राहुल गांधी ने श्रीनगर के मशहूर होटल में कश्मीरी 'वाज़वान' का लिया स्वाद
राहुल गांधी ने श्रीनगर के मशहूर होटल में कश्मीरी 'वाज़वान' का लिया स्वादश्रीनगर, 22 अगस्त । कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पारंपरिक स्थानीय व्यंजन वाजवान का आनंद लेने के लिए श्रीनगर शहर के प्रसिद्ध होटल अहदूस गए।एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा, “हमें व्यस्त रेजीडेंसी रोड पर उनके आगमन के लिए जल्दी से तैनाती करनी थी और सड़कें क्लियर करनी थीं। वीआईपी यात्रा के लिए यातायात को निकटवर्ती मौलाना आजाद रोड की ओर आंशिक रूप से मोड़ दिया गया।अहदूस के होटल के प्रबंधक अब्दुल हमीद ने आईएएनएस को बताया, “राहुल गांधी ने पारंपरिक कश्मीरी वाज़वान ‘ट्रामी’ का ऑर्डर दिया। ट्रामी में मीठी माज, तबक माज़, कबाब और चिकन जैसे पारंपरिक वाज़वान व्यंजन थे। फिर उन्हें रिश्ता, रोगन जोश और अंत में गोस्ताबा परोसा गया।कई स्थानीय लोग राहुल गांधी को देखने के लिए उमड़ पड़े। सुरक्षा बलों को उनको रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई लोगों ने मोबाइल फोन से राहुल गांधी का वीडियो रिकॉर्ड किया। सिटी सेंटर की अपनी शाम की यात्रा समाप्त करने से पहले गांधी आइसक्रीम खाने के लिए पास के एरीना आइसक्रीम पार्लर भी गए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का आकलन करने जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम श्रीनगर पहुंचे। दोनों नेता अन्य दलों से संभावित गठबंधन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख डॉ फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात करेंगे। गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे और फिर यहां एक होटल में प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद वह चुनाव संबंधी बैठकों के लिए जम्मू जाएंगे। दोनों नेता दस साल के अंतराल के बाद हो रहे चुनाव के लिए जमीनी स्तर की तैयारियों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Protest: 'बजट में विपक्ष शासित राज्यों के साथ हुआ भेदभाव', INDIA ब्लॉक के सांसदों का विरोध प्रदर्शनकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत इंडी ब्लॉक के सांसदों ने बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Read more »
देश आज कमल के चक्रव्यूह में फंसा हुआ है, बेरोजगारी, पेपर लीक से लेकर अग्निवीर तक तक बजट चर्चा में राहुल ने क्या-क्या कहाRahul Gandhi in Parliament : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने कहा कि देश में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि मंत्री, किसान, कामगार सब डरे हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि डरो मत, डराओ मत। राहुल गांधी ने सदन में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महाभारत और अभिमन्यु का जिक्र...
Read more »
Explainer: पहले अभय मुद्रा, अब चक्रव्यूह... कैसे बीजेपी को उसी के हथियार से घेर रहे राहुल गांधीRahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद के भीतर अभय मुद्रा और चक्रव्यूह जैसे हिंदू प्रतीकों का आह्वान करके बीजेपी को उसी के जाल में उलझा दिया है.
Read more »
Politics: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर आरोप, कहा- UPSC की जगह RSS से हो रही भर्ती, छीना जा रहा आरक्षणराहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर लेटरल एंट्री के जरिए भर्ती कर खुलेआम एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीना जा रहा है।
Read more »
Srinagar : घाटी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, श्रीनगर के नामी होटल में किया रात्रिभोज... खाई आइसक्रीमलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को शहर के मध्य में स्थित एक प्रसिद्ध भोजनालय में रात्रि भोजन किया और बाद में एक लोकप्रिय पार्लर में आइसक्रीम खाई।
Read more »
जम्मू-कश्मीर दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, श्रीनगर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में किया डिनरएक सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के साथ शहर के गुपकार क्षेत्र में स्थित होटल ललित से निकले और होटल अहदूस में डिनर किया, जो शहर के बेहतरीन रेस्टोरेंट्स में से एक है और कश्मीरी 'वाजवान' के लिए प्रसिद्ध है.
Read more »
