एक सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के साथ शहर के गुपकार क्षेत्र में स्थित होटल ललित से निकले और होटल अहदूस में डिनर किया, जो शहर के बेहतरीन रेस्टोरेंट्स में से एक है और कश्मीरी 'वाजवान' के लिए प्रसिद्ध है.
जम्मू-कश्मीर में चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. इस क्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे हैं.
उन्होंने बुधवार को श्रीनगर के बीचों-बीच स्थित एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में डिनर किया और बाद में एक प्रसिद्ध पार्लर में आइसक्रीम खाई. पीटीआई के मुताबिक एक सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के साथ शहर के गुपकार क्षेत्र में स्थित होटल ललित से निकले और होटल अहदूस में डिनर किया, जो शहर के बेहतरीन रेस्टोरेंट्स में से एक है और कश्मीरी 'वाजवान' के लिए प्रसिद्ध है. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के व्यस्त रेजीडेंसी रोड क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल यात्रा वहां मौजूद सभी लोगों के लिए एक आश्चर्य की बात थी. राहुल गांधी की यात्रा के दौरान झेलम नदी के किनारे स्थित होटल के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया गया था.रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता प्रसिद्ध घंटाघर से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित प्रताप पार्क क्षेत्र में गए और एक प्रसिद्ध आइसक्रीम पार्लर में आइसक्रीम खाई.Advertisementदो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे हैं राहुल गांधीबता दें कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. इस दौरान पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया. बताया जा रहा है कि दोनों नेता 18 सितंबर से शुरू होने वाले तीन चरण के विधानसभा चुनावों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे. साथ ही स्थानीय नेताओं से टिकट बंटवारे को लेकर भी बातचीत करेंगे. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की स्थानीय पार्टियों से गठबंधन को लेकर भी चर्चा हो सकती है. ये भी देखें
Rahul Gandhi Srinagar News In Hindi Latest Srinagar News In Hindi Srinagar Hindi Samachar राहुल गांधी कांग्रेस श्रीनगर जम्मू-कश्मीर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Protest: 'बजट में विपक्ष शासित राज्यों के साथ हुआ भेदभाव', INDIA ब्लॉक के सांसदों का विरोध प्रदर्शनकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत इंडी ब्लॉक के सांसदों ने बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Read more »
Srinagar : निर्वाचन आयोग की टीम से सियासी दलों की मुलाकात, सबने की जम्मू-कश्मीर में तत्काल विस चुनाव की मांगभारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के वीरवार को श्रीनगर के दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने वाले राजनीतिक दलों ने सर्वसम्मति से जम्मू-कश्मीर में तत्काल विधानसभा चुनाव कराने की मांग की।
Read more »
Delhi : राहुल गांधी की नागरिकता का विवाद अदालत में, सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिकाभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता के मुद्दे पर दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
Read more »
Assembly Elections 2024 : चुनावी तैयारियों के लिए राहुल और खरगे का जम्मू-श्रीनगर दौरा आज से, कल पत्रकार वार्ताकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार से जम्मू कश्मीर के दो दिनी दौरे पर आ रहे हैं।
Read more »
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : आज 10 जिलों के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे राहुल गांधी, खरगे रहेंगे साथकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
Read more »
Srinagar : घाटी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, श्रीनगर के नामी होटल में किया रात्रिभोज... खाई आइसक्रीमलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को शहर के मध्य में स्थित एक प्रसिद्ध भोजनालय में रात्रि भोजन किया और बाद में एक लोकप्रिय पार्लर में आइसक्रीम खाई।
Read more »
