राहुल गांधी ने ब्राजील की जिस मॉडल का किया जिक्र, उसने बता दी पूरी बात; सामने आया Video

Rahul Gandhi News

राहुल गांधी ने ब्राजील की जिस मॉडल का किया जिक्र, उसने बता दी पूरी बात; सामने आया Video
Brazilian ModelVoter List ManipulationHaryana Elections
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 60 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 53%

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया और एक ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर का मतदाता सूची में इस्तेमाल होने का दावा किया। मॉडल, लारिसा नेरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका भारत की राजनीति से कोई संबंध नहीं है और उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कभी भारत नहीं गई...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा के चुनाव में बड़े स्तर पर वोट चोरी और वोटर लिस्ट में हेरफेर की गई है। कांग्रेस नेता ने बुधवार को 'H फाइल्स' नाम की प्रेजेंनटेशन को भी दिखाया। अपनी पीसी के दौरान राहुल गांधी ने एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि वह ब्राजीलियाई मॉडल है और कहा कि हरियाणा की मतदाता सूची में सीमा, स्वीटी और सरस्वती जैसे नामों से इसका 22 बार इस्तेमाल किया गया है। राहुल गांधी द्वारा ब्राजीलियाई मॉडल का जिक्र करने पर इंटरनेट पर उनके बारे में बड़े पैमाने पर सर्च किया गया। इन सब के बीच ब्राजीलियाई मॉडल की हैरान करने वाली प्रतिक्रिया सामने आई है, जो अब इंटरनेट पर वायरल है। ब्राजीलियाई मॉडल की प्रतिक्रिया कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की इस पीसी के बाद इंटरनेट पर इस ब्राजीलिया की मॉडल के बारे में लोगों ने जानकारी एकत्र करना शुरू किया। बाद में पता चला कि उसका नाम लरिसा नेरी है। महिला का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में उसने बताया कि भारत की राजनीति से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया है। लरिसा नेरी ने बताया कि भारत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई जा रही तस्वीर उसकी लगभग 20 साल की उम्र की है। लारिसा नेरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'X' पर प्रसारित हो रहे अपने वीडियो के स्क्रीनशॉट दोबारा पोस्ट किए। 'भारत तो मैं कभी गई ही नहीं.

..' इस ब्राजीलियाई महिला ने अपने वीडियो पोस्ट में कहा कि हेलो इंडिया, मुझे कई पत्रकारों ने एक वीडियो बनाने के लिए कहा। इसलिए मैं वीडियो बना रही हूं। मुझे भारत की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, मैं कभी भारत गई ही नहीं। मैं ब्राजील में मॉडल थी और डिजिटल इंफ्लुएंसर हूं। भारत के लोगों से मैं प्यार करती हूं। अपने इस वीडियो में इस मॉडल ने दावा किया कि जो तस्वीर भारत के वोटर लिस्ट में दिखाई जा रही है वह उसकी लगभग 20 साल की उम्र की है। मीडिया लगातार कर रही संपर्क करने की कोशिश इस ब्राजीलियाई मॉडल ने बताया कि उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद मीडिया उनसे संपर्क कर रहा है। एक रिपोर्टर ने मुझे फोन करके इस पूरे मामले के बारे में जानना चाहा, सैलून जाने के बारे में मेरी नौकरी के बारे में मुझसे इंटरव्यू के लिए बात करना चाहता था, लेकिन मैंने जवाब नहीं दिया। उस आदमी ने मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट ढूंढ़ लिया और मुझे इंस्टाग्राम पर फोन किया। लारिसा ने बताया कि उन्हें ढेरों संदेश मिलने लगे और उन्हें दूसरे शहर में रहने वाली एक दोस्त से यह वायरल तस्वीर भी मिली। यह भी पढ़ें: 'फिर पोलिंग बूथ पर क्या कर रहे थे कांग्रेस के एजेंट?' राहुल गांधी के वोट चोरी वाले आरोप पर EC का जवाब यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का 'H-Files' वाला बम, ब्राजीलियन मॉडल से लेकर सद्दाम हुसैन तक...EC और BJP पर किया करारा हमला

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Brazilian Model Voter List Manipulation Haryana Elections Larissa Neri India Politics Vote Rigging Allegations H Files Presentation Digital Influence False Image Use

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चिकनी चमेली गाने पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, किलर मूव्स ने मचाया धमाल, फैन हुई जनता!चिकनी चमेली गाने पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, किलर मूव्स ने मचाया धमाल, फैन हुई जनता!Girl Dance Video: रोजाना सोशल मीडिया पर कितनी सारी डांस की वीडियो वायरल होती रहती हैं. ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की डिवाइडर से हुई जबरदस्त टक्कर, चकरी की तरह घूमी कार, सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजरतेज रफ्तार स्कॉर्पियो की डिवाइडर से हुई जबरदस्त टक्कर, चकरी की तरह घूमी कार, सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजरScorpio Accident Video: डेली इंटरनेट पर कितनी सारी हैरान कर देने वाली वीडियो वायरल होती हैं, ऐसी ही Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

मनवा लागे रे सॉन्ग पर लड़की ने किया सादगी भरा डांस, कमाल के एक्सप्रेशंस ने खींच लिया जनता का ध्यान!मनवा लागे रे सॉन्ग पर लड़की ने किया सादगी भरा डांस, कमाल के एक्सप्रेशंस ने खींच लिया जनता का ध्यान!Girl Dance Video: रोजाना सोशल मीडिया पर कितनी सारी डांस की वीडियो वायरल होती रहती हैं. ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

कुत्ते की एक्टिंग के सामने टॉम क्रूज भी फेल... चोट लगी दाएं पैर में, लगड़ा रहा बाएं पैर से! खुद ही देख लें Videoकुत्ते की एक्टिंग के सामने टॉम क्रूज भी फेल... चोट लगी दाएं पैर में, लगड़ा रहा बाएं पैर से! खुद ही देख लें VideoDog Cute Video: रोजाना सोशल मीडिया पर कितनी सारी फनी वीडियो वायरल होती हैं. ऐसी ही एक वीडियो लोगों Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

दुकान से केले चुराते दिखा नन्हा सा हाथी, मालिक ने दिखाया गुस्सा सीधा मां के आंचल में जाकर छिपा, VIRAL वीडियोदुकान से केले चुराते दिखा नन्हा सा हाथी, मालिक ने दिखाया गुस्सा सीधा मां के आंचल में जाकर छिपा, VIRAL वीडियोElephant Cute Video: डेली सोशल मीडिया पर कितनी सारी क्यूट वीडियो वायरल होती रहती हैं, ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

बॉलीवुड की हीरोइनों पर भारी पड़ी 67 साल की दादी, पुराने गाने थोड़ा सा पगला पर किया जबरदस्त डांस, लूट ली तारीफें!बॉलीवुड की हीरोइनों पर भारी पड़ी 67 साल की दादी, पुराने गाने थोड़ा सा पगला पर किया जबरदस्त डांस, लूट ली तारीफें!Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 67 साल की दादी का धमाकेदार डांस वीडियो, जिसमें दादी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:21:12