जानिये क्यों रिज़र्व सीटों पर खराब रहा है बसपा का प्रदर्शन ElectionsWithNews18 BattleOf2019
March 14, 2019, 10:44 AM IST पिछले तीस साल में हुए लोकसभा के चुनावों के आंकड़ों पर गौर करें तो पता लगेगा कि पिछड़ों और दलितों की पार्टी होने का दावा करने वाली बहुजन समाज पार्टी यानि बीएसपी का प्रदर्शऩ रिजर्व सीटों पर बहुत खराब रहा है.
वो भी खासकर उस प्रदेश में जो उसकी सबसे बड़ी ताकत है. ये प्रदेश यूपी है. ये 17 रिजर्व सीटें हैं लेकिन इन पर लोकसभा चुनावों में बीएसपी ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है. बसपा का गठन कांशीराम द्वारा 14 अप्रैल 1984 में किया गया था. 1989 मेंपार्टी ने पहली बार 245 सीटों पर चुनाव लड़ा. जिसमें तीन पर उसने जीत हासिल की. बीएसपी ने हमेशा से अनुूसूचित जाति, खासकर दलितों के बीच अपने मजबूत बेस का दावा किया है. पार्टी ने गठन के बाद से लगातार ये कहा है कि वो समाज से इस वर्ग को रिप्रजेंट करती रही है. हालांकि पिछले कुछ चुनावों में बीएसपी ने अपनी सोशल इंजीनियरिंग में कुछ बदलाव भी किया है. लेकिन अगर यूपी की रिजर्व संसदीय सीटों की बात करें तो इन पर बीएसपी का प्रदर्शन कभी बहुत चमकदार नहीं रहा है. यूपी में कुल 80 सीटों में 17 सीटें एससी के लिए रिजर्व हैं, जो देश की सबसे ज्यादा सुरक्षित सीटें हैं.बीएसपी ने 2004 में रिजर्व में केवल पांच सीटें जीतीं, वर्ष 2009 में उसे केवल एक रिजर्व सीट पर जीत मिली. जबकि 2009 के चुनाव में बीएसपी को 21सीटें मिलीं थीं. अगर हम इन 17 रिजर्व सीटों की बात 1989 से लेकर 2014 चुनाव तक करें तो ये 136 सीटें बैठती हैं. इनमें बीएसपी को केवल 16 सीटों पर जीत मिली है.बीजेपी ने वर्ष 2014 में यूपी में सभी रिजर्व सीटें जीती थीं. ओवरआल वर्ष 1989 से 2014 तक इन 17 रिजर्व सीटों को अगर जोड़ें तो ये 136 होती हैं, इनमें 65 पर बीजेपी ने जीत पाई. समाजवादी पार्टी ने 29 पर जीत हासिल की.माना जाता है कि चूंकि इन रिजर्व सीटों पर केवल दलित उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला होता है, लिहाजा इनमें दलित वोट आपस में खूब बंटते हैं. ऐसे में जो उम्मीदवार अपर कास्ट और ओबीसी के ज्यादा वोट हासिल करता है, वो जीत जाता है. यानि इन सीटों की चाबी दलितों नहीं बल्कि गैर दलितों के हाथ में होती है.2009 के चुनावों में बीएसपी को इन रिजर्व सीटों पर केवल दो पर जीत मिली थी. ये सीटें लालगंज और मिसरख की थीं. इस चुनावों में यूपी की सबसे ज्यादा 10 रिजर्व सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी. जबकि बीजेपी और कांग्रेस को दो - दो सीटें मिली थीं जबकि एक सीट पर राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्याशी जीता था.हालांकि बीएसपी ने 2009 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरआल 21 सीटें जीती थीं. उसमें उसे 20 सीटों पर यूपी में जीत मिली थी जबकि एक सीट मध्य प्रदेश में जीती थी.इन रिजर्व सीटों के पिछले व्यवहार को देखते हुए इस बार 17 में 10 सीटों पर बीएसपी अपने उम्मीदवार खडे़ कर रही है तो बाकि पर समाजवादी सीट के कैंडीडेट खड़े होंगे.उत्तर प्रदेश की जो संसदीय सीटें रिजर्व हैं. उनके नाम इस तरह हैं-नगीना, बुलंदशहर, हाथरस, आगरा, शाहजहांपुर, हरदोई, मिसरख, जालौन, कौशांबी, बाराबंकी, बांसगंज, लालगंज, मछलीशहर, राबर्ट्सगंज, मोहनलालगंज और बहराइच.वर्ष 1989 से अब तक लोकसभा चुनावों में बीएसपी का प्रदर्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फिर हो सकती है पुलवामा जैसी घटना, भाजपा को चुनाव जीतने का टेंशन है- राज ठाकरेजम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे। ठाकरे ने आरोप लगाया कि पुलवामा हमले से पहले खुफिया एजेंसियों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया।
Read more »
सोनीपत लोकसभा: कांग्रेस हर बार बदल देती है चेहरा, ये है 2019 का हालपिछले 20 साल के दौरान सोनीपत लोकसभा सीट पर तीन बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है. सबसे लंबे वक्त तक बीजेपी के किशन सिंह सांगवान यहां से सांसद रहे हैं. सांगवान 1998 से लेकर 2009 तक थे. जबकि 2009 में यहां से कांग्रेस के जितेंदर सिंह मलिक ने जीत दर्ज की थी और फिर 2014 में बीजेपी के कौशिक ने बाजी मारी.
Read more »
'मोदी है तो मुमकिन है..पलटना इनको हर दिन है'प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि संकल्प और सौगंध है हमें इस मिट्टी की 'भाजपा को देश और देशवासियों को ठगने ना देंगे!' नेताओं के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
Read more »
बिहार में सीटों का फॉर्मूला, 20 सीटों पर लड़ सकती है RJD, 10 पर कांग्रेसबिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से आरजेडी को 20-22 सीटें मिल सकती है. जबकि कांग्रेस के खाते में 10-11 सीटें, आरएलएसपी को 3 से 4, जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा को 1-2 सीटें और वीआईपी को भी 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं.
Read more »
उत्तर कोरिया का अनोखा चुनाव, एक मतपत्र पर होता है केवल एक उम्मीदवार का नामउत्तर कोरिया में किम वंश का तानाशाही शासन है लेकिन यहां कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया भी कम अनोखी नहीं है.
Read more »
