मतदान से ठीक पहले राहुल भावुक आह्वान, 'मेरा अमेठी परिवार' के नाम से लिखी चिट्ठी
मतदान से ठीक पहले राहुल भावुक आह्वान, ‘मेरा अमेठी परिवार’ के नाम से लिखी चिट्ठी जनसत्ता ऑनलाइन May 3, 2019 2:33 PM राहुल गांधी एक रैली के दौरान। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी के मतदाताओं को चिट्ठी लिखकर भावुक अपील की है और अमेठी को अपना परिवार बताते हुए उन्हें जिताने की अपील की है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस पत्र की कॉपी ट्वीट की है। इस पत्र में राहुल गांधी ने लिखा है कि अमेठी उनका परिवार है, जो उन्हें हिम्मत देता है। राहुल गांधी ने इस पत्र में आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार द्वारा अमेठी के विकास के लिए शुरु किए गए कामों को रोक दिया गया है। राहुल गांधी ने केन्द्र में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर अमेठी के रुके हुए विकास कार्यों को फिर से शुरु करने का वादा भी किया है। कांग्रेस और भाजपा की विचारधारा का अंतर बताते हुए राहुल गांधी ने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस की सोच है कि देश के किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं, छोटे दुकानदारों को सुनकर उनके लिए काम करना है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा की सोच है, जिसका मकसद 15-20 उद्योगपतियों को सरकार का मालिक बना देना है। कांग्रेस के सिस्टम में मालिक जनता है, जबकि बीजेपी के सिस्टम में मालिक अनिल अंबानी है। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का रिश्ता भावनात्मक तौर पर उतना ही मजबूत है, जितना परिवार के सदस्यों के बीच होता है। कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi का अपने अमेठी परिवार की जनता के नाम विनम्र सन्देश:- pic.
twitter.com/9L6zYt40Alपत्र के आखिर में राहुल गांधी ने 6 मई को होने वाले मतदान में भारी संख्या में कांग्रेस को वोट देने की अपील की और लिखा कि अपने परिवार के सदस्य को एक बार फिर मजबूती दें। बता दें कि राहुल गांधी का अमेठी में सामना भाजपा की स्मृति ईरानी के साथ है। बीते लोकसभा चुनावों में स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। इस बार भी ईरानी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। यही वजह है कि इस बार राहुल गांधी की अमेठी से जीत काफी चुनौतीपूर्ण दिखाई दे रही है। राहुल गांधी अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीटे से भी चुनाव लड़ रहे हैं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE UPDATES: PM Narendra Modi Nomination In Varanasi Today For Lok Sabha Chunav 2019 - इनकम टैक्स की रेड के बाद कांग्रेस के लोग कहते हैं, हम तो नेता हैं हमारे वहां क्यों रेड कर रहे हो। अरे, देश का कानून सबके लिए समान होता है। अगर मोदी गलती करता है तो मोदी के घर भी इनकम टैक्स को रेड करनगुरुवार के मेगा शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में पर्चा भरेंगे। 2014 की तरह ही मोदी के नामांकन के लिए BJP ने भव्य तैयारियां की हैं। इस बीच पीएम मोदी ने वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के मौके पर NDA की एकजुटता दिखाने के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिरोमणी अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, एलजेपी के राम विलास पासवान मौजूद रहे। इस समय मध्य प्रदेश के सीधी में पीएम मोदी एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी के नामांकन और अन्य चुनावी अपडेट्स की हर जानकारी यहां...
Read more »
फैक्ट चेक: फर्जी निकली राहुल गांधी की जालोर रैली की भीड़ की तस्वीरेंसोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की राजस्थान के जालोर रैली में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी थी. तस्वीरों में मैदान में भारी भरकम भीड़ देखी जा सकती है. इस दावे और तस्वीरों में कितनी सच्चाई है.....जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
Read more »
नजीब की मां को सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट के ख़िलाफ़ याचिका दायर करने की अनुमतिनजीब की मां को सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट के ख़िलाफ़ याचिका दायर करने की अनुमति NajeebAhmad CBI FatimaNafees नजीबअहमद सीबीआई फातिमानफीस
Read more »
राहुल गांधी बोले- 'चौकीदार' ने रायबरेली लोगों के रोजगार और कारखानों की 'चोरी' कीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'चौकीदार' ने अमेठी और रायबरेली के लोगों के रोजगार और कारखानों की 'चोरी' की है.
Read more »
LIVE: BJP ने EC से की राहुल की शिकायत, अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोपBJP ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत, अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लाइव ब्लॉग- LokSabhaElections2019
Read more »
सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता के खिलाफ भाजपा नेता ने की शिकायत, जानिए क्या है मामलापूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ दो वोटर आईडी की शिकायत करने वाली आप अब खुद ऐसी ही एक मुसीबत में फंस गई है। ArvindKejriwal AamAadmiParty msisodia SanjayAzadSln LokSabhaElection2019 LokSabhaElection
Read more »
फैक्ट चेकः क्या राहुल गांधी ने चुनाव अधिकारी का नहीं किया सम्मान?सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो कोलाज के जरिए मोदी के वाराणसी और राहुल गांधी के अमेठी से नामांकन करने के तरीके की तुलना की जा रही है. इस पोस्ट के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि पीएम मोदी की तुलना में राहुल गांधी ने नामांकन के दौरान चुनाव अधिकारी की इज्ज़त नहीं की.
Read more »
'चौकीदार चोर है' पर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, SC ने लगाई जमकर फटकार'चौकीदार चोर है' पर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, SC ने लगाई जमकर फटकार AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »
अब होगी बीजेपी के ‘सत्ता पक्ष की लहर’ के दावे की अग्निपरीक्षा-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनाव के बाकी बचे तीन चरणों में 168 सीटों पर मतदान होना है, जिनमें से 116 सीटें सत्ताधारी दल के पास हैं। इन चरणों में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड जैसे हिंदी बेल्ट वाले राज्यों में वोटिंग होनी है।
Read more »
अमेठी की जनता के नाम राहुल की चिट्ठी, कहा-भाजपा ने यहां लगाई झूठ की फैक्ट्रीराहुल ने अमेठी के लिए लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखी है...6 मई को मतदान से पहले राहुल ने लिखा- अमेठी मेरी कर्मभूमि है Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
