आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स टीम में उथल-पुथल मची हुई है. फ्रेंचाइजी ने पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपने रास्ते अलग कर दिए. अब एक और बड़ी खबर आई है. कोचिंग स्टाफ का लंबे समय से हिस्सा एक दिग्गज से भी फ्रेंचाइजी ने नाता तोड़ लिया है.
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स टीम में उथल-पुथल मची हुई है. फ्रेंचाइजी ने पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपने रास्ते अलग कर दिए. अब एक और बड़ी खबर आई है. कोचिंग स्टाफ का लंबे समय से हिस्सा एक दिग्गज से भी फ्रेंचाइजी ने नाता तोड़ लिया है.
दरअसल, IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने लंबे समय से फील्डिंग कोच के रूप में काम कर रहे दिशांत याग्निक से अलग होने का फैसला कर लिया है. लंबे समय से टीम के साथ थे याग्निक आईपीएल 2011 से 2014 सीजन तक एक खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े थे. बतौर फील्डिंग कोच वह 2018 से आरआर से जुड़े थे. मिली जानकारी के मुताबिक आरआर ने याग्निक से नाता तोड़ लिया. याग्निक ने आरआर के भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की फील्डिंग को सुधारने में अहम भूमिका निभाई थी. याग्निक से पहले आरआर और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के भी रास्ते अलग हो गए थे. टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम को अपनी कोचिंग में चैंपियन बनाने के बाद द्रविड़ आरआर के मुख्य कोच बने थे. द्रविड़ भी हुए अलग माना जा रहा था कि आरआर के कोच के रूप में द्रविड़ का कार्यकाल लंबा होगा, लेकिन हाल ही में उन्होंने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था. राहुल की कोचिंग में आरआर का 2025 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और टीम में फूट की खबर भी आई थी. आरआर 2025 में लीग चरण के 14 मैचों में चार जीत के साथ नौवें स्थान पर रही थी. याग्निक अब आगामी घरेलू सत्र में जम्मू और कश्मीर टीम के फील्डिंग कोच के रूप में काम करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे. पिछले सीजन में, वह कोचिंग स्टाफ के प्रमुख सदस्यों में से एक थे, जिसमें जम्मू और कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. सैमसन भी हो सकते हैं अलग राहुल द्रविड़ और दिशांत याग्निक के बाद अगले सीजन से पहले आरआर फ्रेंचाइजी से अलग होने वाले कई और नाम सामने आ सकते हैं. इसमें सबसे बड़ा नाम कप्तान संजू सैमसन का है. माना जा रहा है कि सैमसन टीम मैनेजमेंट से असंतुष्ट हैं और नीलामी से पहले टीम से अलग हो सकते हैं. इनपुट - आईएएनएस
Latest News Today News Breaking News News Headlines Bollywood News India News Top News Political News Business News Technology News Sports News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
HSC SSC Exams: सीबीएसईकडून परीक्षांचे वेळापत्रक जाहीर, 'येथे' पाहा संपूर्ण शेड्यूल्ड!HSC SSC Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षण मंडळ म्हणजेच सीबीएसई बोर्डाने 2026 मधील दहावी आणि बारावीच्या बोर्ड परीक्षांचे तात्पुरते वेळापत्रक जाहीर केले आहे. या परीक्षा 17 फेब्रुवारी ते 15 जुलै 2026 दरम्यान होणार आहेत. असे असले तरी अंतिम तारखा शाळांनी विद्यार्थ्यांची यादी सादर केल्यानंतर निश्चित होतील.
Read more »
IPL 2026: राहुल द्रविड़ की जगह लेगा राजस्थान रॉयल्स का पुराना हेड कोच, टीम को फाइनल में भी पहुंचा चुकाराहुल द्रविड़ ने एक ही सीजन के बाद राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया। 2021 से 2024 तक इस पद पर रहे कुमार संगकारा को फिर से यह जिम्मेदारी मिलने वाली है।
Read more »
CBSE 10वीं बोर्ड 2026 परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें कैसे शुरू करें स्मार्ट तैयारीCBSE 10th Board Exam 2026 Preparation Tips: आप भी 10वीं कक्षा में हैं और बोर्ड एग्जाम की तैयारी को लेकर परेशान हैं तो आइए कुछ स्मार्ट तरीका बताते हैं जो एग्जाम की तैयारी के दौरन काम के साबित हो सकते हैं.
Read more »
वाराणसी में एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर सपा नेता लालबिहारी यादव ने की बैठकवाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेता लालबिहारी यादव ने आगामी एमएलसी चुनाव 2026 के लिए क्षेत्रीय विद्यालय प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने शिक्षकों को वोटर लिस्ट में शामिल कराने पर जोर दिया। लाल बिहारी यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षा के स्तर को गिराने और शिक्षा को पूंजीपतियों के हवाले करने का आरोप...
Read more »
भारत में होगा विश्व सीफूड कांग्रेस 2026 का आयोजन, जल कृषि में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है इंडियाभारत 2026 में विश्व सीफूड कांग्रेस का आयोजन करेगा जो चेन्नई में होगा। यह कांग्रेस भारत के सीफूड उद्योग की वैश्विक भूमिका को दर्शाती है। वैश्विक सीफूड निर्यात में भारत छठा सबसे बड़ा देश है। इस कांग्रेस में व्यापार तकनीक और पोषण जैसे विषयों पर चर्चा होगी। यह आयोजन विकासशील देशों के लिए व्यापार में भागीदारी बढ़ाने का एक मंच...
Read more »
Hyundai Verna Facelift 2026 में होगी लॉन्च, जानें संभावित बदलावHyundai भारत में Verna सेडान कार के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके डिज़ाइन और इंटीरियर में बदलाव किए जा सकते हैं, हालांकि इंजन में बदलाव की संभावना कम है। लॉन्च 2026 के मध्य तक होने की उम्मीद है।
Read more »
