कई लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा रहा है, विशेषकर जंप्ड डिपॉजिट स्कैम के जरिए. इस धोखाधड़ी में, साइबर अपराधी आपके खाते में एक छोटी राशि जमा करते हैं और फिर बड़ी राशि लौटाने का झांसा देकर आपसे पिन प्राप्त करते हैं.
डिजिटल लेनदेन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीके भी तेजी से विकसित हो रहे हैं. इनमें एक नया और खतरनाक तरीका है जिसे ‘ जंप्ड डिपॉजिट स्कैम ’ कहा जा रहा है. इस स्कैम में साइबर अपराधी पहले आपके खाते में एक छोटी राशि जमा करते हैं और फिर बड़ी राशि ट्रांसफर कराने के लिए आपको धोखे में डालते हैं. तमिलनाडु पुलिस ने हाल ही में इस स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. आइए, समझते हैं कि यह स्कैम कैसे काम करता है और इससे बचाव के उपाय क्या हैं.
पहला कदम: ठग आपके बैंक खाते में यूपीआई के जरिए एक मामूली राशि जमा करते हैं. फोन कॉल: इसके बाद वे आपको कॉल करके यह दावा करते हैं कि उन्होंने गलती से पैसे भेज दिए हैं और आपसे एक बड़ी राशि लौटाने का अनुरोध करते हैं. फर्जी अनुरोध: जब आप अपने यूपीआई ऐप पर राशि की जांच करते हैं और पिन दर्ज करते हैं, तब वे एक नकली पेमेंट रिक्वेस्ट भेजते हैं. धोखाधड़ी: जैसे ही आप पिन दर्ज करते हैं, फर्जी ट्रांजेक्शन को आपकी स्वीकृति मिल जाती है, और आपके खाते से पैसे कट जाते हैं. ये भी पढ़ें- 14 साल तक 47000 रुपये vs 35 साल तक 4700 रुपये, कहां बनेगा ज्यादा पैसा? पुलिस क्या कह रही है? तमिलनाडु पुलिस ने अपने आधिकारिक चैनलों के माध्यम से इस स्कैम के बारे में जागरूकता फैलानी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामले नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर रोजाना दर्ज हो रहे हैं. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान स्रोत से पैसे मिलने पर सतर्क रहें. इस स्कैम से बचने के उपाय बैलेंस तुरंत न चेक करें: अगर आपके खाते में कोई अनजान राशि जमा होती है, तो तुरंत बैलेंस चेक करने से बचें. 15-30 मिनट इंतजार करें, क्योंकि अधिकांश फर्जी अनुरोध इस अवधि के बाद निष्क्रिय हो जाते हैं. गलत पिन डालें: अगर आपको तुरंत बैलेंस चेक करना है, तो अपनी यूपीआई ऐप में जानबूझकर गलत पिन डालें ताकि फर्जी अनुरोध असफल हो जाए. सतर्क रहें: किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं और अपना यूपीआई पिन कभी भी किसी के साथ साझा न करें. शिकायत दर्ज करें: यदि किसी संदिग्ध लेनदेन का सामना करें, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें. याद रखें, साइबर सुरक्षा जागरूकता से शुरू होती ह
Cyber Security ऑनलाइन धोखाधड़ी जंप्ड डिपॉजिट स्कैम यूपीआई साइबर अपराधी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नामियाबिया में मलेरिया का खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्टनामियाबिया में मलेरिया के मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. सरकार ने इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है.
Read more »
UP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटउत्तर भारत में जारी ठंड के बीच यूपी के 40 जिलों में बारिश अलर्ट जारी, पश्चिमी यूपी में बारिश हुई, रविवार से कोहरा और तापमान में गिरावट की संभावना।
Read more »
कोहरे का अलर्ट, दिल्ली में ठंड बढ़ेगीमौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया है। रविवार को ऑरेंज अलर्ट, सोमवार और मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Read more »
प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण: कम उम्र के लोगों को भी है खतराइस वीडियो में हम जानेंगे प्रोस्टेट कैंसर के कारण, रिस्क फैक्टर्स और बचाव के उपाय। जागरूकता और जल्दी पहचान इस बीमारी से लड़ने के सबसे प्रभावी हथियार हैं।
Read more »
जंप्ड डिपॉजिट स्कैम: यूपीआई यूजर्स को खतराएक नया साइबर स्कैम सामने आया है जो यूपीआई यूजर्स को लक्षित कर रहा है । इस स्कैम में लोगों को उनके अकाउंट में एक छोटी राशि जमा की जाती है और फिर स्कैमर्स विदड्रॉल रिक्वेस्ट भेजते हैं जिसे अनजाने में यूजर स्वीकार कर देता है ।
Read more »
ब्लैक थ्रिप्स से सुरक्षित रखें अपनी फसलेंउद्यानिकी विभाग ने ब्लैक थ्रिप्स से बचाव के उपाय बताए हैं.
Read more »
