राहुल गांधी ने कहा- लॉकडाउन फेल रहा, अब आगे की रणनीति बताए मोदी सरकार

United States News News

राहुल गांधी ने कहा- लॉकडाउन फेल रहा, अब आगे की रणनीति बताए मोदी सरकार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 186 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

राहुल गांधी ने कहा- लॉकडाउन फेल रहा, अब आगे की रणनीति बताए मोदी सरकार via NavbharatTimes

राहुल गांधी ने कहा कि लॉकडाउन के 4 स्‍टेज फेल हो चुके हैं, ऐसे में मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि आगे के लिए उसकी क्‍या रणनीति है। मजदूरों के लिए क्‍या व्‍यवस्‍था है, MSMEs को कैसे खड़ा करेंगे? सरकार कहती है कि GDP का 10% पैकेज के रूप में दिया है मगर असल में 1 पर्सेंट ही मिला है। मजदूरों से मुलाकात पर राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं उनसे मिला तो कुछ ने कहा कि 'हमारा भरोसा टूट गया'। राहुल ने कहा कि मुझे किसी के मुंह से यह सुनना पसंद नहीं, चाहे अमीर हो या गरीब। सरकार अभी भी उनकी मदद कर सकती है।राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने नैशनल टीवी पर बताया था कि लॉकडाउन का मकसद है कि हम 21 दिन में कोरोना को हरा देंगे। चौथा लॉकडाउन खत्‍म होने को आ गया मगर बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि राज्‍यों के पीछे अगर केंद्र सरकार खड़ी नहीं होगी तो वे कोरोना से नहीं लड़ पाएंगे।कांग्रेस नेता ने कहा कि बेरोजगारी की समस्‍या कोरोना की वजह से नहीं आई है। वह पहले से चली आ रही थी। अब इस पूरी समस्‍या में एक नया एलिमेंट जुड़ गया है। कारोबार बंद हो गए, कई सारे मझोले उद्योग बंद होने जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि हम इसीलिए छोटे उद्योगों को पैसा देने की डिमांड कर रहे हैं। अगर हम ऐसा नहीं करते तो ये आत्‍मघाती होगा।चीन और नेपाल के साथ सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने सरकार से 'ट्रांसपेरेंसी' की डिमांड की। उन्‍होंने कहा कि बॉर्डर पर जो भी हुआ, उसके बारे में सरकार को साफ-साफ बताना चाहिए। राहुल ने कहा कि एक बार सरकार पूरी जानकारी सामने रख दे, फिर मैं कुछ कहूंगा।राहुल ने कहा कि फरवरी में जो चेतावनी मैंने सरकार को दी थी, वही आज भी कह रहा हूं। उन्‍होंने कहा कि मेरा काम देश की समस्याओं के बारे में सरकार को आगाह करना है। उन्‍होंने कहा कि "मेरे कुछ जानने वाले पॉलिसीमेकर्स बताते हैं कि सरकार सोचती है कि अगर बहुत सारा पैसा गरीब लोगों को दे दिया तो बाहर के देशों में गलत इम्‍प्रेशन चला जाएगा, हमारी रेटिंग खराब हो जाएगी। मैं फिर से कह रहा हूं कि हिंदुस्‍तान की इमेज बाहर नहीं बनती, हिंदुस्‍तान के अंदर बनती है।" उन्‍होंने कहा कि हिंदुस्तान की शक्ति की रक्षा करने की जरूरत है। इसके लिए 50 फीसदी लोगों को डायरेक्ट कैश देना होगा। महीने का साढ़े सात हजार रुपये देना होगा।उत्‍तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के लिए बसों से जुड़े विवाद पर राहुल ने कहा कि 'लोग पहले भारतीय हैं और फिर वे राज्‍यों के। कोई किस राज्‍य से कहां जाकर काम करेगा, यह किसी राज्‍य का मुख्‍यमंत्री नहीं तय करेगा।' राहुल ने कहा कि 'यूपी सीएम ने मजदूरों को पर्सनल प्रॉपर्टी की तरह यूज किया है।'राहुल ने पीएम मोदी से कहा कि वे सामने आकर देश को बताएं कि आगे का क्‍या प्‍लान है। उन्‍होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने अलग ही पोजिशन अपना रखी है। पहले उन्‍होंने फ्रंटफुट पर खेला, फिर वह दिखना ही बंद हो गया। प्रधानमंत्री को देश देखना चाहता है, उन्‍हें बताना होगा कि आगे की रणनीति क्‍या है। उन्‍हें फ्रंटफुट पर आकर खेलना होगा।'एयरलाइंस और ट्रांसपोर्ट के मीडियम ओपन करने पर राहुल गांधी ने कहा कि वे कोई एक्‍सपर्ट नहीं हैं। आपको एक्‍सपर्ट बताएंगे कि भारत को कैसे-कैसे खोलना चाहिए। लेकिन मैं ये समझता हूं कि जब भी आप खोलें, आपको राज्‍यों से इनपुट्स लेने होंगे, एक्‍सपर्ट्स से इनपुट लेने होंगे, सिस्‍टमेटिकली काम करना होगा। राहुल ने कहा कि 'मुझे चिंता है कि नॉन-लॉकडाउन वाले हालात में कोरोना की सेकेंड वेव आ सकती है जो बेहद खतरनाक होगी।'महाराष्‍ट्र में कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। वह देश का सबसे ज्‍यादा प्रभावित राज्‍य है और 50 हजार से ज्यादा केसेज हैं। राहुल गांधी ने कहा कि 'वेल-कनेक्‍टेड जगहों पर कोरोना ज्‍यादा फैल रहा है। हम महाराष्‍ट्र में सरकार की मदद कर रहे हैं मगर फैसले पूरी तरह से हमारे हाथ में नहीं। सरकार चलाने और सरकार को समर्थन देने में फर्क होता है। महाराष्‍ट्र अपनी कनेक्टिविटी के नेचर की वजह से संघर्ष कर रहा है। उसे भारत सरकार से पूरे समर्थन की जरूरत है।'पिछले हफ्ते राहुल गांधी ने कहा था कि लॉकडाउन का कोई नतीजा सामने नहीं आया। उन्‍होंने कहा कि लॉकडाउन के दो मकसद थे, बीमारी को रोकना और इसके प्रसार को रोकना लेकिन संक्रमण बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार के 20 लाख करोड़ के 'पैकेज' को खारिज करते हुए कहा था कि 'लोग कर्ज नहीं बल्कि मदद चाहते हैं।'.

