राहुल की न्याय योजना पर मोदी का तंज- जो गरीबों का खाता नहीं खुलवा सके, वो पैसे क्या डालेंगे

United States News News

राहुल की न्याय योजना पर मोदी का तंज- जो गरीबों का खाता नहीं खुलवा सके, वो पैसे क्या डालेंगे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 63%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में जमकर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के न्याय योजना पर तीखा तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि जो 50 साल में गरीबों का खाता नहीं खुलवा सके, वो पैसे क्या डालेंगे. हम एसैट की बात करते हैं तो वे थियेटर सेट की बात कहते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार नजर आए. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सियासी रैली की शुरुआत मेरठ से की. इस रैली में उन्होंने जमकर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर तीखा हमला बोला.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के न्याय योजना पर तीखा तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो 50 साल में गरीबों का खाता नहीं खुलवा सके, वो पैसे क्या डालेंगे. मेरठ के बाद मोदी की दूसरी रैली उत्तराखंड के रुद्रपुर और तीसरी रैली जम्मू के अखनूर ब्रिज के पास होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं बैंक खाते खुलवाता था तो कुछ बुद्धिमान लोग कहते थे कि देश में बैंक ही नहीं है, खाते से क्या होगा. मैं पूछता हूं कि जो लोग 50 साल में गरीबों का खाता नहीं खुलावा सके, वो आज कहते हैं कि खाते में पैसे डालेंगे.— Chowkidar Narendra Modi March 28, 2019हम ASAT की बात कर रहे थे, वो थियेटर सेट की मोदी ने कहा कि जमीन हो, आसमान हो या फिर अंतरिक्ष, सर्जिकल स्ट्राइक का साहस आपके इसी चौकीदार की सरकार ने दिखाया है. हमने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर जब लाइव सैटेलाइट को अपने एंटी-सैटेलाइट मिसाइल से मार गिराया तो उनको यह समझ मे ही नहीं आया कि हुआ क्या है. जब हम एसैट की बात कर रहे थे, तब वो थियेटर सेट की बात कर रहे थे. जो लोग सबूत मांगते हैं, मैं 130 करोड़ लोगों से पूछता हूं, उन्हें सबूत या सपूत चाहिए, जिन्हें सबूत चाहिए, वह सपूत के पराक्रम पर सवाल खड़ा कर रहे हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं 8-10 साल का था, तब सुना करता था कि सरकार गरीबी हटाने के बारे में बात कर रही है. जब 20-22 साल का हुआ तो इंदिरा गांधी का नारा सुना था, गरीबी हटाओ. इसके बाद की पीढ़ियों में भी कांग्रेस के नामदार गरीबी हटाओ की बात करते रहे, लेकिन गरीबी हटी नहीं.मोदी ने आगे कहा कि 15 करोड़ से अधिक युवा साथियों को बिना गारंटी लोन देकर स्वरोजगार से जोड़ने का काम एनडीए ने ही किया है. सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला भी हमने ही लिया है. 1.50 करोड़ से अधिक गरीब बेघर परिवारों को अपना पक्का घर भी हमारी सरकार ने ही दिया है. देश के ढाई करोड़ से अधिक गरीब परिवारों तक पहली बार बिजली कनेक्शन देने का काम भी हमने ही किया है. 4 दशक से हमारे सैनिक वन रैंक वन पेंशन मांग रहे थे, उसको पूरा करने का काम भी इसी चौकीदार ने किया.देश के करीब 12 करोड़ किसान परिवारों को 75 हजार करोड़ रुपए की सीधी वार्षिक मदद का काम भी हमने किया है. लगभग 50 करोड़ गरीब परिवारों को हर वर्ष 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था भी हमने की है. 34 करोड़ गरीबों के लिए जनधन योजना के तहत बैंक खाते भी हमारी ही सरकार ने खुलवाए हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मोदी बुज़र्गों का नहीं करते आदरः कांग्रेस का तंजमोदी बुज़र्गों का नहीं करते आदरः कांग्रेस का तंजआडवाणी को टिकट न देने पर कांग्रेस का मोदी पर हमला. पढ़ें पांच बड़ी ख़बरें.
Read more »

