संसद में हुई धक्कामुक्की के बाद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। भाजपा ने राहुल गांधी को घेरने की तैयारी में हैं। कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे की भेंट ही चढ़ गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आंबेडकर पर दिए गए बयान और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस आज देश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं, भाजपा भी राहुल गांधी को घेरने की पूरी तैयारी में है। क्योंकि गुरुवार को संसद में हुई धक्का मुक्की में भाजपा के दो सांसद घायल हो गए। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के धक्के देने की वजह से यह घटना घटी। वहीं, भाजपा के बड़े नेताओं ने
राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। राहुल गांधी ने शारीरिक बल का प्रयोग किया: भाजपा बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बीआर आंबेडकर को लेकर कई गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में जमकर हंगामा किया था। हंगामे के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की झड़प हो गई। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर शारीरिक बल का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। धक्कामुक्की में दो भाजपा सांसद घायल हो गए। राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज दिल्ली पुलिस ने राहुल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 117 (जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 115 (जानबूझकर से चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), 131 (आपराधिक बल का प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। भाजपा नेताओं अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज व हेमंग जोशी ने राहुल के विरुद्ध पुलिस में शिकायत की थी
संसद विपक्ष कांग्रेस भाजपा राहुल गांधी अमित शाह एफआईआर प्रोत्साहन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
संसद में खून बहरा, कानून-कानून जपने वाले सांसद धक्का-मुक्कीसंसद में आज हिंसक घटना हुई, जिसके कारण कई सांसदों को चोट लगी. भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
Read more »
संसद प्रदर्शन पर रोक, राहुल पर मामला दर्जलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के गेट पर प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। इससे पहले, राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Read more »
राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने संसद धक्का-मुक्की मामले में एफआईआर दर्ज कीदिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ संसद में धक्का-मुक्की मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. बीजेपी सांसदों की शिकायत के बावजूद हत्या के प्रयास के आरोप वाली धारा में राहुल गांधी पर केस दर्ज नहीं हुआ है. जांच में ओम बिरला की भूमिका अहम होगी.
Read more »
संसद में विवाद, राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्जगुरुवार सुबह संसद भवन के मकर द्वार पर एनडीए और विपक्षी सांसदों के बीच जमकर हंगामे के बाद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निर्देश जारी किए कि किसी भी सांसद को संसद भवन के किसी भी गेट पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति न दी जाए। बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के द्वारा धक्का देने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है।
Read more »
राहुल गांधी और प्रताप सरंगी के बीच तर्क, गंभीर मामला दर्जसंस्द सत्र के दौरान राहुल गांधी और प्रताप सरंगी के बीच हुई भिड़ंत के बाद मामला गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ। दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
Read more »
DNA: Parliament scuffle - भाजपा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कीभारत के लोकसभा में हुए विवाद के बाद भाजपा की शिकायत पर पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Read more »