राहुल गांधी ने कहा कि लॉकडाउन के 4 स्‍टेज फेल हो चुके हैं, ऐसे में मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि आगे के लिए उसकी क्‍या रणनीति है। मजदूरों के लिए क्‍या व्‍यवस्‍था है, MSMEs को कैसे खड़ा करेंगे? सरकार कहती है कि GDP का 10% पैकेज के रूप में दिया है मगर असल में 1 पर्सेंट ही मिला है। मजदूरों से मुलाकात पर राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं उनसे मिला तो कुछ ने कहा कि 'हमारा भरोसा टूट गया'। राहुल ने कहा कि मुझे किसी के मुंह से यह सुनना पसंद नहीं, चाहे अमीर हो या गरीब। सरकार अभी भी उनकी मदद कर सकती है।राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने नैशनल टीवी पर बताया था कि लॉकडाउन का मकसद है कि हम 21 दिन में कोरोना को हरा देंगे। चौथा लॉकडाउन खत्‍म होने को आ गया मगर बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि राज्‍यों के पीछे अगर केंद्र सरकार खड़ी नहीं होगी तो वे कोरोना से नहीं लड़ पाएंगे।कांग्रेस नेता ने कहा कि बेरोजगारी की समस्‍या कोरोना की वजह से नहीं आई है। वह पहले से चली आ रही थी। अब इस पूरी समस्‍या में एक नया एलिमेंट जुड़ गया है। कारोबार बंद हो गए, कई सारे मझोले उद्योग बंद होने जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि हम इसीलिए छोटे उद्योगों को पैसा देने की डिमांड कर रहे हैं। अगर हम ऐसा नहीं करते तो ये आत्‍मघाती होगा।चीन और नेपाल के साथ सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने सरकार से 'ट्रांसपेरेंसी' की डिमांड की। उन्‍होंने कहा कि बॉर्डर पर जो भी हुआ, उसके बारे में सरकार को साफ-साफ बताना चाहिए। राहुल ने कहा कि एक बार सरकार पूरी जानकारी सामने रख दे, फिर मैं कुछ कहूंगा।राहुल ने कहा कि फरवरी में जो चेतावनी मैंने सरकार को दी थी, वही आज भी कह रहा हूं। उन्‍होंने कहा कि मेरा काम देश की समस्याओं के बारे में सरकार को आगाह करना है। उन्‍होंने कहा कि "मेरे कुछ जानने वाले पॉलिसीमेकर्स बताते हैं कि सरकार सोचती है कि अगर बहुत सारा पैसा गरीब लोगों को दे दिया तो बाहर के देशों में गलत इम्‍प्रेशन चला जाएगा, हमारी रेटिंग खराब हो जाएगी। मैं फिर से कह रहा हूं कि हिंदुस्‍तान की इमेज बाहर नहीं बनती, हिंदुस्‍तान के अंदर बनती है।" उन्‍होंने कहा कि हिंदुस्तान की शक्ति की रक्षा करने की जरूरत है। इसके लिए 50 फीसदी लोगों को डायरेक्ट कैश देना होगा। महीने का साढ़े सात हजार रुपये देना होगा।उत्‍तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के लिए बसों से जुड़े विवाद पर राहुल ने कहा कि 'लोग पहले भारतीय हैं और फिर वे राज्‍यों के। कोई किस राज्‍य से कहां जाकर काम करेगा, यह किसी राज्‍य का मुख्‍यमंत्री नहीं तय करेगा।' राहुल ने कहा कि 'यूपी सीएम ने मजदूरों को पर्सनल प्रॉपर्टी की तरह यूज किया है।'राहुल ने पीएम मोदी से कहा कि वे सामने आकर देश को बताएं कि आगे का क्‍या प्‍लान है। उन्‍होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने अलग ही पोजिशन अपना रखी है। पहले उन्‍होंने फ्रंटफुट पर खेला, फिर वह दिखना ही बंद हो गया। प्रधानमंत्री को देश देखना चाहता है, उन्‍हें बताना होगा कि आगे की रणनीति क्‍या है। उन्‍हें फ्रंटफुट पर आकर खेलना होगा।'