राहुल गांधी ने लापता पायलट की सुरक्षा पर जताई चिंता, बोले- विपक्ष को भरोसे में ले सरकार

United States News News

राहुल गांधी ने लापता पायलट की सुरक्षा पर जताई चिंता, बोले- विपक्ष को भरोसे में ले सरकार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 63%

कांग्रेस अध्यक्ष RahulGandhi ने की लापता भारतीय पायलट की सकुशल वापसी की कामना

पाकिस्तान और भारत के बीच बुधवार सुबह उस वक्त तनाव की स्थिति बनाई गई जब पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में घुसकर हमारे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की. लेकिन पहले से अलर्ट भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को खदेड़ दिया लेकिन इस कार्रवाई में भारत का एक मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया जिसका पायलट लापता है.

विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि देश में सुरक्षा हालात पर तमाम विपक्षी नेताओं ने चिंता जाहिर की है. साथ ही राहुल ने कहा कि सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने पाकिस्तान की ओर से की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. सकुशल लौटे भारतीय पायलट राहुल गांधी ने विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए कहा कि हमारा एक लड़ाकू विमान पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में क्रैश हो गया है, जिसपर सभी नेताओं ने दुख जाहिर किया. साथ ही नेताओं ने लापता भारतीय वायुसेना के पायलट की सकुशल वापसी पर अपनी चिंता जाहिर की है. 🇮🇳 I’m sorry to hear that one of our brave IAF pilots is missing. I hope he will return home soon, unharmed. We stand by our armed forces in these difficult times. 🇮🇳 — Rahul Gandhi February 27, 2019राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने सरकार से अपील की है कि भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी विपक्षी दलों को भरोसे में लिया जाए. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हमारी भारतीय वायुसेना के बहादुर पायलट के लापता होने की जानकारी पर दुख हुआ. मुझे उम्मीद है कि वह सुरक्षित घर वापस आएंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें कोई नुकसान न हो, हम इस मुश्किल वक्त में अपनी सैनाओं के साथ खड़े हैं. हमारा एक पायलट लापता भारत और पाकिस्तान की वायुसेना के बीच हुई भिड़ंत के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा गया कि भारत ने मंगलवार को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी. पाकिस्तान ने इसके बाद भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन हमारी जवाबी कार्रवाई की वजह से ऐसा मुमकिन नहीं हुआ. इस पूरे ऑपरेशन में हमने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को ढेर कर दिया है. लेकिन इसमें हमारा एक मिग-21 क्रैश हो गया है और एक पायलट लापता है. विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान एक भारतीय पायलट को गिरफ्तार करने का दावा कर रहा और उसके बारे में जानकारी जुटाकर जांच की जा रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पीएनबी घोटाला: ईडी ने जब्त की नीरव मोदी की 147 करोड़ की संपत्ति- Amarujalaपीएनबी घोटाला: ईडी ने जब्त की नीरव मोदी की 147 करोड़ की संपत्ति- Amarujalaपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले में ईडी ने हीरा व्यापारी नीरव मोदी की 147.72 करोड़
Read more »

India Air Strike on Pakistan LIVE UPDATES - जम्मू-कश्मीरःपुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान, भागते वक्त गिराए बम।India Air Strike on Pakistan LIVE UPDATES - जम्मू-कश्मीरःपुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान, भागते वक्त गिराए बम।पाकिस्तान के बालाकोट में एयरफोर्स के हमले के बाद भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है। बुधवार रात जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की ओर से जमकर गोलाबारी होती रही। भारत ने जवाबी फायरिंग में पाक की 5 चौकियां तबाह की हैं। इस बीच पंजाब से लगती पश्चिमी सीमा पर हलचल तेज है। सियालकोट में पाकिस्तान सेना के टैंकों के मूवमेंट की खबरें है। जानिए हर अपडेट...
Read more »

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मिसिंग IAF पायलट की सलामती के लिए मांगी दुआ– News18 हिंदीअखिलेश यादव ने ट्वीट कर मिसिंग IAF पायलट की सलामती के लिए मांगी दुआ– News18 हिंदीसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय वायुसेना के लापता पायलट की सलामती दुआ मांगते हुए ट्वीट किया है. अखिलेश ने लिखा है कि जाबांज पायलट के सही सलामत वापसी की दुआ मांगते हैं. साथ ही कहा है कि मुश्किल की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:12:09