रिकेलटन का दोहरा शतक, बावुमा और वेरियन ने सेंचुरी लगाई

क्रिकेट News

रिकेलटन का दोहरा शतक, बावुमा और वेरियन ने सेंचुरी लगाई
क्रिकेटटेस्टसाउथ अफ्रीका
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 29 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

दोनों टीमों के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ 615 रन बनाए।

रिकेलटन का दोहरा शतक, बावुमा और वेरियन ने सेंचुरी लगाई; अब्बास-सलमान को 3-3 विकेट साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच केपटाउन में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। शुक्रवार को साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने मुकाबले के दूसरे दिन तीसरे सेशन तक बैटिंग की और 615 रन बनाए। रायन रिकेलटन ने 259 रन की मैराथन पारी खेली। टेम्बा बावुमा और काइल वेरियन ने सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान से मोहम्मद अब्बास और सलमान अली आगा ने 3-3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है। रिकेलटन ने 343 गेंद पर 259 रन बनाए। उनकी पारी में 29 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्हें मीर हम्जा ने मोहम्मद अब्बास के हाथों कैच कराया। रिकेलटन ने साउथ अफ्रीका के ओपनर के रूप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उनसे आगे ग्रीम स्मिथ और गैरी कर्स्टन हैं। स्मिथ 277 रन बनाकर टॉप पर और कर्स्टन 275 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं।टेम्बा बावुमा ने 179 गेंद पर 106 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्हें सलमान आगा ने मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। बावुमा ने रिकेलटन के साथ चौथे विकेट के लिए 235 रन की पार्टनरशिप की। बावुमा ने सेंचुरी पूरी करने के बाद इमोशनल सेलिब्रेशन भी किया।लोअर ऑर्डर ने स्कोर 600 के पार पहुंचाया बावुमा के बाद विकेटकीपर काइल वेरियन ने भी सेंचुरी लगा दी। उन्होंने 147 गेंद पर 100 रन की पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने रिकेलटन के साथ छठे विकेट के लिए 148 रन की पार्टनरशिप की। उन्हें भी सलमान आगा ने ही पवेलियन भेजा। आखिर में मार्को यानसन ने 62 और केशव महाराज ने 40 रन बनाकर टीम का स्कोर 600 के पार पहुंचा दिया। क्वेना मफाका खाता खोले बगैर आउट हुए और साउथ अफ्रीका पहली पारी में 615 रन बनाकर ऑलआउट हुआ। पाकिस्तान से 4 गेंदबाजों ने अपने स्पेल में 100 से ज्यादा रन खर्च किए। मोहम्मद अब्बास ही ऐसे इकलौते गेंदबाज रहे, जो 20 से ज्यादा ओवर फेंकने के बाद भी सेंचुरी तक नहीं पहुंचे। उन्होंने 94 रन देकर 3 विकेट लिए। सलमान आगा ने भी 3 विकेट लिए। 2-2 विकेट मीर हम्जा और खुर्रम शहजाद को मिले।होम टीम साउथ अफ्रीका 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम ने पहला मैच 2 विकेट के करीबी अंतर से जीता था। दोनों के बीच इससे पहले 3 टी-20 की सीरीज 2-0 से होम टीम के नाम रही। वहीं वनडे सीरीज पर पाकिस्तान ने 3-0 से कब्जा किया। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहला टेस्ट हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली थी। टीम फिलहाल 66.

67% पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर मौजूद है। दोनों ही टीमों में WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए सिडनी में मैच जारी है।पंत के 3 सिक्स- पहले से खाता खोला, दूसरे से टीम 100 पार, तीसरे से अर्धशतक पूरारिटायरमेंट नहीं लिया, खुद ड्रॉप हुआ; टीम के भले के लिए ऐसा कियादोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया; चहल ने फोटोज भी डिलीट कीपंत ने 184 के स्ट्राइक रेट से फिफ्टी बनाई, जडेजा-सुंदर नाबाद; दूसरी पारी में स्कोर 141/6नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री चढ़ाछिंदवाड़ा में कम हुआ ठंड का असरजालंधर में ठंड से युवक की मौत

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

क्रिकेट टेस्ट साउथ अफ्रीका पाकिस्तान रिकेलटन बावुमा वेरियन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शिखर धवन ने बिग क्रिकेट लीग में ठोक दी आतिशी सेंचुरीशिखर धवन ने बिग क्रिकेट लीग में ठोक दी आतिशी सेंचुरीशिखर धवन ने Big Cricket League में आतिशी सेंचुरी ठोककर गेंदबाजों का काल बनकर उतरे.
Read more »

पन्ना के 6 दोस्तों को मिला 60 लाख का हीरापन्ना के 6 दोस्तों को मिला 60 लाख का हीरापन्ना के 6 मजदूरों ने मिलकर हीरा खदान लगाई और उन्हें 60 लाख का हीरा मिला
Read more »

रिकेलटन-बावूमा की शतकीय पारी ने दिलाई साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान पर बढ़तरिकेलटन-बावूमा की शतकीय पारी ने दिलाई साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान पर बढ़तदूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ एक मजबूत शुरुआत की है। रयान रिकेलटन और कप्तान तेंबा बावूमा ने शतकीय पारी खेली।
Read more »

SA vs PAK: रिकेल्टन और बावुमा के शतक ने पाकिस्तान को धकेला गहरा पतनSA vs PAK: रिकेल्टन और बावुमा के शतक ने पाकिस्तान को धकेला गहरा पतनदूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान पर पहली पारी में दबदबा बनाया, ओपनर रियान रिकेल्टन और कप्तान तेम्बा बावुमा दोनों ने शतक बनाये.
Read more »

रेयान रिकेलटन ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग करते हुए दोहरा शतक लगायारेयान रिकेलटन ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग करते हुए दोहरा शतक लगायादूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा दिखाया है. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 400 से अधिक रन बनाए हैं. इस दौरान साउथ अफ्रीका के ओपनर रेयान रिकेलटन ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा है.
Read more »

रेयान ने बनाया टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतकरेयान ने बनाया टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतकदक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर रायन ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक बनाया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:05:14