CBSE 10th Board Exam 2026 Preparation Tips: आप भी 10वीं कक्षा में हैं और बोर्ड एग्जाम की तैयारी को लेकर परेशान हैं तो आइए कुछ स्मार्ट तरीका बताते हैं जो एग्जाम की तैयारी के दौरन काम के साबित हो सकते हैं.
CBSE 10th Board Exam Preparation Tips: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए होने वाले एग्जाम की डेटशीट को हाल ही में जारी किया है. इस बार दो बार 10वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं होंगी.
सीबीएसई की ओर से दोनों बार होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया है. 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा को 17 फरवरी से 9 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा. इसके बाद मई-जून में 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी. दोनों ही बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव की तरह है जिसके रिजल्ट से भविष्य में क्या स्ट्रीम चुन सकते हैं ये तय किया जाता है. अगर आप 10वीं कक्षा में अच्छे अंको से पास होना चाहते हैं तो जरूरी है कि अपनी तैयारी आज से शुरू कर दें और इसके लिए स्मार्ट तरीका अपना लें. आइए जानते हैं कि कैसे 10वीं कक्षा के छात्र बोर्ड एग्जाम की स्मार्ट तैयारी कर सकते हैं? 1. टाइम टेबल का पालन करना जरूरी फरवरी में 10वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो जाएगी तो आपको अपनी तैयारी दिसंबर 2025 तक पूरी कर लेनी चाहिए. जनवरी 2026 का महीना सिर्फ रिवीजन और अन्य डाउट को क्लियर करने के लिए रखें. सबसे पहले एक टाइम टेबल उस हिसाब तैयार करें और हर विषय का समय बराबर बांट दें. ऐसे सब्जेक्ट जो आपके लिए कठिन हैं उन्हें सुबह के समय या ताजगी वाले समय के दौरान पढ़ने की कोशिश करें. स्टडी के दौरान ब्रेक भी जरूर लें. छोटे-छोटे ब्रेक से रिफ्रेश महसूस करेंगे और पढ़ाई बोरिंग नहीं लगेगी. 2. NCERT किताबों का न छोड़े साथ अक्सर छात्र ऐसी गलती कर बैठते हैं कि परीक्षा की तैयारी में एनसीईआरटी को छोड़कर दूसरे सैंपल पेपर्स पर ज्यादा फोकस करते हैं. हालांकि, सीबीएसई का अधिक पेपर NCERT किताबों पर निर्भर होता है. इसलिए इन किताबों को अच्छे से पढ़ें. एक्स्ट्रा में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पिछले साल के एग्जाम पेपर्स देख सकते हैं. गाइड लेकर पढ़ सकते हैं. बुक के सभी चैप्टर पढ़ने के अलावा सवाल-जवाब समेत अन्य एक्सरसाइज को भी सॉल्व करें. कोशिश करें कि पहले जो बेसिक टॉपिक्स हैं उसे आप याद करें और समझ लें. 3. पुराने पेपर और सैंपल पेपर्स को जरूर करें हल पिछले 5 सालों के 10वीं बोर्ड पेपर्स लेकर आएं और उन्हें हल भी जरूर करें. इसके अलावा सीबीएसई के सैंपल पेपर्स को पढ़ें और प्रैक्टिस पेपर्स को सॉल्व भी करें. 4. हेल्दी रूटीन को अपनाना है स्मार्ट लोगों की पहचान अक्सर छात्र पढ़ाई के चक्कर में अपना ध्यान रखना भूल जाते हैं और दिन-रात पढ़ाई में लगे रहते हैं, लेकिन इससे सेहत पर गलत असर पड़ सकता है. एक सेहतमंद लाइफस्टाइल को अपना भी बहुत जरूरी है. इसलिए देर रात पढ़ने नहीं बल्कि 8 से 9 घंटे की नींद पूरी करें. सुबह जल्द उठकर पढ़ना है तो रात में उस हिसाब से जल्दी सो जाएं. जंक फूड की बजाए हेल्दी खाना खाएं और हेल्दी ड्रिंक्स पिएं. 5. ग्रुप स्टडी भी है बेस्ट ग्रुप स्टडी में ग्रुप गोसिप नहीं बल्कि पढ़ाई करनी है. आपने जो पढ़ा है और अगर कोई डाउट है तो उसे ग्रुप स्टडी के दौरान क्लीयर कर लें. एक दूसरे को टास्क दें और सवाल-जवाब देने जैसा गेम खेलकर भी पढ़ाई को इंटरेस्टिंग बना सकते हैं. अगर कोई डाउट क्लियर नहीं हो पा रहा है तो स्कूल में टीचर से जरूर पूछें. ध्यान रहे कि बोर्ड एग्जाम की तैयारी के दौरान बनाए गए नोट्स भी काम के साबित होते हैं जो जल्दी याद करने में मददगार साबित होते हैं. ये भी पढ़ें- Competitive Exams Preparation Tips: नहीं कर सकते कोचिंग क्लास में पैसे खर्च? घर बैठे ऐसे करें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी
