राहुल गांधी ने आदित्य ठाकरे से बात करके तमाम तरह की अफवाहों पर विराम लगा दिया है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे से बात की. राहुल ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि एमवीए सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ कांग्रेस है.
दरअसल, राहुल ने कल कहा था कि महाराष्ट्र में कांग्रेस डिसिजन मेकर की भूमिका में नहीं है. इस बयान के बाद बवाल मच गया था. हालांकि, महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने तुरंत बयान दिया था कि हम उद्धव सरकार के साथ हैं. इसके बाद शिवसेना ने भी कहा था कि सभी सहयोगी दल एक साथ हैं और महाराष्ट्र सरकार स्थिर है. अब राहुल गांधी ने आदित्य ठाकरे से बात करके तमाम तरह की अफवाहों पर विराम लगा दिया है.महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते ग्राफ पर मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा था कि हम महाराष्ट्र में सरकार को समर्थन कर रहे हैं लेकिन फैसला लेने की क्षमता में नहीं हैं. हम पंजाब-छत्तीसगढ़-राजस्थान में फैसला लेने की क्षमता में हैं. जितनी ज्यादा कनेक्टटेड जगह हैं, वहां कोरोना होता है. मुंबई-दिल्ली में इसलिए अधिक मामले हैं.राहुल गांधी ने कहा था, 'हम महाराष्ट्र में सरकार को समर्थन कर रहे हैं, लेकिन फैसला लेने की क्षमता में नहीं हैं. हम पंजाब-छत्तीसगढ़-राजस्थान में फैसला लेने की क्षमता में हैं. महाराष्ट्र को भी केंद्र सरकार की ओर से मदद मिलनी चाहिए. हम सिर्फ केंद्र सरकार को सुझाव दे सकते हैं, लेकिन सरकार को क्या मानना है वो उनके ऊपर ही है.'महाराष्ट्र कांग्रेस ने तुरंत दिया था बयान राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उद्धव सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा था कि कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी के अन्य दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है. कांग्रेस दुखी नहीं है. हम सभी नेता मिलते रहते हैं और कम से कम सप्ताह में एक बार मीटिंग जरूर करते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी का वार- पीएम ने पहले फ्रंटफुट पर खेला, लेकिन अब बैकफुट पर हैंदेश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल का आरोप है कि देश में लॉकडाउन की रणनीति पूरी तरह से फेल हुई है.
Read more »
राहुल गांधी ने कहा- लॉकडाउन फेल रहा, अब आगे की रणनीति बताए मोदी सरकारIndia News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लॉकडाउन (Lockdown) में यह चौथी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग है। उन्होंने कहा कि 60 दिन के बावजूद कोरोना लगातार बढ़ रहा है, यह दिखाता है कि लॉकडाउन फेल हुआ है।
Read more »
कोरोना अपटडेटः राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान का लॉकडाउन फेल रहा है - BBC Hindiराहुल गांधी ने कहा- हिंदुस्तान का लॉकडाउन फ़ेल रहा पीएम मोदी और सरकार अपनी रणनीति बताएँ पीएम की उम्मीद के मुताबिक़ नतीजे नहीं केंद्र से राज्य सरकारों को मदद नहीं कोरोना पर सरकार का प्लान बी क्या है चार लॉकडाउन से फ़ायदा नहीं हुआ
Read more »
कोरोना अपडेटः राहुल गांधी ने कहा, 'लॉकडाउन फेल', जावड़ेकर का पलटवार - BBC Hindiराहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर का पलटवार, कहा मामले का राजनीतिकरण कर रही है कांग्रेस.
Read more »
