राहुल गाँधी ने कहा मोदी चीन से डरते हैं, फिर बीजेपी ने दिया ये जवाब
चीन के द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित होने में अड़ंगा लगाने पर भारत में राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है, जिसका जवाब भारतीय जनता पार्टी ने भी तीखे तेवरों में दिया है.
BJP की ओर से ट्वीट किया गया है कि आज चीन UNSC का हिस्सा ही नहीं होता अगर आपके ग्रेट ग्रैंडफादर चीन को उसे ये सीट तोहफे में ना देते. बीजेपी की ओर से ट्वीट किया गया है कि भारत अभी तक आपके परिवार के द्वारा की गई गलतियों को ही भुगत रहा है. आप इस बात को निश्चित समझें कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जंग जीत कर ही रहेगा. ये सब आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छोड़ दीजिए, जबतक आप चीनी समकक्षों से चोरी-छुपे मिलते रहिए.India is undoing all mistakes of your family. Be assured that India will win the fight against terror. Leave it to PM Modi while you keep cosying up with the Chinese envoys secretly. https://t.co/lAyp12CXBD — BJP March 14, 2019आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह ही ट्वीट कर लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से डर गए हैं और चीन जब भी भारत के खिलाफ कुछ गलत कदम उठाता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साध लेते हैं. राहुल गांधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिनपिंग के साथ गुजरात में झूला झूला, दिल्ली में गले मिले और चीन में जाकर उनके सामने सिर झुका दिया. राहुल गांधी से पहले कांग्रेस के अन्य प्रवक्ता भी मोदी सरकार पर सीधा हमला बोल रहे हैं. गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन ने अपने वीटो पावर का इस्तेमाल कर मौलाना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित होने से रोक दिया. चीन के द्वारा लगातार चौथी बार ऐसा किया गया है. चीन की इस चाल पर भारत के सख्त आपत्ति दर्ज कराई है, वहीं भारत के साथ अमेरिका भी चीन की आलोचना कर रहा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल के ‘अजहर जी’ के जवाब में कांग्रेस ने याद दिलाया रविशंकर का 'हाफिज जी’Congress Attacks BJP कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज़ सईद को ‘हाफिज़ जी’ कह रहे हैं.
Read more »
LIVE: राहुल का वार - मसूद अजहर को कांग्रेस ने जेल में डाला था, BJP ने छोड़ाकांग्रेस महासचिव priyankagandhi वाड्रा ने गुजरात में अपना पहला भाषण दिया लाइव अपडेट-
Read more »
केंद्रीय मंत्री ने राहुल को बताया था हाइब्रिड नमूना, कांग्रेस नेता दिया ऐसा जवाब..केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनंत हेगड़े ने राहुल गांधी के हिंदू होने का डीएनए प्रूफ मांगा था, जिसके जवाब में एमपी सरकार में मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि हेगड़े जी के माता-पिता का डीएनए लिया जाए कि उनकी जाति क्या है?
Read more »
राहुल का वार - मसूद अजहर को कांग्रेस ने जेल में डाला था, BJP ने छोड़ाराहुल का वार - मसूद अजहर को कांग्रेस ने जेल में डाला था, BJP ने छोड़ा लाइव अपडेट-
Read more »
Election LIVE: चुनाव को लेकर मोदी ने की बड़ी अपील, राहुल-मायावती को किया टैगPM मोदी ने ट्वीट में लोगों से की अधिक से अधिक मतदान करने की अपील IndiaElects
Read more »
VIDEO: लड़की ने कहा Sir, मुस्कुराकर बोले राहुल गांधी- प्लीज कॉल मी राहुल!– News18 हिंदीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को चेन्नई के स्टैला मेरिस कॉलेज में छात्राओं की एक सभा से बातचीत की. इस दौरान एक लड़की ने राहुल गांधी से सवाल पूछने के लिए उन्हें सर कहकर संबोधित किया. लड़की की बात पर राहुल गांधी ने कहा कि क्या वह उन्हें केवल राहुल कहकर पुकार सकती हैं?
Read more »