एयरलाइंस और ट्रांसपोर्ट के मीडियम ओपन करने पर राहुल गांधी ने कहा कि वे कोई एक्‍सपर्ट नहीं हैं। आपको एक्‍सपर्ट बताएंगे कि भारत को कैसे-कैसे खोलना चाहिए। लेकिन मैं ये समझता हूं कि जब भी आप खोलें, आपको राज्‍यों से इनपुट्स लेने होंगे, एक्‍सपर्ट्स से इनपुट लेने होंगे, सिस्‍टमेटिकली काम करना होगा। राहुल ने कहा कि 'मुझे चिंता है कि नॉन-लॉकडाउन वाले हालात में कोरोना की सेकेंड वेव आ सकती है जो बेहद खतरनाक होगी।'महाराष्‍ट्र में कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। वह देश का सबसे ज्‍यादा प्रभावित राज्‍य है और 50 हजार से ज्यादा केसेज हैं। राहुल गांधी ने कहा कि 'वेल-कनेक्‍टेड जगहों पर कोरोना ज्‍यादा फैल रहा है। हम महाराष्‍ट्र में सरकार की मदद कर रहे हैं मगर फैसले पूरी तरह से हमारे हाथ में नहीं। सरकार चलाने और सरकार को समर्थन देने में फर्क होता है। महाराष्‍ट्र अपनी कनेक्टिविटी के नेचर की वजह से संघर्ष कर रहा है। उसे भारत सरकार से पूरे समर्थन की जरूरत है।'पिछले हफ्ते राहुल गांधी ने कहा था कि लॉकडाउन का कोई नतीजा सामने नहीं आया। उन्‍होंने कहा कि लॉकडाउन के दो मकसद थे, बीमारी को रोकना और इसके प्रसार को रोकना लेकिन संक्रमण बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार के 20 लाख करोड़ के 'पैकेज' को खारिज करते हुए कहा था कि 'लोग कर्ज नहीं बल्कि मदद चाहते हैं।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बेरमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह का निधन; राहुल गांधी ने जताया शोक, दिल्ली में चल रहा था इलाजबेरमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह का निधन; राहुल गांधी ने जताया शोक, दिल्ली में चल रहा था इलाजमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी जताया दुख, कहा- झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दियाराहुल गांधी ने कहा- दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है | Jharkhand Congress MLA Rajendra Singh Passes away in new delhi
Read more »

ईद के दिन फिर दिल्ली की सड़कों पर निकले राहुल, टैक्सी ड्राइवर से जाना हालईद के दिन फिर दिल्ली की सड़कों पर निकले राहुल, टैक्सी ड्राइवर से जाना हालकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिनों प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की थी. अब ईद के दिन सोमवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर से मुलाकात कर उनकी मुश्किलों को जाना.
Read more »

राहुल गांधी का वार- पीएम ने पहले फ्रंटफुट पर खेला, लेकिन अब बैकफुट पर हैंराहुल गांधी का वार- पीएम ने पहले फ्रंटफुट पर खेला, लेकिन अब बैकफुट पर हैंदेश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल का आरोप है कि देश में लॉकडाउन की रणनीति पूरी तरह से फेल हुई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:49:05