कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रायबरेली इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने जिले के महाराजगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी दो माताएं हैं। एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी जिन्होंने मेरी रक्षा की है। मुझे सिखाया है।रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है। इसलिए मैं यहां से चुनाव लड़ने आया हूं। राहुल ने कहा कि रायबरेली से हमारे परिवार का रिश्ता 100 साल पुराना है। यह चुनाव इतिहास का पहला चुनाव है जिसमें संविधान की रक्षा की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। भाजपा और आरएसएस संविधान की किताब फाड़ डालेंगे और गरीबों के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे। प्रधानमंत्री और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि यह अडानी और अंबानी की सरकार बनाने जा रहे हैं। इन दो लोगों के लिए ही संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। #WATCH रायबरेली, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता और रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कुछ दिन पहले मैं माँ के साथ बैठा था.
.. मैंने माँ से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी… pic.twitter.com/ioBrp18BEn — ANI_HindiNews May 13, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी ने दस साल में 16 लाख करोड़ रुपया 22 अरबपतियों को दे दिया। यह पैसा 70 करोड़ लोगों की इनकम जितना है। यह लड़ाई गरीबों की रक्षा के लिए है। सरकार बनी तो हर महिला के खाते में प्रतिमाह 8500 रुपया भेजेंगे। हर माह की पहली तारीख को खटाखट पैसा खाते में गिरेगा। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हर युवा को अप्रेंटिसशिप मिलेगी। इस तरह पहली नौकरी पक्की। पब्लिक सेक्टर हो या सरकारी विभाग सरकार बनते ही ठेकेदारी प्रथा बंद होगी। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनसभा में एक साथ दिखे। दोनों को एक साथ मंच पर देख भीड़ का उत्साह हिलोरे लेता दिखा। जनसभा के जरिए राहुल और प्रियंका ने भाजपा को ताकत का अहसास कराया।
Election 2024 Rahul Gandhi Lucknow News In Hindi Latest Lucknow News In Hindi Lucknow Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Chunav: क्या राहुल गांधी अमेठी या रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव? खुद दिया जवाबRahul Gandhi Amethi: राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है और उनके अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है.
Read more »
UP: रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा लड़ेंगे चुनावAmethi Raebareli Congress राहुल गांधी अमेठी से जबकि प्रियंका गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. यहां जानिए दोनों सीट का चुनावी इतिहास
Read more »
