राहुल को हराने के बाद smritiirani बोलीं, 'कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, अमेठी के लिए नई सुबह' via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 LokSabhaElectionResults VerdictWithTimes
हाइलाइट्स:लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे ज्यादा चर्चा जिस सीट की रही, वह थी यूपी की अमेठीयहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उम्मीदवार थे, उनके खिलाफ थीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानीराहुल अपना चुनाव यहां से हार गए हैं, वहां एक नई सियासी तस्वीर उभरकर सामने आई हैइस तरह संजय गांधी के बाद राहुल दूसरे ऐसे 'गांधी' बने, जिनको अमेठी की जनता ने नकाराअमेठी लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे ज्यादा चर्चा जिस सीट की रही, वह थी यूपी की अमेठी। यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उम्मीदवार थे, उनके खिलाफ थीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी। अब जबकि राहुल अपना चुनाव यहां से हार गए हैं, वहां एक नई सियासी तस्वीर उभरकर सामने आई है। इस तरह से संजय गांधी के बाद राहुल दूसरे ऐसे 'गांधी' बने हैं, जिनको अमेठी की जनता ने नकार दिया। राहुल को हराकर स्मृति इरानी बहुत खुश हैं और अपनी जीत पर उन्होंने कहा कि अमेठी के लोगों के लिए यह नई सुबह है। स्मृति इरानी ने जीत के बाद अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, 'एक नई सुबह अमेठी के लिए, एक नया संकल्प। धन्यवाद अमेठी शत-शत नमन। आपने विकास पर विश्वास जताया, कमल का फूल खिलाया। अमेठी का आभार' इससे पहले स्मृति ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता.
..'। पढ़ेंः Smriti Irani की जीत पर एकता को याद आया 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' पढ़ेंः तस्वीरें, टीवी से राजनीति में आने तक इतना बदल गईं Smriti Irani बीजेपी वर्कर्स को जीत का श्रेयस्मृति ने कहा कि एक तरफ एक परिवार था वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा संगठन था जो परिवार की तरह अमेठी के लोगों के लिए काम कर रहा था। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पार्टी, उसके कामों और कार्यकर्ताओं को दिया। स्मृति ने कहा कि वह अपनी जीत का श्रेय उन कार्यकर्ताओं को भी देना चाहती हैं जो केरल और बंगाल में मारे गए। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी जीत केरल और बंगाल में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिवारों को देती हूं।' पढ़ेंः 5 साल से अमेठी के लोगों के स्मृति पटल पर छाई रहीं स्मृति इरानी बता दें कि बीजेपी की अमेठी लोकसभा सीट से प्रत्याशी स्मृति इरानी ने राहुल को 55,120 वोटों से हराया है। स्मृति को यहां 4,67,598 वोट और राहुल को 4,13,394 वोट मिले। अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। गांधी परिवार से राहुल गांधी इस सीट पर 2004 से लगातार जीत दर्ज कर रहे थे। पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल ने स्मृति को 1,07,903 वोटों से हराया था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गली बॉय के बाद अब फिल्म '83' के लिए गाना गा सकते हैं रणवीर सिंहबॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के साथ कई खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। रणवीर ने हाल ही में अपनी फिल्म 'गली बॉय' में 'अपना टाइम आएगा' गाना गाया थश। इस गाने को सुनने के बाद सभी उनकी सिंगिंग के दीवाने हो गए।
Read more »
यूपी : हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही जारी होंगे सिपाही भर्ती-2018 के नियुक्ति पत्रयूपी: हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही जारी होंगे सिपाही भर्ती-2018 के नियुक्ति पत्र, 15 जुलाई को फिर सुनवाई Uppolice UPPolicerRecruitment PoliceRecruitment AllahabadHighCourt
Read more »
Exit Poll 2019 LIVE: मोदी लहर 2014 से भी जबरदस्त, विपक्ष पूरी तरह ध्वस्त!Exit Poll news live updates: लोकसभा चुनाव 2019 में महा एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी को भारी जीत मिलती दिख रही है. 2014 की तर्ज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बीजेपी को भारी सीटें मिलने की
Read more »
चुनाव के बाद गठबंधन को लेकर बातचीत के लिए ममता से मुलाकात करेंगे नायडूनायडू ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमों मायावती और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की.
Read more »
अमेरिका के प्रतिबंध के बाद Huawei के विरुद्ध Google ने उठाया बड़ा कदमअमेरिका द्वारा चीनी कंपनी हुवावे पर प्रतिबंध के बाद गूगल ने बड़ा कदम उठाते हुए हुवावे द्वारा एंड्रॉयड के प्रयोग पर करने पर बैन लगा दिया है। हुवावे के स्मार्टफोन पर अब गूगल ऐप्स भी एक्सेस नहीं हो पाएंगे।
Read more »
चुनाव बाद महंगाई का दौर: पेट्रोल के बाद अमूल ने 2 रुपये बढ़ाए दूध के दामगाय और भैंस के अलावा अमूल ऊंटनी का दूध भी बेचता है. इस साल जनवरी में अमूल डेयरी का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने ऊंटनी का दूध लांच किया. अमूल कैमल मिल्क ब्रांड वाला यह दूध अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्छ में मिलता है.
Read more »
एग्जिट पोल्स के नतीजों के बाद आगे के हिसाब-किताब में जुटी तृणमूलएग्जिट पोल्स के नतीजों के बाद आगे के हिसाब-किताब में जुटी तृणमूल LokSabhaElections2019 LokSabhaChunav2019 ResultsWithAmarUjala Mahasangram ExitPolls2019 ElectionCommission लोकसभाचुनाव2019 लोकसभाचुनावपरिणाम2019
Read more »
अमेठी में जीत के बाद कालिकन धाम पहुंचीं स्मृति ईरानी, किया ट्वीट, सोशल मीडिया ने बांधे तारीफ के पुलअमेठी में जीत के बाद कालिकन धाम पहुंचीं स्मृति ईरानी, किया ट्वीट, सोशल मीडिया ने बांधे तारीफ के पुल smritiirani BJP4India BJP4UP SmritiIrani ResultsWithAmarUjala Results2019 ElectionResults VijayiBharat
Read more »
जीत के बाद ट्विटर पर दिखा स्मृति ईरानी अनूठा अंदाज, इस तरह दिया अमेठी को धन्यवादवरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55 हजार वोटों हराकर खासी उत्साहित नजर आ रही है। उन्होंने शुक्रवार सुबह बेहद खास अंदाज में अमेठी के लोगों को धन्यवाद दिया।
Read more »
