेसी, 36 दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर जताया भरोसादिल्‍ली के अशोका होटल में बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने एनडीए के साथी दलों के लि‍ए ये डिनर आयोज‍ित किया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:15:00