हिन्दी साहित्य में कालजयी रचना देने वाले और महाभारत को पर्दे पर उतारने वाले डॉक्टर राही मासूम रज़ा की 27वीं पुण्य तिथि पर याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल.
NADEEM HASNAIN/BBC बात ग़ालिबन 1976 की है. राही मासूम रज़ा लखनऊ आए हुए थे. उन्हें 'मिली' फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक का पुरस्कार मिला था.इमर्जेंसी के दौरान कुछ पत्रकारों और लेखकों को छोड़कर सारे लोग उस समय की सरकार की जी हज़ूरी में लगे हुए थे.
'फ़िल्म राइटर्स असोसिएशन' ने भी इंदिरा गांधी और इमर्जेंसी के समर्थन में एक प्रस्ताव पास करवाने की कोशिश की. राही मासूम रज़ा अकेले लेखक थे जिन्होंने इसका विरोध किया. नदीम हसनैन बताते हैं,"लेखकों की कोशिश थी कि इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया जाए. कई लोग जो उससे सहमत नहीं थे या तो ख़ामोश रहे या ग़ैर-हाज़िर हो गए लेकिन राही वाहिद शख़्स थे, जिन्होंने उसे मानने से साफ़ इनकार कर दिया." "उनके कई दोस्तों ने उन्हें सलाह दी कि आप 'वॉक आउट' कर जाइए लेकिन उन्होंने ज़ोर दिया कि उनके विरोध को बाक़ायदा दर्ज किया जाए. जब वो घर लौटे तो रात भर उनकी इस अंदेशे में कटी कि कब पुलिस आ कर उन्हें गिरफ़्तार कर लेगी.' लेकिन ऐसा हुआ नहीं. पर ये बताता है कि वो किस हद तक व्यवस्था के ख़िलाफ़ बुलंद आवाज़ में बोल सकते थे."राही अपने और अपने छोटे भाई अहमद रज़ा के परिवारों के साथराही मासूम रज़ा का जन्म एक अगस्त, 1927 को ग़ाज़ीपुर में हुआ था. 11 साल की उम्र में उन्हें टीबी हो गई. उस ज़माने में टीबी का कोई इलाज नहीं था. बीमारी के बीच उन्होंने घर में रखी सारी किताबें पढ़ डालीं. उनका दिल बहलाने और उन्हें कहानी सुनाने के लिए कल्लू काका को मुलाज़िम रखा गया.नदीम हसनैन बताते हैं,"हम लोग गर्मियों की छुट्टियों में अपने ननिहाल जाया करते थे ग़ाज़ीपुर. मेरी राही की सबसे पहली यादें वहीं की हैं. वहाँ मैंने राही को घर में तो कुर्ता पायजामा पहने देखा. वो हल्का सा लंगड़ा कर चलते थे क्योंकि उनके पैर में पोलियो था. वो बहुत नफ़ीस उर्दू बोलते थे और बहुत अच्छी भोजपुरी भी बोलते थे." "जब वो बाहर जाते थे तो हमेशा शेरवानी और अलीगढ़ी पाजामा पहनते थे. उनकी शेरवानी कभी रंगीन नहीं होती थी. हमेशा वो क्रीम कलर की शेरवानी पहना करते थे. चश्मा हमेशा वो काला पहनते थे, हाँलाकि उनकी आँखों में कोई समस्या नहीं थी. मैंने उन्हें मोहर्रम में मजलिस पढ़ते हुए भी देखा है, जो बहुत कम लोगों ने देखा होगा." "वो कभी तख़्त या चटाई पर नहीं बैठते थे, बल्कि खड़े हो कर तक़रीर के अंदाज़ में मजलिस पढ़ा करते थे. वैसे उनको धर्म से कोई ख़ास लगाव नहीं था."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रेप और हत्या के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, फांसी की सजा उम्रकैद में बदलीबलात्कार और हत्या का यह मामला वर्ष 2015 का है. जब एक ऑटोरिक्शा चालक ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया था.
Read more »
Elections 2019: वोटर लिस्ट में आपका नाम है कि नहीं, यह है चेक करने का तरीकाLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): 11 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। सरकार चुनने बदले या रोके रहने का समय आ गया है। आपका एक एक वोट बहुमूल्य है। देर ना करें और अपने हक का इस्तेमाल करें।
Read more »
सतना: छह साल के मासूम का अपहरण, गला घोंटकर हत्या के बाद मांगी फिरौती- Amarujalaअभी चित्रकूट में तेल कारोबारी के जुड़वां बच्चों के हत्या की गुत्थी पूरी तरह से सुलझी भी नहीं थी कि सतना में हुए एक और
Read more »
सतना में 20 दिन में दूसरी बार फिरौती के लिए अगवा मासूम की हत्यासतना। मध्यप्रदेश के सतना में फिर एक बार फिरौती के लिए अगवा एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को सतना के नागौद में रहिकवारा में पांच साल के मासूम शिवकांत का अपहरण उस वक्त हो गया था जब वो घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे के घर के बाहर से दिनदहाड़े अपहरण के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। परेशान परिवार वालों ने बच्चे की तलाश की, फिर पुलिस में शिकायत दर्ज की।
Read more »
13 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या के बाद धड़ से अलग कर फेंक दिया सिरगुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर पुलिस पिछले दो दिनों से नाबालिग की तलाश में लगी थी, जिसके बाद आज नाबालिग की सिर कटी लाश बरामद हुई.
Read more »
UP: एक लड़की को भगा ले गया 'मासूम', जानें- क्या है अखिलेश यादव से इसका लिंकतथाकथित समाजवादी पार्टी (सपा) नेता करीब एक सप्ताह पूर्व कोतवाली थानाक्षेत्र से एक किशोरी को भगा ले गया था। जिस पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था।
Read more »
दिल्ली बीजेपी की EC को चिट्ठी- मुस्लिमों को बहका न सके AAP, मस्जिदों के लिए नियुक्त हों पर्यवेक्षकबीजेपी ने कहा है कि कई बार ऐसे भाषण मस्जिदों में और आसपास दिए जाते हैं जहां अल्पसंख्यक समाज के मासूम लोग शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए जमा होते हैं. यहां पर ये लोग नेताओं की नफरत की राजनीति का आसानी से शिकार बन जाते हैं. बीजेपी के मुताबिक रमजान के पवित्र महीने में इसकी बेहद आशंका है कि मुसलमानों को भड़काने के लिए धर्म की राजनीति का इस्तेमाल किया जाए.
Read more »
मच्छर भगाने वाली कॉइल की चिंगारी से लगी आग, जिंदा जल गए तीन मासूम-Navbharat Timesबिहार न्यूज़: बिहार में एक घर में मच्छर भगाने के लिए जलाई गई कॉइल से लगी आग में तीन बच्चे जलकर मर गए। इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना बिहार के गोपालगंज जिले की है।
Read more »
