रिकॉर्डतोड़ गर्मी! राजस्थान के इस शहर में 49.4℃ टेम्परेचर, हुआ देश का सबसे गर्म शहर, 91 साल बाद ऐसा तापमान

Rajasthan Todays Temperature News

रिकॉर्डतोड़ गर्मी! राजस्थान के इस शहर में 49.4℃ टेम्परेचर, हुआ देश का सबसे गर्म शहर, 91 साल बाद ऐसा तापमान
Rajasthan HotRajasthan Todays WeatherWhen Will It Rain In Rajasthan
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

Rajasthan Today Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 49.

जयपुर: राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार 13 जून को गंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहां उच्चतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले चार पांच दिन से राजस्थान में प्रचंड गर्मी पड़ रही है और गंगानगर का तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड में आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 91 साल पहले 14 जून 1934 को गंगानगर का तापमान 50.

0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उसके बाद सर्वाधिक गर्मी अब रिकॉर्ड की गई। हालांकि वर्ष 2019 और 2018 में भी दो बार अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।7 शहरों का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपरप्रचंड गर्मी के चलते राजस्थान के सात शहरों का उच्चतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। इनमें श्रीगंगानगर, चूरू, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर और फलोदी शामिल है। चूरू का तापमान भी 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर में 46.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 46.3 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 46.2 डिग्री सेल्सियस और फलोदी में भी 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।ज्यादातर शहरों में 44 डिग्री से ज्यादा तापमानऐसा नहीं है कि केवल उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में ही गर्मी का प्रकोप है बल्कि पूरा प्रदेश भीषण लू और गर्मी की चपेट में है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। गंगानगर, चूरू, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर और फलोदी के अलावा भी ऐसे कई शहर हैं जहां शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ी। वनस्थली में 45.6 डिग्री सेल्सियस, शेखावाटी के पिलानी में 45.4 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 45.2 डिग्री सेल्सियस और पाली में 45.0 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 44.9 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 44.9 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 44.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा 44.5 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनूं में 44.5 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 44.5 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 44.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।आज से मिलने वाली है राहतमौसम केंद्र जयपुर की ओर जारी रिपोर्ट के मुताबिक कल रविवार 15 जून को प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इसका असर आज शनिवार से ही नजर आने वाला है। आज दोपहर बाद से प्रदेश के कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि हनुमानगढ़ और गंगानगर के साथ पश्चिमी राजस्थान के जिलों में लू का दौर जारी रहेगा लेकिन पूर्व राजस्थान के सभी जिलों में आंधी और बारिश के आसार हैं। कल से प्री मानसून की एंट्री भी होने वाली है। ऐसे में अब जल्द ही प्रचंड गर्मी से राहत मिलने वाली है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Rajasthan Hot Rajasthan Todays Weather When Will It Rain In Rajasthan Jaipur Weather Update राजस्थान गर्म राजस्थान आज का मौसम राजस्थान आज का तापमान राजस्थान में बारिश कब होगी जयपुर मौसम अपडेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड, 34 डिग्री पार पहुंचा तापमान; लू भी कर रही बेहालJammu Kashmir Weather: श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड, 34 डिग्री पार पहुंचा तापमान; लू भी कर रही बेहालJammu Kashmir Weather जम्मू-कश्मीर में गर्मी का प्रकोप जारी है जहां तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। श्रीनगर में मई में 57 साल बाद सबसे अधिक 34.
Read more »

Weather Update: दिन में भीषण गर्मी और शाम को बारिश से राहत, कैसा रहेगा मौसम का हाल; देखें अपडेटWeather Update: दिन में भीषण गर्मी और शाम को बारिश से राहत, कैसा रहेगा मौसम का हाल; देखें अपडेटAgra Weather News शनिवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 42.
Read more »

Himachal Weather: पहाड़ी इलाकों में भी राहत नहीं, हिमाचल में 42 डिग्री पार पहुंचा तापमान; ऊना में रहा सबसे गर्मHimachal Weather: पहाड़ी इलाकों में भी राहत नहीं, हिमाचल में 42 डिग्री पार पहुंचा तापमान; ऊना में रहा सबसे गर्मHimachal Weather Update हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ जहां तापमान 42.
Read more »

प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, तापमान 45.1°C: आज भी तपेगा दिन, पारा 46°C के पार जा सकता है, 13 जून से ...प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, तापमान 45.1°C: आज भी तपेगा दिन, पारा 46°C के पार जा सकता है, 13 जून से ...आगरा में गर्मी का प्रकोप जारी है। 9 जून की अपेक्षा 10 जून को तापमान में थोड़ी गिरावट आई, इसके बावजूद आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।
Read more »

जम्मू में 4 दिनों से आसमान से बरस रही आग, तापमान पहुंचा 46 डिग्री के पार; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?जम्मू में 4 दिनों से आसमान से बरस रही आग, तापमान पहुंचा 46 डिग्री के पार; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?जम्मू संभाग में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। सांबा जिला 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा जबकि जम्मू का तापमान 44.
Read more »

Haryana Weather Today: हरियाणा के 6 जिलों में पारा 44 के पार, आज 5 शहरों में चल सकती है लू, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसमHaryana Weather Today: हरियाणा के 6 जिलों में पारा 44 के पार, आज 5 शहरों में चल सकती है लू, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसमहरियाणा के छह जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी है, तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। सिरसा सबसे गर्म रहा, जहां 46.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:45:19