स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी से पूछा, ‘‘लगे हाथ आज देश को बता दें कि कैसे आपने तो उस संस्थान का भी शिलान्यास किया जिसका आप ही के एक नेता ने लगभग 2 दशक पहले शिलान्यास किया था.’’
केंद्रीय मंत्री ने एक फोटो शेयर करते हुए सवाल किया कि फ़ोटो को ध्यान से देखें इसमें आप 2007 के शिलान्यास में उपस्थित हैं लेकिन आज सुबह कह रहे हैं 2010 में किया. अब यह बताएं यह 2007 है या 2010? उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘होती हैं ऐसी ग़लतियां राहुल जी- झूठ इतना बोला आपने अमेठी के बारे में कि शिलान्यास कब किया और सत्यानाश कब, यह आपको याद नहीं रहता.
'' स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘ आपको डर इतना है कि अमेठी में विकास हो रहा है.. कि आपने ये देखने की तकलीफ़ नहीं उठाई कि कल कोरवा में संयुक्त उद्यम का उद्घाटन हुआ है. इसके तहत भारत और रूस के बीच एके 203 राइफ़ल के निर्माण का समझौता हुआ.’’ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल किया कि अगर कोरवा में 2010 में आपने शिलान्यास किया तो 2007 में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के संबंध में जो हुआ उस पर प्रकाश डालेंगे? उन्होंने कहा कि शिलान्यास नहीं सत्यानाश किया है आपने अमेठी में. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेठी में आयुध कारखाने का उद्घाटन किये जाने के एक दिन बाद सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने झूठ बोला है क्योंकि वह अपने संसदीय क्षेत्र में आयुध कारखाने का उद्घाटन 2010 में ही कर चुके हैं. गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था. पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का विनिर्माण चल रहा है."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी का मिशन पूर्वोत्तर, कांग्रेस ने 25 में से 20 सीट जीतने का रखा टारगेटकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वात्तर की कुल 25 लोकसभा सीटों में से 20 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है. रोजगार संकट, किसानों की समस्या और भ्रष्टाचार के मुद्दे के सहारे राहुल गांधी ने अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाने की रणनीति अपनाई है.
Read more »
राहुल गांधी के गढ़ में AK-47 राइफल बनाने के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदीपीएम मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ में जमीन बनाने की तैयारी में हैं। 3 मार्च को पीएम मोदी अमेठी में एके-47 बनाने का प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। रूस के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत आर्डनेंस फैक्टरी में की जाएगी जिसकी आधारशिला 2010 में रखी गई थी।
Read more »
पायलट देश की रक्षा करते हैं, चौकीदार उनका पैसा चोरीकर अंबानी को देते हैं- राहुल गांधीराहुल गांधी ने अपनी इस रैली में वादा किया कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो देश के सभी गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बिना किसी से कोई सवाल किए गरीबों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे.
Read more »
राहुल गांधी बोले- सब चोरों का नाम मोदी क्यों हैं?2019 Lok Sabha Election: झारखंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय वायुसेना देश की रक्षा करती है। वायुसेना के पायलट अपनी जान कुर्बान करते हैं लेकिन हमारे प्रधानमंत्री वायुसेना से ही पैसा चुराते हैं।
Read more »
राहुल गांधी का PM मोदी को जवाब- राफेल लाने में देर आपकी सरकार ने कीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लड़ाकू विमान राफेल डील न लाने के आरोप का जवाब दिया है. राहुल ने पीएम से कहा है कि राफेल डील में देरी करने वाली सरकार आपकी ही है.
Read more »
प्रियंका गांधी का राजनीति में आना राहुल के नाकाम होने का प्रमाण: योगी आदित्यनाथ- Amarujalaयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रियंका गांधी का राजनीति में आना राहुल गांधी के नाकाम होने का प्रमाण
Read more »