अलगाववादियों पर मोदी सरकार का बड़ा प्रहार, यासीन मलिक के संगठन पर लगाया बैनअलगाववादियों पर मोदी सरकार का बड़ा प्रहार, यासीन मलिक के संगठन पर लगाया बैनआतंक विरोधी कानून के तहत मोदी सरकार का बड़ा फैसला, चुनाव से पहले की बड़ी कार्रवाई.
Read more »

राम मनोहर लोहिया पर PM मोदी का ब्लॉग- कांग्रेस, SP और महागठबंधन पर साधा निशानाराम मनोहर लोहिया पर PM मोदी का ब्लॉग- कांग्रेस, SP और महागठबंधन पर साधा निशानाप्रधानमंत्रो मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा, जब भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान देश के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था, तब युवा लोहिया ने आंदोलन की कमान संभाली और डटे रहे.
Read more »

लोहिया जयंती पर पीएम मोदी का ब्लॉग बम, साधा महागठबंधन पर निशानालोहिया जयंती पर पीएम मोदी का ब्लॉग बम, साधा महागठबंधन पर निशानानई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेसवाद का विरोध डॉ. लोहिया के हृदय में रचा-बसा था, लेकिन डॉ. लोहिया को अपना आदर्श बताने वाले दलों ने उनके सिद्धांतों को तिलांजलि दे दी है और उसी कांग्रेस के साथ लोहियावादी पार्टियां अवसरवादी महामिलावटी गठबंधन बनाने को बेचैन हैं।
Read more »

गुरुग्राम मारपीट: केजरीवाल का पीएम मोदी पर निशाना, हिटलर से की तुलना-Navbharat Timesगुरुग्राम मारपीट: केजरीवाल का पीएम मोदी पर निशाना, हिटलर से की तुलना-Navbharat Timesगुरुग्राम के भोंडसी में एक परिवार को 20 से 25 गुंडों ने घर में घुसकर मारा। इस मामले पर अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने मोदी की तुलना हिटलर से की।
Read more »

गौतम गंभीर की राजनीति में एंट्री को लेकर लोगों की अलग-अलग रायगौतम गंभीर की राजनीति में एंट्री को लेकर लोगों की अलग-अलग रायदिल्ली के युवक अपूर्व भटनागर का कहना है कि गौतम गंभीर को राजनीति में नहीं आना चाहिये था, क्योंकि उनका क्रिकेट करियर बहुत साफ़ और सफ़ेद रहा है, पर राजनीति के बारे में तो सबको पता है कि यहां कोई रास्ता सीधा नहीं जाता.
Read more »

पश्चिम बंगाल में PM मोदी का मुखौटा TMC की साड़ी पर पड़ रहा भारीपश्चिम बंगाल में PM मोदी का मुखौटा TMC की साड़ी पर पड़ रहा भारीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो फूल वाले चिन्ह से सजी साड़ियों को कड़ी टक्कर दे रहा है.
Read more »

LIVE: परीक्षण पर राहुल का मोदी पर तंज, वर्ल्ड थिएटर डे की दी बधाईLIVE: परीक्षण पर राहुल का मोदी पर तंज, वर्ल्ड थिएटर डे की दी बधाईराहुल गांधी ने परीक्षण पर वैज्ञानिकों को दी बधाई. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर कसा तंज. लाइव अपडेट ASAT SpacePower MissionShakti
Read more »

'मिशन शक्ति' पर पीएम मोदी का संबोधन, चुनाव आयोग ने किया जांच कमेटी का गठन- Amarujala'मिशन शक्ति' पर पीएम मोदी का संबोधन, चुनाव आयोग ने किया जांच कमेटी का गठन- Amarujalaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिशन शक्ति को लेकर इलेक्ट्रानिक माध्यम से संदेश देने का मामला चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया गया है। missionshakthi shakti LoksabhaElections2019 narendramodi INCIndia RahulGandhi DRDO_India PMOIndia
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:27:06