Cbse 10Th Board Exam Preparation Books CBSE 10Th Board Exam CBSE 10Th Board CBSE Cbse 10Th Board Exam Preparation Pdf How To Prepare For CBSE Class 10 Board Exam 2025 How To Prepare For CBSE Class 10 Board Exam 2026 How To Prepare For Class 10 Board Exam In 15 Days Class 10 Preparation Tips 2025 How To Prepare For Board Exams Class 10 In 10 Day How To Crack 10Th Board Exam CBSE
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CBSE Board Exams Date Sheet 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की टेंटेटिव डेट शीट सामने आई, जानें कब होगा एग्जामCBSE Board Exams Date Sheet 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की 2026 की टेंटेटिव डेटशीट को जारी कर दिया है. इसके अनुसार, 17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 के बीच बोर्ड परीक्षाएं हो सकती हैं. करीब 45 लाख छात्र परीक्षा में बैठने वाले हैं.
Read more »
CBSE परीक्षा 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, डेटशीट जारीकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की संभावित डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेंगी। इस परीक्षा में लगभग 45 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड ने 2025 में 9वीं और 11वीं के पंजीकरण डेटा के आधार पर संभावित डेटशीट जारी करने का निर्णय लिया है ताकि छात्र, शिक्षक और स्कूल समय से पहले योजना बना सकें।
Read more »
CBSE Exam: സിബിഎസ്ഇ പത്ത്, പ്ലസ്ടു ക്ലാസിലെ പരീക്ഷാ തീയതികൾ പ്രഖ്യാപിച്ചു; പത്താം ക്ലാസിന് ഇത്തവണ രണ്ട് പരീക്ഷCBSE Exam: 2026 ഫെബ്രുവരി 17നാണ് പത്ത്, പ്ലസ് ടു ക്ലാസുകളിലെ പരീക്ഷകൾ ആരംഭിക്കുക
Read more »
CBSE Date Sheet 2026: सीबीएससी 10th 12th डेटशीट जारी, सब्जेक्ट वाइज चेक करें एग्जाम डेटसीबीएसई की ओर से वर्ष 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। डेटशीट के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी से की जाएगी। 10th क्लास की परीक्षाएं 7 मार्च तक वहीं 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित की...
Read more »
CBSE 10 ஆம், 12 ஆம் வகுப்பு பொதுத்தேர்வு தேதிகள் வெளியீடு; முழு அட்டவணை இதோCBSE 2026 ஆம் ஆண்டுக்கான தேர்வு அட்டவணை தற்போது அதிகாரப்பூர்வ இணையதளத்தில் வெளியிடப்பட்டுள்ளது. தற்போது வெளியிடப்பட்டுள்ள தற்காலிக அட்டவணையின்படி, CBSE 10 ஆம் வகுப்பு மற்றும் 12 ஆம் வகுப்பு தேர்வுகள் பிப்ரவரி 17 முதல் ஜூலை 15, 2026 வரை நடைபெறும்.
Read more »
CBSE Board Exams: CBSE 10, 12వ తరగతి టైమ్ టేబుల్ రిలీజ్.. ఈసారి రెండు దశల్లో టెన్త్ పరీక్షలు.. ఎందుకో తెలుసా..?CBSE Board Exams Date Sheet 2026: సెంట్రల్ బోర్డ్ ఆఫ్ సెకండరీ ఎడ్యుకేషన్ (CBSE) బోర్డు పరిధిలో 2025-26 విద్యా సంవత్సరానికి సంబంధించి వచ్చే ఏడాది జరగనున్న 10వ, 12వ తరగతి బోర్డు పరీక్షల షెడ్యూల్ను రిలీజ్ చేసింది. ఈ మేరకు పరీక్షల పూర్తి షెడ్యుల్ను సీబీఎస్సీ బోర్డు అధికారిక వెబ్సైట్లో ఉంచింది.
Read more »
