असम के गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में मुख्य सूचना आयुक्त भास्कर ज्योति महंत ने इस्तीफा दे दिया है। उनके भाई श्यामकानु महंत पर हत्या और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। पुलिस ने श्यामकानु समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है। मुख्यमंत्री ने इसे हत्या बताया है और जल्द आरोपपत्र दाखिल करने की बात कही...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में असम के मुख्य सूचना आयुक्त और पूर्व DGP रहे भास्कर ज्योति महंत ने अपने भाई श्यामकानु महंत से संबंधित कई आरटीआई आवेदन प्राप्त होने के बाद इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि श्यामकानु महंत ने ही उस म्यूजिक इवेंट का आयोजन किया था जिसमें जुबीन गर्ग परफॉर्मेंस देने वाले थे। असम के पूर्व पुलिस महानिदेशक भास्कर महंत ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सिफारिश पर इस्तीफा दे दिया। इसमें 'हितों के टकराव' का हवाला दिया गया था। जुबीन की मौत 19 सितंबर को हुई थी। इसके ठीक एक दिन बाद वह इस इवेंट में परफॉर्म करने वाले थे। अब तक श्यामकानु महंत सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्या है आरोप? श्यामकानु महंत और छह लोगों में जुबीन गर्ग के चचेरे भाई असम पुलिस में उपाधीक्षक संदीपन गर्ग, उनके बैंड मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और उनके बैंड के दो सदस्य शामिल हैं। श्यामकानु महंत पर हत्या, गैर इरादतन हत्या, लापरवाही और आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप हैं। इसके अलावा, बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध रूप से अचल संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। जुबीन गर्ग के दो निजी सुरक्षाकर्मियों नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य को भी गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों के बाद उनके बैंक खातों में 1.
1 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। इसके बारे में जांचकर्ताओं का मानना है कि यह मामले से जुड़ा हो सकता है। सभी आरोपियों पर एक समान आरोप 11 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में बंद सभी आरोपियों पर समान आरोप लगाए गए हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री ने कहा है कि 17 दिसंबर से पहले आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा और गर्ग की मौत एक 'हत्या' थी, दुर्घटना नहीं। विशेष महानिदेशक मुन्ना गुप्ता के नेतृत्व में 10 सदस्यीय विशेष टीम जांच का नेतृत्व कर रही है। पिछले महीने सिंगापुर के अधिकारियों ने अपने भारतीय समकक्षों को एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी थी, और अब एसआईटी ज़ुबीन गर्ग के जीवन के आखिरी 48 घंटों की घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है। यह प्रक्रिया इसलिए और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसके बैग से दवाइयाँ मिली थीं। यह भी पढ़ें: 'चटनी गिराने की हिम्मत कैसे की', मामूली विवाद में दोस्तों ने कार में कर दिया युवक का मर्डर
Assam Chief Information Commissioner Bhaskar Jyoti Mahanta Resignation Shyamkanu Mahanta Arrest Assam Singer Death Investigation Financial Fraud Allegations Money Laundering Investigation Zubeen Garg Murder Case Assam Police Investigation RTI Application Assam
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Punjab EX-cop sons death update: বউ আমার বাবার সঙ্গে শোয়, মেয়েও আমার কিনা জানি না! পঞ্জাবের মন্ত্রীপুত্রের রহস্যমৃত্যু তদন্তে এবার CBI...Haryana recommends CBI probe into death of ex Punjab DGP Mohammad Mustafas son Aqil Akhtar
Read more »
अकील अख्तर का फोन-डायरी खोलेंगे बड़ा राज? पूर्व DGP बेटे की रहस्यमयी मौत!पूर्व DGP के बेटे की 'संदिग्ध' मौत का सबसे बड़ा राज! पंचकूला पुलिस को चाहिए अकील अख्तर का मोबाइल फोन और डायरी!
Read more »
हरियाणा में सब्जी की दुकान पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर तो DGP ने दी सफाईहरियाणाः में सड़क पर अवैध कब्जा कर लगाई सब्जी की दुकान...पुलिस ने चलाया बुलडोजर तो DGP को देनी पड़ी सफाई
Read more »
पूर्व DGP मुस्तफा के नौकरों-गार्डों से पूछताछ होगी: पंचकूला की कोठी पर सुसाइड वाले दिन का ब्योरा लेगी SIT, ...Former DGP's Son's Death Mystery Notice Servants and Guards, SIT Include Investigation, Family Interrogated, Events Unfolded Day.
Read more »
IPS अनुराग गुप्ता कौन हैं? इन्हें DGP बनाए रखने को CM हेमंत सोरेन ने अमित शाह के मंत्रालय से लिया था 'पंगा'...Who is IPS Anurag Gupta: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब हेमंत सोरेन सरकार जल्द ही नए डीजीपी का नाम घोषित कर सकती है. अनुराग गुप्ता राज्य के सबसे चर्चित और असरदार आईपीएस में से एक माने जाते हैं.
Read more »
बिहार चुनाव: पहले चरण के मतदान से पहले हाई अलर्ट, DGP बोले- शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाईडीजीपी ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के लिए एक बड़ा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से राज्यभर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीम 24 घंटे एक्टिव है।
Read more »
