चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि चुनावी बॉण्ड की व्यवस्था से लोकतंत्र के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं
निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दी है कि चुनाव बॉण्ड को मंज़ूरी देने के सिलसिले में जो ढेर सारे कानूनी बदलाव किए गए हैं उससे चुनाव ख़र्च के मामले में पारदर्शिता पर गंभीर असर पड़ेगा. निर्वाचन आयोग ने अपने हलफ़नामे में कहा है कि उसने अपनी चिंता से केंद्रीय विधि मंत्रालय को आगाह करा दिया है.
हलफ़नामे में कहा गया है,"आयोग ने विधि और न्याय मंत्रालय को बताया है कि फ़ाइनेंस एक्ट 2017 के कुछ प्रावधानों की वजह से, और इनकम टैक्स एक्ट, जनप्रतिधित्व कानून और कंपनीज़ एक्ट में किए बदलावों के कारण राजनीतिक दलों की फंडिंग के मामले में पारदर्शिता पर गंभीर असर पड़ेगा." निर्वाचन आयोग ने एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म्स की याचिका का जवाब देते हुए यह हलफ़नामा दाखिल किया है, इसमें सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि सरकार ने चुनाव बॉण्ड की व्यवस्था लागू करने के लिए जितने फेरबदल किए हैं उन्हें असंवैधानिक करार देते हुए रद्द घोषित करे.इमेज कॉपीरइटसरकार ने फ़ाइनेंस एक्ट, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया एक्ट, जनप्रतिनिधित्व कानून, इनकम टैक्स कानून, कंपनीज़ एक्ट और विदेशी अनुदान नियंत्रण कानून में बदलाव किए हैं. चुनाव आयोग का कहना है कि इन बदलावों की वजह से राजनीतिक दलों को किसने कितना पैसा दिया यह पारदर्शी नहीं रह जाएगा. चुनाव आयोग ने कहा कि इलेक्टोरल बॉण्ड से राजनीतिक दलों को जो पैसा मिलेगा उसे रिपोर्ट करने की बाध्यता नहीं है, इसलिए चुनावों में काले धन के इस्तेमाल की आशंका बढ़ जाएगी. फ़र्ज़ी कंपनियों, सरकारी कंपनियों और विदेशी कंपनियों से राजनीतिक दलों की जो फंडिंग होगी उस पर किसी का नियंत्रण नहीं होगा, और न ही यह जानकारी मिलेगी कि पैसा कहां से आया. इसके अलावा आयोग ने अपने हलफ़नामे में चिंता जताई है कि विदेशी स्रोतों से बेरोक-टोक आने वाले असीमित पैसे की वजह से विदेशी ताकतें सरकार के निर्णयों को प्रभावित करने की स्थिति में होंगी जो बहुत ख़तरनाक है.(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव से पहले ट्विटर पर आया चुनाव आयोग, शुरू किया DeshKaMahaTyohar हैशटैग- Amarujalaलोकसभा चुनाव से पहले ट्विटर पर आया चुनाव आयोग, शुरू किया DeshKaMahaTyohar हैशटैग ECISVEEP LokSabha2019 VoteKaro LokSabhaElections2019
Read more »
विरोधियों पर 'मेंटल, पागल' शब्द का इस्तेमाल बंद करें नेता, चुनाव आयोग से मांगचुनावी मौसमे में नेताओं की जुबान बेकाबू होने लगती है और फिर वे अपने भाषण में विपक्षी पार्टी के नेताओं और उम्मीदवारों के लिए अपशब्द बोल जाते हैं. इसे लेकर इंडियन साइकाइट्रिक सोसायटी ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि भाषण के दौरान विरोधियों के लिए पागल और मेंटल जैसे शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाए.
Read more »
EVM-VVPAT मुद्दा: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा चुनाव आयोग से जवाब, 1 अप्रैल को अगली सुनवाईविपक्ष के नेता चंद्रबाबू नायडू, अखिलेश यादव, केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, सतीश चंद्र मिश्र समेत विपक्ष के 21 नेताओं ने याचिका दायर की थी.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में शामिल हुईं जया प्रदा, रामपुर से लड़ सकती हैं चुनाव- Amarujalaकभी सपा में रहीं जया प्रदा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले जया लंबे वक्त तक समाजवादी पार्टी में रही हैं।
Read more »
मोदी की बायोपिक को लेकर चुनाव आयोग से शिकायतपाकिस्तान से रिहा होकर भारत लौटे विंग कमांडर अभिनंदन ने ड्यूटी ज्वाइन की. अख़बारों की सुर्खियां.
Read more »
भाजपा की चुनाव आयोग से मांग, जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द हो विधानसभा चुनावपहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि जम्मू और कश्मीर में लोक सभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव घोषित हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019 JammuAndKashmir
Read more »
पश्चिम बंगाल: BJP के लिए विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा चुनाव होगा ‘सेमीफाइनल’ मुकाबलाभाजपा ने पिछले साल के पंचायत चुनाव में कांग्रेस और वाम मोर्चा को पीछे छोड़ दिया था. भाजपा को उम्मीद है कि उसे राज्य में सत्ता विरोधी लहर का फायदा मिलेगा. उसने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर ‘‘तुष्टिकरण की राजनीति’’ का आरोप लगाया है.
Read more »
