मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा के बाद, राहुल गांधी वियतनाम जाने की खबरें सामने आई हैं। भाजपा इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रही है और कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि वे शोक की अवस्था में राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं।
Rahul Gandhi Vietnam Visit: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक है. उनके स्मारक को लेकर सियासी घमासान जारी है. इस बीच राहुल गांधी के विदेश जाने की बात सामने आई है.
भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी विदेश यात्रा पर निकल गए हैं. भाजपा ने दावा किया कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर जहां पूरा देश शोक में डूबा है, वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने ‘वियतनाम रवाना’ हो गए हैं. कांग्रेस पार्टी पर भाजपा की ओर से यह दूसरा लेटेस्ट हमला है. इससे एक दिन पहले भाजपा ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया था. गांधी परिवार का कोई सदस्य मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में शामिल नहीं हुआ था. मनमोहन सिंह की अस्थि को शनिवार को दिल्ली में यमुना नदी में विसर्जित कर दिया गया था. हालांकि, कांग्रेस ने इसे मनमोहन सिंह के परिवार की गोपनीयता का हवाला दिया. अमित मालवीय ने क्या कहा? सोमवार को एक फ्रेश अटैक करते हुए बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने कहा, ‘एक तरफ पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है और दूसरी तरफ राहुल गांधी नया साल मनाने वियतनाम रवाना हो गए हैं.’ अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पूर्व पीएम की मौत का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘गांधी और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं. ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब को अपवित्र किया था.’ कांग्रेस ने क्या सफाई दी? इस बीच कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के आरोप पर सफाई दी है. कहा कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर गए हैं और किसी को भी निजता से जुड़े मामलों में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा, ‘संघी लोग यह ‘ध्यान भटकाने वाली’ राजनीति कब बंद करेंगे? जिस तरह से मोदी जी ने यमुना किनारे डॉ. साहब को अंतिम संस्कार के लिए जगह देने से इनकार कर दिया और किस तरह से उनके मंत्रियों ने डॉ. साहब के परिवार को घेरा, वह शर्मनाक है. अगर राहुल गांधी निजी दौरे पर जाते हैं, तो आपको क्या तकलीफ है? नए साल में आपका दिमाग ठीक हो, यही कामना है.’
राहुल गांधी वियतनाम भाजपा कांग्रेस मनमोहन सिंह
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी का विरोध का अनोखा अंदाज, राजनाथ सिंह को दिया तिरंगा और गुलाब, VIDEOकांग्रेस ने संसद में प्रोटेस्ट का अनोखा तरीका निकाला है. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद परिसर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुलाब का फूल और तिरंगा भेंट किया.
Read more »
राहुल गांधी का विरोध का अनोखा अंदाजराहुल गांधी का विरोध का अनोखा अंदाज, राजनाथ सिंह को दिया तिरंगा और गुलाब, VIDEO
Read more »
संसद के गेट पर राहुल गांधी ने आकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को क्या थमाया? देखिए वीडियोRahul Gandhi Viral Video: राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने विरोध जताने का Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
संसद में धक्का-मुक्की पर राहुल और खड़गे प्रेस कॉन्फ्रेंसराहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। भाजपा ने सुबह राहुल गांधी पर संसद में धक्का-मुक्की के आरोप लगाए थे।
Read more »
संसद परिसर में धक्का-मुक्की: भाजपा पर आरोप लगाया राहुल गांधी ने किया अहंकारी व्यवहारभाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की की घटना में अहंकारी और कानून से ऊपर होने की भावना के कारण अवहेलना करने का आरोप लगाया।
Read more »
राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, संसद हंगामासंसद में हुई धक्कामुक्की के बाद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। भाजपा ने राहुल गांधी को घेरने की तैयारी में हैं। कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।
Read more »
