Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने एक बार फिर से गरीब महिलाओं के अकाउंट में हर महीने 8500 रुपये देने का वादा किया।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संपर्क में नाहन में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर कुछ खास व्यापारियों से रिश्तों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के हर गरीब परिवार की एक महिला के अकाउंट में हर महीने 8500 रुपये दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "देश के सारे के सारे गरीब लोगों की लिस्ट बनेेगी। ये हमारा पहला काम होगा। हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा। इस लिस्ट में किसान, मजदूर और बेरोजगार युवाओं के परिवार होंगे। पांच जुलाई को करोड़ों महिलाओं के बैंक अकाउंट में 8500 रुपये आपको मिलेंगे।" उन्होंने कहा कि हर महीने की पांच तारीख को महिलाओं के अकाउंट में ये पैसे ठका-ठक, ठका-ठक, ठका-ठक आएंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा, "मैं आपको अभी बता रहा हूं कि जब ये होगा, ये सारे के सारे प्रेस वाले कहेंगे कि इंडिया की सरकार गरीबों के सीधे बैंक अकाउंट में सीधे रुपये डालकर उनकी आदत बिगाड़ रही है। मैं कहूंगा कि अगर आप लोगों ने ज्यादा बोला तो हम उसे दोगुना कर देंगे।" बीजेपी खत्म कर देगी संविधान- राहुल गांधी राहुल गांधी ने रैली में बीजेपी पर संविधान को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, "हमारे कार्यकर्ताओं और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में फर्क क्या है? हमारे कार्यकर्ता आजादी के लिए लड़े। हमारे लाखों कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर आजादी की लड़ाई लड़े और देश के लोगों के साथ मिलकर हमारे कार्यकर्ताओं ने देश को ये संविधान दिया है। ये संविधान कोई मामूली किताब नहीं है और कहा जाता है कि आजादी के बाद संविधान बना लेकिन अगर हम थोड़ी से गहराई से सोचें तो पता चलेगा कि संविधान की सोच हजारों साल पुरानी है।" Also Read'पांच साल में पांच पीएम की बात करने वालों से जनता नाराज', पढ़ें मिर्जापुर रैली में प्रधानमंत्री की 10 बड़ी बातें उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता इस संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। संविधान पर आक्रमण करने के अलग-अलग तरीके हैं। उनके नेता सीधे तौर पर कह रहे हैं कि हमारी सरकारी बने तो हम इसे फाड़कर फेंक देंगे। वो कहते हैं कि हमें ये नहीं चाहिए सिर्फ नरेंद्र मोदी की आवाज होनी चाहिए।".
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संपर्क में नाहन में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर कुछ खास व्यापारियों से रिश्तों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के हर गरीब परिवार की एक महिला के अकाउंट में हर महीने 8500 रुपये दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "देश के सारे के सारे गरीब लोगों की लिस्ट बनेेगी। ये हमारा पहला काम होगा। हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा। इस लिस्ट में किसान, मजदूर और बेरोजगार युवाओं के परिवार होंगे। पांच जुलाई को करोड़ों महिलाओं के बैंक अकाउंट में 8500 रुपये आपको मिलेंगे।" उन्होंने कहा कि हर महीने की पांच तारीख को महिलाओं के अकाउंट में ये पैसे ठका-ठक, ठका-ठक, ठका-ठक आएंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा, "मैं आपको अभी बता रहा हूं कि जब ये होगा, ये सारे के सारे प्रेस वाले कहेंगे कि इंडिया की सरकार गरीबों के सीधे बैंक अकाउंट में सीधे रुपये डालकर उनकी आदत बिगाड़ रही है। मैं कहूंगा कि अगर आप लोगों ने ज्यादा बोला तो हम उसे दोगुना कर देंगे।" बीजेपी खत्म कर देगी संविधान- राहुल गांधी राहुल गांधी ने रैली में बीजेपी पर संविधान को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, "हमारे कार्यकर्ताओं और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में फर्क क्या है? हमारे कार्यकर्ता आजादी के लिए लड़े। हमारे लाखों कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर आजादी की लड़ाई लड़े और देश के लोगों के साथ मिलकर हमारे कार्यकर्ताओं ने देश को ये संविधान दिया है। ये संविधान कोई मामूली किताब नहीं है और कहा जाता है कि आजादी के बाद संविधान बना लेकिन अगर हम थोड़ी से गहराई से सोचें तो पता चलेगा कि संविधान की सोच हजारों साल पुरानी है।" Also Read'पांच साल में पांच पीएम की बात करने वालों से जनता नाराज', पढ़ें मिर्जापुर रैली में प्रधानमंत्री की 10 बड़ी बातें उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता इस संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। संविधान पर आक्रमण करने के अलग-अलग तरीके हैं। उनके नेता सीधे तौर पर कह रहे हैं कि हमारी सरकारी बने तो हम इसे फाड़कर फेंक देंगे। वो कहते हैं कि हमें ये नहीं चाहिए सिर्फ नरेंद्र मोदी की आवाज होनी चाहिए।"
Rahul Gandhi News Himachal Pradesh Chunav Himachal Pradesh Chunav Thaka Thak Thaka Thak Five July 8500 Ruppess
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रार या रणनीति? अमेठी-रायबरेली पर कांग्रेस ने अब तक क्यों नहीं खोले पत्ते? क्या पार्टी में चल रहा मतभेदराहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के वायनाड में रोड शो किया था.
Read more »
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की ‘वीडी 14’ के राज से उठा पर्दा, इस किरदार में नजर आएंगे अभिनेतादक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा के प्रशंसकों को 'पुष्पा' के निर्माता राहुल सांकृत्यायन ने उनके जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया। निर्माता ने विजय के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म का ऐलान किया।
Read more »
Raebareli: राहुल गांधी बोले- रायबरेली मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है इसलिए मैं यहां चुनाव लड़ने आया हूंकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रायबरेली इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है।
Read more »
कौन हैं अभिनव प्रकाश? बीजेपी ने राहुल गांधी से डिबेट के लिए किया नॉमिनेट, यूपी से रखते हैं संबंधकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओपन डिबेट के लिए चैलेंज किया था।
Read more »
ओडिशा में राहुल गांधी ने लोगों से की संविधान बचाने की अपील, BJP के मंसूबों से लोगों को किया आगाहराहुल गांधी ने कहा कि इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा संविधान और बी.आर.
Read more »
'उनके हाथ में चीन का...' : जनसभाओं में राहुल गांधी के बार-बार 'लाल' संविधान दिखाने पर हिमंता बिस्वा सरमाहिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
Read more »